Rajasthan

अलाउद्दीन-नियाज को वीरेंद्र चारण की धमकी, पुलिस जांच जारी

Last Updated:October 25, 2025, 22:30 IST

चूरू और लाडनूँ में व्यापारी अलाउद्दीन खान और नियाज मोहम्मद खान को गैंगस्टर वीरेंद्र चारण की तरफ से रंगदारी और जान से मारने की धमकियां मिली हैं. अलाउद्दीन खान को व्हाट्सएप पर कुचामन जैसी वारदात की चेतावनी दी गई, जबकि नियाज मोहम्मद खान से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी गई. पुलिस ने दोनों मामलों में शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.चुरू में व्यवसायी से फिरौती में मांगे करोड़ों रुपये! पढ़िए पूरी खबर यहांचूरू के व्यवसायी से मांगी गई फिरौती

चूरू. जिले में रंगदारी की धमकियों का सिलसिला लगातार जारी है. हाल ही में चूरू के व्यवसायी अलाउद्दीन खान और लाडनूं के प्रॉपर्टी डीलर एवं बीएसपी प्रत्याशी रहे नियाज मोहम्मद खान को धमकियां मिली हैं. चूरू के व्यवसायी अलाउद्दीन खान ने बताया कि उन्हें 24 अक्टूबर की शाम को व्हाट्सएप पर एक वॉइस मैसेज मिला. कथित तौर पर इस धमकी भरे संदेश में गैंगस्टर वीरेंद्र चारण ने कहा कि यदि उन्होंने कॉल नहीं की तो कुचामन जैसी वारदात हो सकती है. गौरतलब है कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है इससे पहले साल 2024 में भी वीरेंद्र चारण ने अलाउद्दीन खान से 50 लाख रुपये रंगदारी के तौर पर मांगे थे. तब भी उन्हें जान से मारने की धमकी मिली थी. अलाउद्दीन खान ने इस मामले की शिकायत तुरंत कोतवाली में दर्ज करवाई, मामला सुजानगढ़ के बोबासर निवासी वीरेंद्र चारण के खिलाफ दर्ज किया गया है. पुलिस ने तुरंत मामले में जांच शुरू कर दी है.

वहीं, लाडनूँ में भी प्रॉपर्टी डीलर और पूर्व बीएसपी प्रत्याशी नियाज मोहम्मद खान को धमकी मिली है, नियाज के अनुसार, उन्हें व्हाट्सएप पर कॉल रिकॉर्डिंग भेजी गई और उसके बाद एक व्हाट्सएप कॉल आई. कॉल करने वाले ने खुद को वीरेंद्र चारण बताया और 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांग की, धमकी दी गई कि यदि फिरौती नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे, नियाज मोहम्मद खान ने तुरंत थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई.

कुचामन में व्यापारी की हत्या के बाद से यह धमकियां बढ़ी

कुचामन में व्यापारी की हत्या के बाद से यह धमकियां बढ़ गई हैं, अब तक दो व्यापारियों को धमकियां मिल चुकी हैं. पुलिस ने अलाउद्दीन खान और नियाज मोहम्मद खान की शिकायतों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और आरोपियों को पकड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है. पुलिस फिलहाल मामले में कई पहलुओं पर जांच कर रही है.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Churu,Rajasthan

First Published :

October 25, 2025, 22:30 IST

homerajasthan

चुरू में व्यवसायी से फिरौती में मांगे करोड़ों रुपये! पढ़िए पूरी खबर यहां

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj