National

IMD Cold Wave Alert: सावधान! रजाई के बिना अब नहीं चलेगा काम, दिल्ली से एमपी तक कड़ाके की ठंड

देशभर के कई इलाकों में ठंड अपना असर दिखाने लगी है. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने देश के विभिन्न क्षेत्रों में ठंड, शीतलहर, बारिश और कोहरे को लेकर खास तौर से अलर्ट किया है. IMD की ताजा बुलेटिन के मुताबिक, पहले से सक्रिय मौसम प्रणालियां देश के उत्तरी-मध्य भागों में शीतलहर को और दक्षिण में मानसूनी वायुमंडलीय गतिविधियों को बढ़ा सकती हैं.

उत्तर और मध्य भारत में न्यूनतम तापमान पहले से ही सामान्य से नीचे दर्ज हो रहा है. दिल्ली में रविवार और सोमवार की दरम्यानी रात न्यूनतम तापमान 8.7 डिग्री सेल्सियस पर रिकॉर्ड किया गया था, जो नवंबर के लिए पिछले 3 वर्षों में सबसे कम स्तर रहा है. वहीं सोमवार रात न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग के मुताबिक, नबंवर के लिहाज से देखें तो यह सामान्य तापमान से 2.7 डिग्री कम था. आईएमडी के मुताबिक, आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है, जहां तापमान 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट देखी जा सकती है और आसमान में हल्का कोहरा छाया रह सकता है.

IMD ने खासतौर से मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम राजस्थान और छत्तीसगढ़ के कुछ हिस्सों को कोल्ड वेव या सर्वाधिक कोल्ड वेव की स्थिति के लिए चेतावनी दी है. इसके अलावा, पूर्वोत्तर राज्यों और उत्तर भारत के समतल इलाकों में कोहरा और कोहरे का प्रभाव बना रहेगा, जिससे दृश्यता में कमी हो सकती है.

दक्षिण भारत में मौसम का रुख अलग है. तमिलनाडु, केरल, आंध्र प्रदेश के तटीय क्षेत्रों तथा अंडमान-निकोबार द्वीपसमूह में हल्की से काफी भारी बारिश, तेज हवाओं की संभावना जताई गई है. समुद्री तटों पर हवाओं की गति बढ़ने की सम्भावना है, जिससे मछुआरों को समुद्र में जाने से बचने की सलाह दी गई है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान यह संकेत देता है कि उत्तर-मध्य भारत में ठंड बढ़ेगी, जबकि दक्षिण में बारिश हो सकती हैं. ऐसे में आम लोगों को विशेष सावधानी बरतनी होगी. उत्तर भारत में लोगों के लिए रजाई-कंबल निकालने का समय आ गया है. वहीं कोहरे के चलते में यात्रा में मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj