Entertainment

‘मेरी पत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे…’, गोविंदा ने सुनीता के बयान का किया खंडन, पंडित से मांगी माफी

Last Updated:November 04, 2025, 20:25 IST

गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते में महीनों बाद सब ठीक हुआ. लेकिन अब लगता है कि दोनों के बीच से मनमुटाव हो गया है. सुनीता ने हाल में दिए एक इंटरव्यू में गोविंदा के अंधविश्वासी होने और पंडितों पर लाखों खर्च करने की बात कही थी, जो शायद गोविंदा को पसंद नहीं आई. उन्होंने सुनीता के इस बयान पर पंडित से माफी मांगी और उनके बयान का खंडन भी किया.

ख़बरें फटाफट

'मेरी पत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे...', गोविंदा ने मांगी माफीगोविंदा ने पत्नी सुनीता के बयान पर माफी मांगी.

मुंबई. गोविंदा और सुनीता आहूजा के बीच एक बार फिर से मतभेद देखने को मिला है. गोविंदा ने पत्नी सुनीता के उस बयान पर माफी मांगी, जिसमें उन्होंने गोविंदा को अंधविश्वासी और पंडितों पर खर्च करने वाला बताया था. इतना ही नहीं, गोविंदा ने सुनीता के बयान का खंडन भी किया है. गोविंदा ने खुद एक वीडियो जारी किया, जिसमें उन्होंने सुनीता के बयान और उनके घर परिवार के पंडितों को लेकर अपने विचार व्यक्त किए. वीडियो में गोविंदा कहते हैं, “नमस्कार प्रणाम, मैं गोविंदा हूं और मैं आप सभी लोगों से कहना चाहता हूं कि मेरे घर परिवार के पंडित, आदरणीय मुकेश शुक्ला जी, बहुत ही योग्य, गुणी और प्रमाणिक हैं.

गोविंदा आगे कहते हैं, “हमारा घर परिवार सदैव आपसे जुड़ा रहा है. हमारी धर्मपत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे, मैं उसके लिए क्षमा चाहता हूं और खंडन भी करूंगा, क्योंकि मुझे ऐसा लगता है कि पंडित जी बहुत ही सरल और निष्पक्ष हैं.” इस बयान के बाद सोशल मीडिया में काफी हलचल मच गई.

बता दें कि कुछ दिन पहले उनकी पत्नी सुनीता आहूजा ने पारस छाबड़ा के पॉडकास्ट में कई बातें शेयर की थीं, जिसमें उन्होंने गोविंदा के अंधविश्वास, पंडितों पर खर्च और उनके चारों ओर की मंडली के व्यवहार पर खुलकर टिप्पणी की थी. उन्होंने कहा कि गोविंदा ज्योतिषियों और पंडितों पर बहुत पैसा खर्च करते हैं, कभी-कभी पूजा के लिए 2 लाख रुपए तक देते हैं.

सुनीता ने गोविंदा के दोस्तों और टीम के लोगों को बताया बेवकूफ बताया

सुनीता ने कहा कि गोविंदा के दोस्तों और उनकी टीम में कुछ लोग बेवकूफ हैं और उनकी सलाह बेकार है. ये लोग गोविंदा को गलत सलाह देते हैं और अक्सर मेरी बातों को नजरअंदाज कर देते हैं. सुनीता ने बताया कि उनका खुद का सपना बुजुर्गों और जानवरों के लिए आश्रम बनाने का है, जिसे वह अपने पैसों से करना चाहती हैं.

सुनीता ने गोविंदा पर दोस्तों और उनकी टीम पर पैसे खर्च करने की बात कही

सुनीता ने कहा था कि उन्हें लगता है कि गोविंदा ऐसे कामों में पैसे खर्च नहीं करेंगे, क्योंकि उनके पैसे अक्सर उनकी टीम और दोस्तों के लिए जाते हैं. उनके इस बयान ने मीडिया और सोशल मीडिया में हलचल मचा दी और फैंस की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं भी आईं.

Ramesh Kumar

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच…और पढ़ें

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से न्यूज 18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. इससे पहले एबीपी न्यूज, हिंदीरश (पिंकविला), हरिभूमि, यूनीवार्ता (UNI) और नेशनल दुनिया में काम कर चुके हैं. एंटरटेनमेंट, एजुकेशन और पॉलिटिक्स में रूच… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :

Mumbai,Maharashtra

First Published :

November 04, 2025, 20:25 IST

homeentertainment

‘मेरी पत्नी ने आपके विषय में जो अपशब्द कहे…’, गोविंदा ने मांगी माफी

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj