जैसलमेर घुमने वालों लिए है खुशखबरी, अब मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु से सीधे जुड़ेगा स्वर्णनगरी का सफर

जैसलमेर. पर्यटन सीजन की शुरुआत के साथ ही स्वर्ण नगरी में रौनक लौट आई है. अब जैसलमेर सीधे मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु से हवाई मार्ग से जुड़ गया है. इससे पर्यटकों की आवाजाही में तेजी आने की उम्मीद है, नई हवाई सेवा के तहत इंडिगो और एयर इंडिया की 26 अक्टूबर से कुल 6 उड़ानें जैसलमेर से संचालित होंगी.
रेगिस्तान की रेत पर फिर से सैलानियों के कदमों की आहट गूंजने लगी है. पर्यटन सीजन की दस्तक के साथ ही जैसलमेर में आवाजाही शुरू हो चुकी है. अब जैसलमेर मुंबई, जयपुर और बेंगलुरु से सीधी हवाई सेवा से जुड़ गया है. इससे न केवल पर्यटकों को यात्रा में सहूलियत होगी, बल्कि स्थानीय होटल और पर्यटन उद्योग में नई जान आएगी.
जैसलमेर में पर्यटन उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, व्यापारियों की चांदी ही चांदीइंडिगो पहली बार जैसलमेर से तीन नए रूट तय कर रहा है, जिससे जैसलमेर अब महाराष्ट्र, राजस्थान और दक्षिण भारत से सीधा जुड़ जाएगा. जैसलमेर से अब 6 दैनिक उड़ानों के कारण पर्यटकों की भारी भीड़ देखने को मिलेगी, इसी सप्ताह की बात की जाए तो अब तक 3-4 लाख पर्यटक स्थानीय वाहनों से जैसलमेर पहुंच चुके हैं.
जैसलमेर से फ्लाइट का यह रहेगा शेड्यूलइंडिगो की नई उड़ान संख्या 6E-6837 बेंगलुरु से दोपहर 1:05 बजे रवाना होकर जैसलमेर शाम 4:00 बजे पहुंचेगी। वापसी में उड़ान संख्या 6E-6838 जैसलमेर से शाम 4:35 बजे उड़ान भरकर बेंगलुरु रात 7:20 बजे पहुंचेगी. इन दोनों उड़ानों के संचालन में एयरबस A320 विमान का उपयोग किया जाएगा.
जैसलमेर से मुंबई के लिए फ्लाइट संख्या 6E-6143 सुबह 11:00 बजे रवाना होगी, वहीं जैसलमेर से जयपुर के लिए फ्लाइट संख्या 6E-7677 सुबह 11:25 बजे रवाना होगी। जबकि एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या AI-1864 जैसलमेर से दिल्ली के लिए सुबह 10:25 बजे रवाना होगी, वहीं AI-1848 जैसलमेर से दिल्ली के लिए दोपहर 3:40 बजे रवाना होगी.
जैसलमेर में पर्यटक यहां ले सकते हैं घूमने का आनंदसोनार किला, सम सैंड ड्यून्स, पटवों की हवेली, तनोट माता मंदिर, लोंगेवाला, लोद्रवा, बड़ा बाग, कुलधरा, अमर सागर झील और गडीसर तालाब जैसे स्थल अब देश के बड़े शहरों से सीधे हवाई सफर के जरिए और भी सुलभ हो गए हैं. गुजरात, महाराष्ट्र, हरियाणा, पंजाब सहित देशी और विदेशी सैलानी यहां घूमने आते हैं.



