Ishan Kishan IPL 2026 SRH IND A vs SA A: ईशान किशन को रिटेन कर SRH ने कर दी बड़ी भूल? बल्ले में नहीं दिख रही पहले वाली धार, कैसे होंगे टीम इंडिया की नाव में सवार

Last Updated:November 19, 2025, 18:52 IST
Ishan Kishan SRH IPL Retention IND A vs SA A 3rd ODI: टीम इंडिया से बाहर चल रहे ईशान किशन पहले वाले रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. साउथ अफ्रीका ए और भारत-ए के बीच हुए तीसरे वनडे मुकाबले में जहां मझदार में फंसी भारतीय टीम को उनसे मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी, वहां ईशान अर्धशतक बनाकर चलते बने. भारत को इस मुकाबले में 73 रन से करारी शिकस्त का सामना करना पड़ा.
ईशान किशन
नई दिल्ली: 2023 के बाद से ही भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज टीम इंडिया से बाहर हैं. ईशान किशन टीम इंडिया में कमबैक की कोशिश तो पूरी हो कर रहे हैं, लेकिन उनका बल्ला पहले जैसा नहीं चल रहा. अपनी तूफानी बल्लेबाजी से गेंदबाजों की बखिया उधेड़ने वाले ईशान किशन पुराने रंग में नजर नहीं आ रहे हैं. इसका ताजा उदाहरण इंडिया-ए और साउथ अफ्रीका-ए के बीच हुई तीन मैचों की अनऑफिशियल वनडे सीरीज है. सेलेक्टर्स ने उन्हें मौका दिया, जिसे वह भुनाने में नाकाम रहे. पहले मुकाबले में 17 रन और आखिरी मुकाबले में जहां टीम को उनसे मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी, वहां अर्धशतक लगाकर चलते बने. इस साधारण प्रदर्शन के बाद उनकी भारतीय टीम में वापसी होना मुश्किल है. आईपीएल 2026 के लिए सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन को रिटेन किया है, लेकिन अगर उनका बल्ला नहीं चला तो SRH के लिए यह फैसला ब्लंडर साबित हो सकता है.
इंडिया-ए के लिए नहीं चला बल्लासाउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले मुकाबले में फ्लॉप और दूसरे मुकाबले में बैटिंग न आने के बाद ईशान किशन का बल्ला राजकोट के निरंजन शाह स्टेडियम में भी उस अंदाज में नहीं चला जिसके लिए वह जाने जाते हैं. तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया को 73 रन से हार झेलनी पड़ी, जिससे उसने सीरीज भी गंवा दी. 326 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम 82 रन पर चार गंवाकर लड़खड़ा रही थी. ईशान किशन से 5वें नंबर पर बड़ी मैच जिताऊ पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह 53 रन बनाकर टीम को मझदार में छोड़ गए. उन्होंने 67 गेंदों का सामना किया और सिर्फ तीन चौके और दो छक्के लगाए.
ईशान किशन ने साउथ अफ्रीका-ए के खिलाफ 53 रन बनाए.
SRH ने रिटेन कर जताया भरोसाआईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन से पहले सभी टीमों से अपनी रिटेंशन लिस्ट जारी की. सनराइजर्स हैदराबाद ने ईशान किशन पर भरोसा दिखाते हुए उन्हें रिटेन किए गए खिलाड़ियों में रखा है, लेकिन क्या ईशान उस भरोसे पर खरा उतर पाएंगे. पिछले सीजन SRH के लिए ईशान किशन ने उस तरह की बल्लेबाजी नहीं दिखाई, जिसके लिए उनका नाम चलता है. टीम के ओपनिंग मुकाबले में शतक जड़ने के बाद ईशान पूरे सीजन में सिर्फ एक ही अर्धशतक लगा पाए. ऐसे में अगर आईपीएल 2026 में उनका प्रदर्शन साधारण रहा तो SRH के लिए टेंशन वाली बात होगी.
सनराइजर्स हैदराबाद के लिए शतक ठोकने के बाद जश्न मनाते ईशान किशन.
टीम इंडिया में कैसे होगा कमबैक?ईशान किशन चाहते हैं कि वह टीम इंडिया में वापसी करें, लेकिन मिल रहे मौकों को वह लपक नहीं पा रहे हैं. एक समय वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम का नियमित हिस्सा रहे इस विस्फोटक बल्लेबाज को सेलेक्टर्स बैकअप खिलाड़ी के तौर पर भी टीम में शामिल नहीं कर रहे हैं. इसकी बड़ी वजह उनका प्रदर्शन है. टीम इंडिया में कमबैक करना है तो ईशान किशन को मिल रहे हर एक मौके को अच्छी तरह से भुनाना होगा. सिर्फ बल्ले से ही नहीं, उनके विकेटकीपिंग में भी लगातार कमाल दिखाना होगा.
बात करें ईशान किशन के इंटरनेशनल करियर की तो उन्होंने 32 टी20 इंटरनेशनल और 27 वनडे मुकाबले खेले हैं, जिनमें क्रमशः 796 और 933 रन बनाए हैं. ईशान किशन वनडे में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले बल्लेबाज हैं. उन्होंने 126 गेंदों में बांग्लादेश के खिलाफ 210 रन की तूफानी पारी को अंजाम दिया था. वनडे में उनके नाम 7 फिफ्टी भी दर्ज हैं. वहीं, टी20 इंटरनेशनल में 6 अर्धशतक भी बनाए हैं. दो टेस्ट मैच में भी ईशान को मौका मिला, जिसमें 78 रन ही बना सके. नवंबर 2023 के बाद से वह भारत के लिए कोई भी फॉर्मेट नहीं खेले हैं.
Shivam Upadhyay
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा…और पढ़ें
नवंबर 2025 से नेटवर्क 18 ग्रुप में सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 3 साल का अनुभव. जी न्यूज से खेल पत्रकारिता में डेब्यू किया. क्रिकेट के साथ-साथ हॉकी और बैडमिंटन के बारे में भी लिखने में दिलचस्पी. मा… और पढ़ें
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
November 19, 2025, 18:52 IST
homecricket
ईशान किशन के बल्ले में नहीं दिख रही धार, कैसे होंगे टीम इंडिया की नाव में सवार



