Rajasthan

Sarkari Naukri, Rajasthan Govt Jobs 2026: सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्तियां, आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ी

Last Updated:October 13, 2026, 18:16 IST

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी की भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है. अगर आप भी किसी वजह से अब तक आवेदन नहीं कर पाए हैं तो आपके पास एक और मौका है.राजस्थान के स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है.पहले फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 28 सितंबर थी जिसे बढ़ाकर 13 अक्टूबर किया गया था.अब उम्मीदवारों को राहत देते हुए आवेदन की डेडलाइन 28 अक्टूबर 2026 कर दी गई है.आइए जानते हैं कि इस भर्ती में कौन आवेदन कर सकता है, फॉर्म भरने के लिए क्या जरूरी है और ऑनलाइन आवेदन कैसे करना होगा?Amazon Prime DayTop Deals Insideसफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर भर्तियां, आवेदन की तारीख दूसरी बार बढ़ीZoomSarkari Naukri, Govt Jobs, Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान सफाई कर्मचारी आवेदन की अंतिम तारीख बढा दिए गए हैं.

Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान में सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए आवेदन करने की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए राहत की खबर है.राज्य के स्वायत्त शासन विभाग ने संविदा सफाई कर्मचारी के 24,752 पदों पर चल रही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख एक बार फिर बढ़ा दी है.अब इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 28 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे. इससे पहले आवेदन करने की आखिरी तारीख 13 अक्टूबर तय की गई थी.खास बात यह है कि विभाग इस भर्ती के लिए आवेदन की समयसीमा दो बार बढ़ा चुका है.ऐसे में जो उम्मीदवार किसी वजह से अब तक फॉर्म नहीं भर पाए हैं.उन्हें एक और मौका मिल गया है.आवेदन करने के लिए राजस्थान सरकार के एसएसओ पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है.आइए जानते हैं आवेदन की तारीख कब-कब बढ़ाई गई, कितने पदों पर भर्ती होनी है और ऑनलाइन फॉर्म भरने का पूरा तरीका क्या है…

 अब 28 अक्टूबर तक मौका

राजस्थान में संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को राज्य सरकार ने एक और मौका दिया है.स्वायत्त शासन विभाग ने ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दी है.इसके लिए विभाग की ओर से सूचना जारी की गई है.इस फैसले से उन अभ्यर्थियों को राहत मिलेगी जो पहले तय समय में आवेदन नहीं कर पाए थे.दरअसल इस भर्ती के लिए पहले 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन मांगे गए थे.इसके बाद आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13 अक्टूबर कर दी गई.अब विभाग ने समयसीमा में एक बार फिर बदलाव किया है.उम्मीदवार 28 अक्टूबर तक राजस्थान स्थानीय स्वशासन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.जो उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं उन्हें सलाह दी जाती है कि आखिरी तारीख का इंतजार न करें. आवेदन फॉर्म भरने से पहले अपना एसएसओ रजिस्ट्रेशन और जरूरी दस्तावेज तैयार रखें ताकि अंतिम समय में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े.

दो बार बढ़ चुकी है आवेदन की तारीख

राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 के लिए आवेदन की प्रक्रिया 15 अगस्त 2026 से शुरू हुई थी.शुरुआत में विभाग ने उम्मीदवारों को 28 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करने का मौका दिया था यानी पहले आवेदन की प्रक्रिया करीब डेढ़ महीने तक चलनी थी.इसके बाद विभाग ने आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ाकर 13 अक्टूबर 2026 कर दी.इससे उन उम्मीदवारों को अतिरिक्त समय मिला जो पहले निर्धारित समयसीमा में आवेदन नहीं कर सके थे.अब 13 अक्टूबर को अंतिम तारीख खत्म होने से पहले विभाग ने इसे दूसरी बार बढ़ाकर 28 अक्टूबर 2026 कर दिया है.इस तरह भर्ती के लिए आवेदन की तारीख में दो बार बदलाव किया जा चुका है.नई समयसीमा के अनुसार उम्मीदवारों को आवेदन करने के लिए 15 दिन का अतिरिक्त समय मिल गया है हालांकि आवेदन की तारीख बढ़ने का मतलब यह नहीं है कि इसे आगे भी बढ़ाया जाएगा इसलिए इच्छुक उम्मीदवारों को तय समय में अपना फॉर्म जमा कर देना चाहिए.

About the AuthorDhiraj Raiअसिस्टेंट एडिटर

वर्तमान में न्यूज़18 हिंदी (Network18 Digital)में असिस्टेंट एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पिछले 16 वर्षों से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इस दौरान प्रिंट, डिजिटल और टेलीविजन मीडिया में काम कर…

और पढ़ेंFirst Published :

October 13, 2026, 18:16 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj