‘बिग बॉस 19’ से बाहर आकर गरजे मृदुल तिवारी, अमाल मलिक पर दिया बेबाक बयान- ‘उनके साथ ‘टॉम एंड जेरी’ जैसा रिश्ता’

Last Updated:November 17, 2025, 23:42 IST
मृदुल तिवारी बिग बॉस 19 से बाहर आकर घरवालों के खेल से पर्दा उठाने की कोशिश की. उन्होंने अमाल मलिक के साथ अपने ‘टॉम एंड जेरी’ जैसे रिश्ते पर बात की. मृदुल तिवारी ने नॉमिनेशन और घरवालों के व्यवहार पर खुलकर अपनी राय दी.
अमाल मलिक ने बिग बॉस 19 के घरवालों के बर्ताव पर बात की. (फोटो साभार: Ians)
नई दिल्ली: ‘बिग बॉस 19’ का घर हर साल की तरह इस बार भी दर्शकों के लिए ड्रामा और मजेदार मोड़ लेकर आया. इस साल कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती, झगड़ा, नॉमिनेशन और रणनीतियों ने दर्शकों को खूब एंटरटेन किया. घर के अंदर रिश्ते और दोस्ती की कहानी अक्सर बाहर भी चर्चा का विषय बनी. इस बार मृदुल तिवारी और अमाल मलिक के बीच का रिश्ता दर्शकों की नजर में खास बना.
मृदुल ने आईएएनएस से बातचीत में अपने और अमाल के रिश्ते के बारे में खुलकर बातें की. मृदुल ने कहा कि उनका और अमाल का रिश्ता ‘टॉम एंड जेरी’ जैसा था. आईएएनएस ने जब उनसे पूछा कि दर्शक अमाल को गलत क्यों कह रहे हैं तो मृदुल ने जवाब देते हुए कहा, ‘अमाल कभी अपने फैसलों पर अटल नहीं रहता है. पलभर में कुछ और है और दूसरे ही पल कुछ और. ये शो के दौरान मैंने भी महसूस किया है.’
अमाल मलिक से क्यों हुए नाराजमृदुल ने बताया कि अमाल ने खुद माना कि वह गलती कर जाते हैं. उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि एक टास्क के दौरान अमाल ने गौरव खन्ना के साथ ऐसा किया और यह तीन बार हुआ. मृदुल ने कहा, ‘शुरुआत में हम दोनों भाई-भाई जैसे थे. सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन जब नॉमिनेशन का समय आता. अमाल अचानक किसी भी कारण से मुझे नॉमिनेट कर देता, जो मेरे लिए और घरवालों के लिए सरप्राइज होता था. इसके तुरंत बाद वह फिर दोस्ती कर लेता था. उसके इस दोगले व्यवहार से कभी-कभी मैं बहुत ज्यादा परेशान हो जाता था.’
अमाल मलिक पर दी रायमृदुल ने कहा, ‘मेरी आदत हर किसी को आसानी से माफ करने की है. अगर कोई व्यक्ति एक बार गलती करता है और माफी मांगता है तो मैं इसे दिल पर नहीं लेता और माफ कर देता हूं, लेकिन अगर वही गलती बार-बार होती है और बार-बार माफी मांगी जाती है तो यह सही नहीं है. ऐसी गलती जानबूझकर की जाती है और किसी को भी बार-बार माफी सुनकर थकान महसूस होती है.’ मृदुल के ‘बिग बॉस’ सफर की बात करें तो वह हाल में घर से बाहर हुए. एक टास्क के तहत घर में आई ऑडियंस ने वोटिंग की और मृदुल को सबसे कम वोट मिले. इसके बाद उन्हें ‘बिग बॉस 19’ के घर से बाहर कर दिया गया.
Abhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 17, 2025, 23:42 IST
homeentertainment
‘बिग बॉस 19’ से बाहर आकर गरजे मृदुल तिवारी, अमाल मलिक पर दिया बेबाक बयान



