Jodhpur Sewerage Problem | SardarPura B Road | Jodhpur Civic Issues | Water Logging | Sewer Overflow | Jodhpur Ground Report | Rajasthan News | Municipal Negligence | City Pollution

Last Updated:October 24, 2025, 17:35 IST
Jodhpur Sewerage Problem Ground Report: जोधपुर की सरदारपुरा बी रोड पर सीवरेज की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है. पानी भराव और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. सफाई व्यवस्था के बावजूद समस्या जस की तस है. स्थानीय निवासियों ने निगम से तत्काल कार्रवाई की मांग की है ताकि जनजीवन सामान्य हो सके.
ख़बरें फटाफट
जोधपुर: जोधपुर की पहचान कही जाने वाली सरदारपुरा बी रोड इन दिनों बदहाली की मार झेल रही है. कभी शहर की सबसे व्यस्त और आकर्षक सड़कों में गिनी जाने वाली यह रोड अब सीवरेज के गंदे पानी से पट चुकी है. चारों ओर गंदगी और बदबू फैली हुई है, जिससे स्थानीय लोग, राहगीर और दुकानदार सभी परेशान हैं.
दिवाली के बाद से हालात और बिगड़ गए हैं. सड़क पर जगह-जगह सीवरेज का पानी भर गया है, जिससे सड़क फिसलन भरी हो गई है और वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो रही है. कई जगह तो पानी दुकानों के अंदर तक घुस चुका है. लोग मजबूर होकर गंदे पानी से होकर गुजर रहे हैं.
ग्राहकों की संख्या में भी भारी गिरावटस्थानीय दुकानदारों ने बताया कि बार-बार शिकायत करने के बावजूद नगर निगम की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है. वहीं शादियों के सीजन में खरीदारी करने आने वाले ग्राहकों की संख्या में भी भारी गिरावट आई है.
गजेंद्र ने बताया हम पिछले 15 दिनों से लगातार शिकायत कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई. दुकान के बाहर इतना पानी भर जाता है कि ग्राहक अंदर आने से कतराते हैं. कभी-कभी तो सीवरेज का पानी दुकान में घुस जाता है. इतने दिनों से समस्या बनी हुई है, लेकिन निगम अधिकारी सिर्फ आश्वासन देकर चले जाते हैं.
अब शादी का सीजन चल रहाभेरू सिंह राजपुरोहित ने बताया कि यह सड़क जोधपुर की पहचान है, यहां बड़े-बड़े शो-रूम हैं, लेकिन हालत देखिए, सड़क के बीचोंबीच एक फुट तक के गड्ढे बन गए हैं. पिछले हफ्ते एक बुजुर्ग व्यक्ति फिसलकर गिर गए और घायल हो गए. हमने कई बार शिकायत की, लेकिन कोई सुनने वाला नहीं. दिवाली बीत गई, अब शादी का सीजन चल रहा है, लेकिन गंदे पानी के कारण ग्राहक लौट जाते हैं.
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें
With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica… और पढ़ें
Location :
Jodhpur,Rajasthan
First Published :
October 24, 2025, 17:35 IST
homerajasthan
Ground Report: ‘कब सुधरेगी व्यवस्था?’…सीवरेज की मार से बेहाल जोधपुर



