Rajasthan

Jodhpur Diwali Festival Special Train 2025: Mau & Bandra

Last Updated:October 19, 2025, 09:17 IST

Festival Special Trains: दीपावली और छठ पूजा पर जोधपुर से फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलेंगी. जोधपुर-मऊ (आज शाम 5.30 बजे से) और जोधपुर-बांद्रा मार्गों पर ये ट्रेनें यात्रियों की सुविधा के लिए चलाई जाएंगी. रेलवे ने यात्रियों से समय से पहले स्टेशन पहुंचने और टिकट आरक्षण की सलाह दी है.

ख़बरें फटाफट

जोधपुर: दीपावली और छठ पूजा के अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से अपने घरों को लौटने वाले यात्रियों की बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है. जोधपुर रेलवे स्टेशन से यात्रियों की सुविधा के लिए फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया जा रहा है. इन ट्रेनों से त्योहारों के दौरान भीड़भाड़ और सफर की चिंता कम होगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के डीआरएम अनुराग त्रिपाठी के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार की ओर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेन चलाई जा रही है:
ट्रेन संख्या: 04823 (जोधपुर-मऊ साप्ताहिक फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन).
प्रस्थान (आज): यह ट्रेन 19 अक्टूबर, रविवार शाम 5.30 बजे जोधपुर स्टेशन से प्रस्थान करेगी.
मार्ग: यह ट्रेन मेड़ता रोड, जयपुर, मथुरा जंक्शन, कानपुर सेंट्रल, लखनऊ और अयोध्या धाम होते हुए अगले दिन रात्रि 11.20 बजे मऊ जंक्शन पहुंचेगी.
वापसी यात्रा (मऊ-जोधपुर स्पेशल):
ट्रेन संख्या: 04824 (मऊ-जोधपुर स्पेशल ट्रेन).
प्रस्थान: यह 21 अक्टूबर को सुबह 4 बजे मऊ स्टेशन से रवाना होगी और अगले दिन सुबह 8.55 बजे जोधपुर पहुंचेगी.

जोधपुर-बांद्रा फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन (मुंबई के लिए)महाराष्ट्र की ओर यात्रा करने वाले लोगों के लिए भी जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन का संचालन जयपुर मार्ग से दो ट्रिप के लिए किया जा रहा है:

ट्रेन संख्या: 04825 (जोधपुर-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल).
पहली ट्रिप: ट्रेन 04825 जोधपुर से 22 अक्टूबर, बुधवार शाम 5.30 बजे रवाना होगी.
मार्ग: यह मेड़ता रोड, जयपुर, कोटा, रतलाम और वडोदरा होते हुए अगले दिन शाम 6.20 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी.
वापसी यात्रा (बांद्रा-जोधपुर स्पेशल):
ट्रेन संख्या: 04826 (बांद्रा टर्मिनस-जोधपुर स्पेशल).
वापसी: यह 23 अक्टूबर, गुरुवार को रात 9.20 बजे बांद्रा टर्मिनस से प्रस्थान कर अगले दिन रात 9.45 बजे जोधपुर पहुंचेगी.

यात्रियों के लिए रेलवे की सलाह

डीआरएम त्रिपाठी ने कहा कि त्योहारों के दौरान यात्रियों की संख्या सामान्य से काफी अधिक हो जाती है, इसलिए स्टेशनों पर अतिरिक्त स्टाफ तैनात किया जाएगा. यात्रियों से अपील की गई है कि वे निर्धारित समय से काफी पहले स्टेशन पर पहुंचें. टिकट आरक्षण व ट्रेन की विस्तृत जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या पूछताछ केंद्र से ही प्राप्त करें, ताकि किसी भी प्रकार की असुविधा से बचा जा सके.

Location :

Jodhpur,Jodhpur,Rajasthan

First Published :

October 19, 2025, 09:17 IST

homerajasthan

पहले से टिकट बुक करें! जोधपुर से चलेंगी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें….

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj