IND vs PAK Cricket Match Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच टक्कर आज…कितने बजे खेला जाएगा क्रिकेट का मुकाबला

नई दिल्ली. भारत और पाकिस्तान की टक्कर को मंच सज चुका है. हांगकांग सिक्सेस टूर्नामेंट में दोनों टीमें शुक्रवार (7 नवंबर) को टकराएंगी. भारतीय टीम की कप्तानी दिनेश कार्तिक कर रहे हैं वहीं पाकिस्तान क्रिकेट टीम की अगुआई अब्बास अफरीदी कर रहे हैं.पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय समय के मुताबिक यह मैच दोपहर एक बजकर पांच मिनट से खेला जाएगा. भारतीय टीम में दिनेश कार्तिक के अलावा रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी और अभिमन्यु मिथुन शामिल हैं.
भारत-पाकिस्तान (IND vs PAK Hong Kong Sixes) की टीमों को पूल सी में रखा गया है जिसमें कुवैत भी शामिल है. 12 टीमों को चार-चार के ग्रुप में बांटा गया है. हर ग्रुप से केवल शीर्ष दो टीमें ही एलिमिनेशन राउंड में आगे बढ़ेंगी. छह ओवरों का प्रारूप भले ही छोटा लगे, लेकिन हांगकांग सिक्सेस क्रिकेट प्रेमियों को हमेशा आकर्षित करता रहा है. इससे पहले, रॉबिन उथप्पा ने भारत की कमान संभाली थी, जिसमें मनोज तिवारी और स्टुअर्ट बिन्नी ने खेला था. इस बार, बिन्नी और उथप्पा टीम में वापस आ गए हैं, और दिनेश कार्तिक के साथ मिलकर खेल रहे हैं. जबकि रविचंद्रन अश्विन चोट के कारण बाहर हो गए हैं.
भारत बनाम पाकिस्तान मैच भारतीय समय के मुताबिक दोपहर 1 बजकर 5 मिनट से खेला जाएगा.
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 का सीधा प्रसारण और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग कहां देख सकते हैं?
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 का सीधा प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर किया जाएगा.फैंस टीवी पर सभी मैच देखने के लिए सोनी के स्पोर्ट्स चैनल देख सकते हैं.
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देख सकते हैं?
भारत में हांगकांग सिक्सेस 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग फैन कोड एप्प पर देख सकते हैं.
भारत पाकिस्तान शुक्रवार का हांगकांग में होंगे आमने सामने.
भारत बनाम पाक टीमें
पाकिस्तान: मुहम्मद शहजाद, माज़ सदाकत, अब्दुल समद, ख्वाजा नफे, साद मसूद, शाहिद अजीज, अब्बास अफरीदी.
भारत: दिनेश कार्तिक, रॉबिन उथप्पा, भरत चिपली, शाहबाज नदीम, प्रियांक पांचाल, स्टुअर्ट बिन्नी, अभिमन्यु मिथुन.



