Rajasthan

भजाक सोलर प्लांट से किसानों को मिलेगी राहत

Last Updated:November 20, 2025, 17:03 IST

दौसा के सिकराय क्षेत्र में 50 किलोवॉट क्षमता वाला सोलर प्लांट स्थापित किया जा रहा है, जो जयसिंहपुरा जीएसएस को बिजली आपूर्ति करेगा. इससे किसानों को दिन में भी पानी देने में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र में बिजली कटौती की समस्या कम होगी, निर्माण कार्य 1 जनवरी तक पूरा होने की संभावना है.

ख़बरें फटाफट

दौसा. जिले के सिकराय क्षेत्र में सौर ऊर्जा प्लांट का निर्माण कार्य चल रहा है, इस सोलर प्लांट से जयसिंहपुरा जीएसएस को विद्युत आपूर्ति उपलब्ध हो सकेगी, जिससे किसानों को रात के समय में पानी देने की परेशानी नहीं होगी. सोलर प्लांट का निर्माण कार्य भजाक सोलर प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा किया जा रहा है. इस प्लांट में 50 लाख वॉट की क्षमता है, जो प्रतिदिन 30 हजार यूनिट बिजली का उत्पादन करेगी. सोलर प्लांट निर्माण कंपनी के डायरेक्टर पवन भजाक ने कहा कि हमारी कंपनी सिकराय उपखंड क्षेत्र के गीजगढ़ में सोलर प्लांट लगा रही है.

इस प्लांट से करीब 50 किलोवॉट का प्लांट लगाया जा रहा है, इसमें 4.32 ए और 5.2 डीसी रहेगा, यहां से हम करीब 25 से 30 हजार यूनिट प्रतिदिन बिजली का उत्पादन करेंगे. उन्होंने बताया कि इस बिजली से यहां के लोगों और किसानों को बहुत फायदा होगा, किसानों को दिन में भी बिजली मिलेगी और बिजली कटौती से क्षेत्र के लोगों को राहत मिलेगी. पवन भजाक ने बताया कि हमारे प्लांट द्वारा जो बिजली का उत्पादन होगा, वह फिलहाल सीधे जयसिंहपुरा में स्थित विद्युत विभाग के जीएसएस पर सप्लाई की जाएगी. इससे किसान रात को कड़कड़ाती ठंड में अपनी फसल में पानी देते थे, उन्हें अब दिन में पूरी तरह बिजली उपलब्ध होगी और लोगों को दिन में पर्याप्त बिजली मिल सकेगी.

5 सेक्टर भूमि पर लगाया जा रहा प्लांट

कंपनी डायरेक्टर ने यह भी बताया कि किसानों को फायदा पहुंचाने के लिए भारत सरकार के द्वारा पीएम-कुसुम योजना के अंतर्गत खेतों में प्लांट लगाया जाता है. इसके लिए कमर्शियल जमीन की कोई आवश्यकता नहीं होती है, स्थापना के बाद नजदीकी जीएसएस पर बिजली की पूर्ति की जाती है, जिससे लोगों को लाभ होता है. निर्माण कंपनी के डायरेक्टर पवन ने बताया कि वर्तमान में सिकराय और कड़ी की कोठी रोड के समीप गीजगढ़ के लोगों की जमीन पर करीब 5 सेक्टर भूमि के ऊपर प्लांट लगाने का काम चल रहा है. अभी तक केवल पांच एकड़ भूमि पर ही काम चल रहा है, अगर जरूरत अधिक हुई, तो जमीन बढ़ाकर प्लांट का विस्तार किया जा सकता है. उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा तेज़ गति से निर्माण कार्य चलाया जा रहा है. इसका निर्माण कार्य लगभग 1 जनवरी तक पूरा हो जाएगा और बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा, इसके बाद विद्युत की सप्लाई विद्युत विभाग के जीएसएस पर चालू हो जाएगी.

Monali Paul

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें

Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें

Location :

Dausa,Rajasthan

First Published :

November 20, 2025, 17:03 IST

homerajasthan

अब दौसा के सिकराय में भजाक सोलर प्लांट से किसानों को मिलेगी राहत, जानिए कैसे

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj