Pali News: पाली में रिमोट से चलेगा 70 फीट का रावण, हिलेंगे हाथ और झपकेंगी पलकें, दिखेगा अनोखा नजारा

Last Updated:October 19, 2026, 18:57 IST
Unique Ravana In Pali: पाली में दशहरे पर इस बार 70 फीट का हाईटेक रावण आकर्षण का केंद्र रहेगा. रिमोट कंट्रोल से रावण के हाथ हिलेंगे और पलकें झपकेंगी. 20 अक्टूबर को रामलीला मैदान में 55 फीट के कुंभकर्ण-मेघनाद के पुतलों का भी दहन होगा. भव्य शोभायात्रा, सोने की लंका की झांकी और एक घंटे की आतिशबाजी आयोजन को खास बनाएगी.
पाली. इस बार विजयादशमी के पावन पर्व पर पाली शहर में कुछ ऐसा अनोखा देखने को मिलने वाला है, जो शहरवासियों के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र होगा. पाली नगर निगम ने इस बार पारंपरिक कागजों और बांस-डंडों वाले पुतले से हटकर एक हाई-टेक और जीवंत रावण तैयार किया है. तकनीक का बेहतरीन इस्तेमाल करते हुए बनाए गए इस 70 फीट ऊंचे रावण के हाथ हिलेंगे और वह अपनी पलकें भी झपकाएगा. नगर निगम की ओर से तैयार किए जा रहे इस रावण की खासियत यह है कि यह रिमोट कंट्रोल के आधार पर यह सब करेगा.
तकनीक का कुछ इस्तेमाल करते हुए इस रावण की लंबाई करीब 70 फीट रखी गई है. खास बात यह है कि अब रावण को चलाने के लिए किसी भारी-भरकम व्यवस्था की जरूरत नहीं होगी, बल्कि एक छोटे से रिमोट के एक इशारे पर लंकापति की पूरी देह जीवंत हो उठेगी. नगर निगम द्वारा तैयार किए गए इस विशेष रावण की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे चलाने के लिए किसी भारी-भरकम व्यवस्था या शारीरिक श्रम की आवश्यकता नहीं होगी. एक छोटे से रिमोट कंट्रोल के जरिए लंकापति रावण की पूरी देह जीवंत हो उठेगी.
20 अक्टूबर को होगा भव्य दशहरा महोत्सवअसत्य पर सत्य और अहंकार पर भगवान श्रीराम की जीत का पर्व दशहरा 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा. नगर निगम में नए बोर्ड के गठन के बाद यह पहला सबसे बड़ा सार्वजनिक आयोजन है. पारंपरिक रामलीला मैदान में इस बार अब तक का सबसे विशाल 70 फीट ऊंचा रावण दहन किया जाएगा. मुख्य रावण 70 फीट ऊंचा है, जबकि कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतले 55-55 फीट ऊंचे बनाए गए हैं. रामलीला मैदान में रविवार को ही सभी पुतलों को खड़ा करने का कार्य पूरा कर लिया गया है. महापौर नमिता बुबकिया द्वारा अधिकारियों की बैठक लेकर तैयारियों की समीक्षा और आवश्यक निर्देश दिए गए हैं. भगवान श्रीराम के साथ मंच पर मौजूद मुख्य अतिथि रिमोट का बटन दबाकर अहंकार के इन प्रतीकों का दहन करेंगे.
शहर में निकलेगी भव्य शोभायात्रा
दहन से पहले शहर के मुख्य मार्गों से भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. यह शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई शाम को रामलीला मैदान पहुंचेगी, जिसके बाद रावण दहन की मुख्य प्रक्रिया शुरू होगी. रामलीला मैदान में सोने की लंका की बेहद आकर्षक झांकी सजाई जाएगी. इसके साथ ही, आसमान रंग-बिरंगी रोशनी से नहा उठेगा और निगम द्वारा एक घंटे तक की भव्य आतिशबाजी की योजना बनाई गई है, जो इस आयोजन को और भी ऐतिहासिक बनाएगी.
About the Authorमोनाली पाल
नमस्ते मेरा नाम मोनाली है, पेशे से पत्रकार हूं, ख़बरें लिखने का काम है. लेकिन कैमरे पर समाचार पढ़ना बेहद पसंद है. 2016 में पत्रकारिता में मास्टर्स करने के बाद पांच साल कैमरे पर न्यूज़ पढ़ने के साथ डेस्क पर खबरे…
और पढ़ेंFirst Published :
October 19, 2026, 18:57 IST



