CJP आंदोलन के सपोर्ट में विशाल भारद्वाज, चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग- ‘कुछ गलत लगे तो सपोर्ट करें स्टार’

Last Updated:October 03, 2026, 19:42 IST
कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रही है, जिसे फिल्मी सितारों का सपोर्ट मिल रहा है. उन्होंने स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) प्रोसेस को रोकने की मांग भी की है. शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह, विशाल ददलानी ने आंदोलन का खुलकर सपोर्ट किया. अब फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज इसके समर्थन में उतरे हैं. उन्होंने मौके पर आंदोलन पर अपनी राय दी.
ख़बरें फटाफट
सीजेपी को फिल्मी सितारों का मिला सपोर्ट (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) विरोध प्रदर्शन कर रही है. इसे दिग्गज सितारों का सपोर्ट मिल रहा है. शबाना आजमी और नसीरुद्दीन शाह शिवाजी पार्क जाकर अभिजीत दीपके से मिले और उनके कदम का सपोर्ट किया. अब मशहूर फिल्ममेकर विशाल भारद्वाज ने सीजेपी के आंदोलन का समर्थन किया है. निर्देशक ने इस दौरान मीडिया से बात करते हुए कहा कि ऐसे मुद्दों का समर्थन करना एक निजी पसंद है.
विशाल भारद्वाज ने कहा कि उन्हें इस प्रोटेस्ट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं पता है. वे बस अपना सपोर्ट देने के लिए आए हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं पता कि किसी के साथ कुछ हुआ है. मैं सिर्फ यहां अपना समर्थन देने आया हूं. बॉलीवुड को इस मुद्दे का समर्थन करना चाहिए या नहीं, यह हर किसी का निजी मामला है. मैं बॉलीवुड का हिस्सा हूं, लेकिन बाकी लोग सोच सकते हैं कि बड़े सितारों को आगे आना चाहिए. यह हर किसी की अपनी पसंद है. अगर किसी को लगता है कि जो हो रहा है वह गलत है, तो उन्हें समर्थन में बाहर आना चाहिए. अगर उन्हें ऐसा नहीं लगता, तो वे न आने का फैसला कर सकते हैं.’
चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की उठ रही मांगबॉलीवुड से शबाना आजमी, नसीरुद्दीन शाह और सिंगर-कंपोजर विशाल ददलानी समेत कई लोग भी 2 अक्टूबर को सीजेपी द्वारा आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में शामिल हुए थे. सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दिपके के लीडरशिप में विरोध प्रदर्शन मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था. वे वोटर लिस्ट से जुड़ी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (एसआईआर) के प्रोसेस को रोकने की भी मांग कर रहे हैं. हालांकि चुनाव आयोग ने किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है और कहा है कि वोटर लिस्ट से नाम हटाने का मकसद डुप्लीकेट, मृत या अयोग्य वोटरों को हटाना था.
शबाना आजमी : गलत बर्दाश्त नहीं करनाशबाना आजमी ने विरोध प्रदर्शन में बोलते हुए कहा, ‘हमारा वोट हमारा अधिकार है. यह हमारी आवाज है. हम बचपन से यही सुनते आ रहे हैं, लेकिन जब हमसे हमारा अधिकार ही छीन लिया जाता है, जब वोटर लिस्ट से हमारे नाम हटा दिए जाते हैं तो हम क्या करेंगे? हम विरोध करेंगे. यह हमारा अधिकार है. आज चारों तरफ देखिए जहां तक आपकी नजर जा रही है, यह लोकतंत्र की जीत है, क्योंकि हमने अपनी ताकत को पहचाना है और हमें एहसास हुआ है कि हमें कुछ भी गलत बर्दाश्त नहीं करना है, क्योंकि यह हमारा देश है. हमारे संविधान ने हमें यह अधिकार दिया है तो आप सभी को बहुत-बहुत बधाई.’
About the AuthorAbhishek NagarSenior Sub Editor
अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और…
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2026, 19:42 IST



