‘अचानक कहा-वो चला लगाा’, सतीश शाह की पत्नी से मिले अनुपम खेर, बताया अल्जाइमर से पीड़ित मधु, शेयर किया वीडियो

Last Updated:October 31, 2025, 19:32 IST
अनुपम खेर ने दिवंगत एक्टर सतीश शाह की पत्नी मधु शाह से मुलाकात की. मुलाकात के दौरान अनुपम खेर काफी भावुक दिखे. उन्होंने बताया कि मधु को अल्जाइमर है. उनकी याददाश्त आती-जाती रहती है. अनुपम को समझ ही नहीं आया कि वह पहचानेंगी या नहीं.
ख़बरें फटाफट
अनुपम खेर ने मधु शाह से मुलाकात की.
मुंबई. अनुपम खेर ने पने दिवंगत दोस्त और को-एक्टर सतीश शाह की पत्नी मधु शाह से मुलाकात की. इस दौरान वह इमोशनल हो गए. अनुपम ने मधु से मुलाकात का एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने सतीश की माला चढ़ी तस्वीर के साथ फोटो भी खिंचवाई. अनुपम मुलाकात के दौरान इमोशनल हुए. उन्होंने कहा कि वह जैसे ही स्विट्जरलैंड से लौटे, तुरंत मधु से मिलने पहुंचे. उन्होंने बताया कि मधु को अल्जाइमर है. उनकी याददाश्त आती-जाती रहती है. उन्होंने वीडियो में कहा कि मधु ने पहले उन्हें पहचान लिया और आने के लिए धन्यवाद भी कहा लेकिन बाद में भूल गईं.
अनुपम खेर ने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “स्विट्जरलैंड से आने के बाद मैं सतीश शाह की वाइफ मधु से मिलने गया! मन में उदासी भी थी और एक अजीब सी घबराहट भी! मधु अस्जाइमर के शुरुआती दौर से गुज़र रही है! नहीं जानता था कि उसे कब क्या याद आयेगा? सतीश की बात करूं या कुछ और कहूं!”
अनुपम खेर ने आगे कहा, “अपने आंसू रोकने की पूरी कोशिश कर रहा था! समझ में नहीं आ रहा था कि आंखो में ज़्यादा आंसू केवल सतीश के जाने के है या मधु की याददाश्त जाने के भी ! वो एक घंटा जो मैंने सतीश के घर गुज़ारा, वो बहुत ही उदासी से भरा था! पर मैंने मधु से एक वादा किया कि मैं उसे लगातार मिलने आता रहूंगा! और मैं शायद कुछ कर भी तो नहीं सकता!”
View this post on Instagram



