Rajasthan

1 RAS ऑफिसर, 2 बीवियां और 4 बच्चे, थप्पड़कांड ने खोल डाली दुनिया के सामने पूरी कुंडली, बड़ी गजब है कहानी?

Last Updated:October 24, 2025, 15:35 IST

Thappadbaaz RAS officer Chhotulal Sharma : थप्पड़कांड में सस्पेंड किए गए राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के अधिकारी छोटूलाल शर्मा दो नावों में सवार थे. इस पूरे घटनाक्रम के बाद उनकी पहली पत्नी ने मीडिया के सामने आकर उनकी पूरी कुंडली दुनिया को बता दी है. इससे अब छोटूलाल शर्मा की मुसीबतें और बढ़ने वाली है. जानें क्या है पूरी कहानी.

ख़बरें फटाफट

1 RAS ऑफिसर, 2 बीवियां और 4 बच्चे, थप्पड़ कांड ने खोल डाली पूरी पोलआरएएस अधिकारी का यह थप्पड़कांड पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बना हुआ है.

जयपुर. राजस्थान में बीते दो दिनों से एक RAS अधिकारी के कहानी खासा सुर्खियां बटोर रही है. यह अधिकारी है राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के छोटूलाल शर्मा. राजस्थान के प्रतापगढ़ जिला मुख्यालय पर लोक सेवाएं प्रशासनिक सुधार एवं समन्वय विभाग (जिला स्तरीय सुनवाई केन्द्र) में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत छोटूलाल शर्मा ने दीवाली के दिन अजमेर-भीलवाड़ा हाईवे पर स्थित सीएनजी पंप पर पंप कर्मचारी को थप्पड़ जड़ डाला. जवाब में पंपकर्मी ने भी अधिकारी को एक झापड़ रसीद कर दिया. थापा मुक्की की यह दास्तां वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई और देखते ही देखते ऐसी वायरल हुई कि आरएएस अधिकारी की अगली पिछली पूरी जिंदगी लोगों के सामने आ गई. मामला पंप से पुलिस थाने होते हुए सरकार तक जा पहुंचा और अधिकारी को सस्पेंड कर घर बिठा दिया गया.

इस थप्पड़कांड के जनक आरएएस अधिकारी छोटूलाल शर्मा आदतन थप्पड़बाज बताए जा रहे हैं. अधिकारी ने जब पंप पर कर्मचारी को थप्पड़ मारा उस समय उनकी पत्नी (दूसरी पत्नी) और दोनों बच्चे साथ थे. मारपीट के बाद अधिकारी की पत्नी ने भीलवाड़ा की रायला पुलिस थाने को शिकायत दर्ज कराई कि पंप कर्मचारी ने उससे अश्लीलता की. पति ने विरोध किया तो उनसे मारापीटी की. इस पर पुलिस ने तीन पंपकर्मियों को उठा लिया. बाद में मामला सोशल मीडिया में वायरल हुआ तो भजनलाल सरकार ने इसे अधिकारी की घोर अनुशासनहीनता माना और तत्काल कार्रवाई करते हुए भाईदूज के दिन निलंबन के आदेश जारी कर दिए.

घर में दूसरी औरतों की आवाजाही बढ़ गईउसके बाद अधिकारी की पहली पत्नी मीडिया के सामने आई और उसने पतिदेव का पूरा कच्चा चिट्ठा खोलकर दुनिया के सामने रख दिया. अधिकारी की पहली पत्नी पूनम जखोड़िया का दावा है कि उसके पति ने कानून के विपरीत दूसरी शादी कर रखी है. उसकी जब छोटूलाल के शादी हुई थी वह तब कुछ नहीं करता था. उसके दो बच्चे हैं. वह ही घर चलाती थी और पति और बच्चों को पालती थी. शादी के 10 साल बाद उसका राजस्थान प्रशासनिक सेवा में चयन हो गया. उसके बाद ‘मियांजी’ के तेवर बदल गए. पूनम का अरोप है कि वह पहले भी उससे मारपीट करता था. अधिकारी बनने के बाद और ज्यादा मारपीट करने लगा. बाद में पति की नियत भी बिगड़ गई और घर में दूसरी औरतों की आवाजाही बढ़ गई.

पति ने चिटिंग करके उससे तलाक ले लियापूरम का आरोप और दावा है कि पति ने चिटिंग करके उससे तलाक ले लिया. इसमें उसकी कोई हामी नहीं थी. उसके बाद उसने दूसरी औरत दीपिका व्यास से शादी कर ली. उससे भी छोटूलाल के दो बच्चे हैं. चूंकि तलाक की पूरी प्रक्रिया उसे धोखे में रखकर की गई थी लिहाजा उसने इस कथित तलाक को जोधपुर हाईकोर्ट में चुनौती दे रखी है. पहली पत्नी पूनम ने मीडिया के सामने आकर अधिकारी के पूरी कुंडली खोल दी. उसका आरोप है कि वह दूसरी औरतों से रात को दो-दो ढाई-ढाई बजे तक बाथरूम में घुसकर बातें करता था. वह जब इसका विरोध करती तो उससे मारपीट करता. जानकारों के अनुसार अभी परतें खुलनी शुरू हुई बात दूर तलक तक जाएगी.

Sandeep Rathore

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर…और पढ़ें

संदीप राठौड़ ने वर्ष 2000 में भास्कर सुमूह से पत्रकारिता की जयपुर से शुरुआत की. बाद में कोटा और भीलवाड़ा में राजस्थान पत्रिका के रेजीडेंट एडिटर की जिम्मेदारी निभाई. 2017 से के साथ नए सफर की शुरुआत की. वर… और पढ़ें

Location :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

October 24, 2025, 15:34 IST

homerajasthan

1 RAS ऑफिसर, 2 बीवियां और 4 बच्चे, थप्पड़ कांड ने खोल डाली पूरी पोल

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj