How to make laptop battery for longer time dont do these mistakes with charging- आपकी एक छोटी सी गलती से खराब हो जाती है लैपटॉप की बैटरी, आधे से ज्यादा यूज़र्स हर बार करते हैं गड़बड़ी

Last Updated:October 22, 2025, 15:41 IST
लैपटॉप की बैटरी बैकअप बढ़ाना चाहते हैं? ओवरचार्जिंग से बचें, ब्राइटनेस कम रखें, और ये आसान टिप्स अपनाकर लंबी बैटरी लाइफ पाना आसान है.
आजकल लैपटॉप हमारे रोज़मर्रा की ज़िंदगी का अहम हिस्सा बन चुके हैं. चाहे काम हो, पढ़ाई, फिल्में देखना या गेमिंग. लेकिन एक बड़ी समस्या जो कई लोगों को झेलनी पड़ती है, वो है बैटरी का जल्दी खत्म होना. लोग अक्सर इसे लैपटॉप की कंपनी या क्वालिटी की गलती मानते हैं, जबकि हकीकत में बैटरी की लाइफ इस बात पर भी निर्भर करती है कि हम उसका इस्तेमाल कैसे कर रहे हैं. कुछ आसान आदतें अपनाकर आप अपने लैपटॉप की बैटरी लाइफ को काफी हद तक बढ़ा सकते हैं.

ओवरचार्जिंग से बचें- हमेशा चार्जिंग पर लैपटॉप लगाए रखना बैटरी के लिए अच्छा नहीं होता. बैटरी को 20% से नीचे न गिरने दें और 80–90% पर पहुंचने पर चार्जर निकाल दें.

ओरिजिनल चार्जर ही इस्तेमाल करें- सस्ती या लोकल चार्जर से गलत वोल्टेज बैटरी को नुकसान पहुंचा सकता है. हमेशा कंपनी का दिया गया चार्जर ही इस्तेमाल करें.

लैपटॉप को गर्मी से बचाएं- गर्मी बैटरी की लाइफ को कम कर देती है. लैपटॉप को हमेशा फ्लैट और सख्त सतह पर रखें ताकि वेंटिलेशन अच्छा बना रहे. बेड या कंबल पर लैपटॉप न रखें.

पावर सेविंग मोड ऑन करें- पावर सेवर या बैटरी सेवर मोड ऑन करने से बैटरी पर लोड कम पड़ता है और बैकअप टाइम बढ़ जाता है.

बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें- कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलकर बैटरी खत्म करते रहते हैं. टास्क मैनेजर खोलकर अनावश्यक ऐप्स बंद करें.

स्क्रीन की ब्राइटनेस कम रखें- ज्यादा ब्राइटनेस बैटरी जल्दी खत्म करती है. ज़रूरत के हिसाब से ही ब्राइटनेस रखें.

Wi-Fi और Bluetooth बंद करें- जब ज़रूरत न हो तो वाईफाई और Bluetooth को बंद कर दें. इससे बैटरी की खपत कम होगी.

बैटरी को ज़ीरो तक खत्म न होने दें- बार बार बैटरी को 0% तक डिस्चार्ज करना उसकी उम्र घटा देता है. कोशिश करें 20–30% पर ही दोबारा चार्ज करें.

बैटरी कैलिब्रेशन करें- हर कुछ महीनों में बैटरी को एक बार पूरा चार्ज और फिर पूरा डिस्चार्ज करें. इससे बैटरी का सेंसर सही रीडिंग देगा और लाइफ बेहतर होगी. सिस्टम और ड्राइवर्स अपडेट रखें-लैपटॉप का ऑपरेटिंग सिस्टम और ड्राइवर्स अपडेट करने से बैटरी का इस्तेमाल और बेहतर तरीके से होता है.
न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
October 22, 2025, 15:27 IST
hometech
आपकी एक छोटी सी गलती से खराब हो जाती है लैपटॉप की बैटरी, आती है गड़बड़ी भी



