National

Operation Dakbeda 14 soldiers to get bravery medal Kendriya Grihmantri Dakshata Padak 2025 list

Last Updated:October 31, 2025, 15:27 IST

Kendriya Grihmantri Dakshata Padak 2025: ऑपरेशन डाकबेड़ा में बोकारो और पारसनाथ में नक्सलियों के खिलाफ सफलता पर झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के 14 जांबाजों को केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा.'ऑपरेशन डाकबेड़ा' के लिए झारखंड के 14 पुलिसकर्मी को मिलेगा पदकनक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन डाकबेड़ा को केंद्रीय मंत्रालय का सम्मान, ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिस अधिकारियों और जवान को दक्षता पदक।

ओम प्रकाश/रांचीः झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के 14 जांबाज अधिकारियों और जवानों को उनकी वीरता के लिए प्रतिष्ठित केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक से सम्मानित किया जाएगा. यह सम्मान उन्हें बोकारो और पारसनाथ में नक्सलियों के खिलाफ चलाए गए सफल ‘ऑपरेशन डाकबेड़ा’ के लिए दिया जा रहा है. इस अभियान में सुरक्षाबलों ने एक करोड़ के इनामी नक्सली समेत आठ उग्रवादियों को मार गिराया था.

पदक पाने वाले वीर अधिकारी और जवानकेंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा पुरस्कृत किए जाने वाले 14 पुलिसकर्मियों में निम्नलिखित अधिकारी और जवान शामिल हैं.आईजी होमकर अमोल वेणुकांत, आईजी डॉ. माइकल राज एस, डीआईजी सुरेंद्र कुमार झा, डीआईजी इंद्रजीत महथाएसपी मनोज सरावगी, डेप्युटी कमांडेंट मिथिलेश कुमार, सब इंस्पेक्टर जितेंद्र कुमार, सब इंस्पेक्टर मंटू कुमार, कांस्टेबल दीनबंधु कुमार, कांस्टेबल पारस कुमार वर्मा, कांस्टेबल विकास कर्मकार, कांस्टेबल भगीरथ रजवार, कांस्टेबल शिवनंदन हांसदा, कांस्टेबल अजय मेहता.

‘ऑपरेशन डाकबेड़ा’ की पृष्ठभूमिइस सफल अभियान की नींव 21 जनवरी को शुरू हुए एक ऑपरेशन से पड़ी थी. उस दौरान सुरक्षाबलों ने दो नक्सलियों को ढेर कर दिया था और 15 लाख के इनामी नक्सली रणविजय को गिरफ्तार किया था. इस कार्रवाई में भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद हुए, जिनसे मिली अहम सूचनाओं के आधार पर ‘ऑपरेशन डाकबेड़ा’ की रणनीति तैयार की गई.

निर्णायक मुठभेड़ और बड़ी सफलतासुरक्षाबलों ने प्राप्त खुफिया जानकारी पर लगातार काम करते हुए 20 अप्रैल को बोकारो जिले के लुगू पहाड़ की तलहटी में नक्सलियों को घेर लिया. पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली. इस निर्णायक कार्रवाई में एक करोड़ के इनामी नक्सली विवेक उर्फ प्रशांत मांझी समेत कुल आठ नक्सली मारे गए और उनके कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए. इस ऑपरेशन की बेहतर प्लानिंग और जवानों के साहस की बदौलत यह पूरा इलाका नक्सली दहशत से मुक्त हो सका. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने इस शानदार सफलता की सराहना करते हुए इन 14 रणबांकुरों को दक्षता पदक से सम्मानित कर उनका मनोबल बढ़ाया है.Amit ranjan

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले…और पढ़ें

मैंने अपने 12 वर्षों के करियर में इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल मीडिया में काम किया है। मेरा सफर स्टार न्यूज से शुरू हुआ और दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण, दैनिक भास्कर डिजिटल और लोकल 18 तक पहुंचा। रिपोर्टिंग से ले… और पढ़ें

Location :

Ranchi,Jharkhand

First Published :

October 31, 2025, 15:27 IST

homejharkhand

‘ऑपरेशन डाकबेड़ा’ के लिए झारखंड के 14 पुलिसकर्मी को मिलेगा पदक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj