Rajasthan

चुनाव के ऐलान से पहले ही BJP आई अलर्ट मोड पर, बड़े नेता 3 दिन में नापेंगे 25 जिले

Last Updated:September 30, 2026, 12:22 IST


Rajasthan Panchayat Elections 2026 : राजस्थान में पंचायत चुनावों का अब कभी भी ऐलान हो सकता है. निकाय चुनावों की तरह पंचायत चुनावों में भी बीजेपी का परचम लहराने के लिए पार्टी के नेता आज से रणनीति पर अमल करने में जुट जाएंगे. पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया प्रदेश और अध्यक्ष मदन राठौड़ समेत संगठन के वरिष्ठ नेता तीन दिन तक विभिन्न जिलों के दौरे करेंगे. पहले फेज में पार्टी के वरिष्ठ नेता 30 सितंबर से 2 अक्टूबर तक 25 जिलों का दौरा कर कार्यकर्ताओं से संवाद कर उनको चुनावों की रणनीति समझाएंगे. राजस्थान पंचायत चुनाव : बड़े नेता आज से अगले 3 दिन में नापेंगे 25 जिलेZoomराजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ पांच जिलों का दौरा करेंगे. (फोटो साभार-https://x.com/madanrrathore)

जयपुर. राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के बाद भाजपा ने पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज कर दी है. राज्य निर्वाचन आयोग ने अभी तक तारीखों का ऐलान भले ही नहीं किया हो, लेकिन भाजपा ने पंचायत राज चुनाव की तैयारी शुरू कर दी है. प्रदेश भाजपा के पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय पदाधिकारियों के भी दौरे तय कर दिए गए हैं. इन दौरों की शुरुआत आज से शुरू हो जाएगी. ये दौरे 2 अक्टूबर तक चलेंगे. इन दौरों के दौरान बीजेपी नेता लगभग 25 जिलों को कवर करेंगे. जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ इन तीन दिनों में पांच जिलों में जाएंगे और कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देंगे.

राजस्थान नगरीय निकाय चुनाव में भाजपा ने को मिली सफलता के बाद अब वह इसे पंचायत राज चुनावों में भी दोहराना चाह रही है. इसके लिए वह जोर शोर से जुट गई है. वह चुनाव के शुरुआती दौर से ही कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाह रही है. राजस्थान बीजेपी के प्रवक्ता रामलाल शर्मा के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ पांच जिलों का दौरा करेंगे. वे बुधवार को टोंक और अजमेर जाकर कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे. 1 अक्टूबर को ब्यावर और भीलवाड़ा जाएंगे. उसके बाद 2 अक्टूबर को राजसमंद के दौरे पर रहेंगे. वहां पर जिला कार्यकर्ता से पंचायत चुनावों को लेकर विस्तार से चर्चा करेंगे.

संगठन महामंत्री अजेय कुमार और राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी भी देंगे जीत का मंत्रभाजपा के संगठन महामंत्री अजेय कुमार 30 सितंबर को जयपुर उत्तर और जयपुर दक्षिण जिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. उसके बाद 1 अक्टूबर को चूरू और बीकानेर जिला कवर करेंगे. 2 अक्टूबर को गंगानगर और हनुमानगढ़ में जिला कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. संगठन महामंत्री अजेय कुमार भाजपा के छह संगठनात्मक जिलों की बैठके लेंगे. इसी तरह भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री हरीश द्विवेदी 30 सितंबर को चित्तौड़ और प्रतापगढ़ जिलों में कार्यकर्ता बैठक लेंगे. 1 अक्टूबर को बांसवाड़ा और डूंगरपुर जाएंगे. वे 2 अक्टूबर को उदयपुर जिले की बैठक लेंगे. हरीश द्विवेदी के खाते में भी पांच जिले हैं.

प्रदेश प्रभारी संजय भाटिया चार जिले कवर करेंगेभाजपा के नव नियुक्त प्रदेश प्रभारी और राष्ट्रीय महामंत्री संजय भाटिया बुधवार को खैरथल तिजारा और अलवर में कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. वे 1 अक्टूबर को भरतपुर और दौसा जिले के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे. संजय भाटिया दो दिनों में चार जिलों को कवर करेंगे. पार्टी के प्रदेश के सह प्रभारी कुलजीत सिंह चहल बुधवार को झुंझुनूं और सीकर के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे. उसके बाद 1 अक्टूबर को कोटपूतली और बहरोड़ जिले के कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे.

बीजेपी ने दो तिहाई निकायो में अपने बोर्ड बनाने में सफलता प्राप्त की हैउल्लेखनीय है कि सूबे में हुए नगरीय निकाय चुनावों में बीजेपी ने कुल 309 निकायों में से दो तिहाई पर अपना कब्जा जमाया है. बीजेपी ने प्रदेश के 10 नगर निगमों से बीकानेर को छोड़कर शेष सभी 9 में अपना बोर्ड बनाने में सफलता हासिल की है. निकाय चुनावों में महज 1 फीसदी से भी कम वोटों के अंतर से बीजेपी से पिछड़ी कांग्रेस पंचायत चुनाव में इस हार का बदला लेना चाह रही है. लिहाजा उसने भी अपनी नई रणनीति पर काम शुरू कर दिया है.

About the Authorसंदीप राठौड़

संदीप राठौड़ वर्तमान में न्यूज18 इंडिया में क्लस्टर हेड राजस्थान (डिजिटल) पद पर कार्यरत हैं। राजनीति, क्राइम और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग में रूचि रखने वाले संदीप को पत्रकारिता का ढाई दशक से ज्यादा का अनुभव…

और पढ़ेंLocation :

Jaipur,Jaipur,Rajasthan

First Published :

September 30, 2026, 12:22 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj