मिस वर्ल्ड बनते ही चमकी ऐश्वर्या राय की किस्मत, आर्किटेक्चर की पढ़ाई छोड़ सिनेमा में रखा कदम, बनीं बॉलीवुड क्वीन

Last Updated:November 01, 2026, 04:05 IST
विश्व सुंदरी का ताज पहनकर भारतीय सिनेमा से लेकर अंतरराष्ट्रीय मंचों तक अपने हुनर का परचम लहराने वाली ऐश्वर्या राय बच्चन आज किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं. मॉडलिंग की दुनिया से निकलकर रुपहले पर्दे पर छा जाने वाली ऐश्वर्या का यह सफर आसान नहीं था, क्योंकि कभी वह फिल्मी चकाचौंध से दूर आर्किटेक्चर की पढ़ाई कर रही थीं. उनके जन्मदिन के खास मौके पर आपको बताते हैं कि साधारण परिवार से ताल्लुक रखने वाली ऐश्वर्या कैसे स्टार बन गईं.
नई दिल्ली. बॉलीवुड की स्टार एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन अपनी खूबसूरती और दमदार एक्टिंग से पूरी दुनिया में एक खास मुकाम हासिल किया है. मिस वर्ल्ड का ताज पहनने के बाद मॉडलिंग से सिनेमा के पर्दे तक का उनका सफर बेहद प्रेरणादायक रहा है. हालांकि, उनका सपना फिल्मों में आने का बिल्कुल नहीं था, बल्कि वह आर्किटेक्ट बनना चाहती थीं और उसकी पढ़ाई भी कर रही थीं. आज ऐश्वर्या राय बच्चन का जन्मदिन है और इस मौके पर हम आपको उनके फिल्मी सफर के बारे में बातते हैं.
ऐश्वर्या राय का जन्म 1 नवंबर 1973 को कर्नाटक के मैंगलोर में हुआ था. उनके पिता कृष्णराज राय मरीन इंजीनियर थे जबकि मां वृंदा राय लेखिका हैं. उनके बड़े भाई आदित्य राय हैं, जो मर्चेंट नेवी में काम कर चुके हैं. ऐश्वर्या का परिवार बाद में मुंबई आ गया, जहां उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी की. उन्होंने कॉलेज में आर्किटेक्चर में पढ़ाई की. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
पढ़ाई के दौरान ही ऐश्वर्या की दिलचस्पी मॉडलिंग में बढ़ने लगी. इसके बाद उन्हें कई विज्ञापनों में काम करने का मौका मिला. एक कोल्ड ड्रिंक के विज्ञापन में आमिर खान और महिमा चौधरी के साथ नजर आने के बाद वह काफी चर्चा में आईं. विज्ञापन में उनका ‘हाय, आई एम संजना’ कहना लोगों को याद रह गया. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
Add as Preferred Source on Google
साल 1994 में ऐश्वर्या की जिंदगी का बड़ा मोड़ साबित हुआ. उन्होंने मिस इंडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लिया लेकिन यह खिताब सुष्मिता सेन ने जीता. ऐश्वर्या इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनर-अप रहीं. इसके बाद उन्होंने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व किया और खिताब अपने नाम कर लिया. इस जीत के बाद उनकी लोकप्रियता तेजी से बढ़ी. उस समय वह आर्किटेक्चर की पढ़ाई के दूसरे साल में थीं. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
ऐश्वर्या राय ने एक इंटरव्यू में बताया कि मिस वर्ल्ड बनने के बाद उन्होंने यह जानने की कोशिश की थी कि क्या वह अपनी पढ़ाई जारी रख सकती हैं और अपने बैच के साथ डिग्री पूरी कर पाएंगी. हालांकि, लगातार मिल रहे काम के कारण उनका करियर फिल्मों की तरफ बढ़ गया. ऐश्वर्या ने साल 1997 में मणिरत्नम की तमिल फिल्म ‘इरुवर’ से एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा. इसी साल उनकी पहली हिंदी फिल्म ‘और प्यार हो गया’ रिलीज हुई, जिसमें वह बॉबी देओल के साथ नजर आईं. हालांकि, शुरुआत में उन्हें फिल्मों में खास सफलता नहीं मिली. मगर 1998 में आई तमिल फिल्म ‘जीन्स’ ने उन्हें साउथ सिनेमा में पहचान दिलाई. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
इसके बाद साल 1999 में आई संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ उनके करियर की बड़ी हिट साबित हुई. इसमें उन्होंने सलमान खान और अजय देवगन के साथ काम किया. फिल्म में नंदिनी के किरदार के लिए उन्हें काफी तारीफ मिली और फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी मिला. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
साल 2002 में आई ‘देवदास’ ने उनके करियर को नई ऊंचाई दी. इसमें उन्होंने शाहरुख खान और माधुरी दीक्षित के साथ काम किया. पारो के किरदार में उनकी एक्टिंग और लुक को दर्शकों ने खूब पसंद किया. इस फिल्म के लिए उन्हें एक और फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस अवॉर्ड मिला. इसके बाद उन्होंने ‘धूम 2’, ‘गुरु’, ‘जोधा अकबर’, ‘सरकार राज’, ‘गुजारिश’ और ‘ऐ दिल है मुश्किल’ जैसी फिल्मों में काम किया. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
निजी जिंदगी की बात करें तो ऐश्वर्या राय ने 20 अप्रैल 2007 को अमिताभ बच्चन के बेटे और एक्टर अभिषेक बच्चन से शादी की. दोनों की मुलाकात फिल्मों के दौरान हुई थी और धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई. नवंबर 2011 में उनकी बेटी आराध्या का जन्म हुआ. शादी के बाद भी ऐश्वर्या फिल्मों में काम करना बंद नहीं किया और साथ ही अपनी जिम्मेदारियां निभाती रही हैं. (फोटो सभार: Instagram@aishwaryaraibachchan_arb)
लेटेस्ट कॉमर्स डील्स, खास डिस्काउंट और बेहतरीन शॉपिंग ऑफर देखने के लिए कंपेयर इंडिया✅देखें.First Published :
November 01, 2026, 04:05 IST



