IIHMR यूनिवर्सिटी MDP कार्यक्रम | Hospital Planning & Design Training in Jaipur

जयपुर. जयपुर स्थित आईआईएचएमआर यूनिवर्सिटी लगातार शिक्षा और नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल कर रही है. पिछले एक महीने में विश्वविद्यालय ने राजस्थान यूनिवर्सिटी, ब्रायंट यूनिवर्सिटी और मैनचेस्टर यूनिवर्सिटी के साथ महत्वपूर्ण MOU साइन किए हैं, जिससे छात्रों के लिए वैश्विक अवसरों के नए रास्ते खुल रहे हैं. तकनीकी शिक्षा, रिसर्च और उद्योग आधारित प्रशिक्षण के माध्यम से यह यूनिवर्सिटी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी लगातार बढ़ा रही है.
इसी कड़ी में विश्वविद्यालय ने मैनेजमेंट डेवलपमेंट प्रोग्राम (MDP) का सफल आयोजन किया, जिसमें विशेष रूप से मणिपुर के हेल्थकेयर मैनेजमेंट से जुड़े विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया. पूर्वोत्तर राज्यों के प्रतिनिधियों ने इस दौरान अस्पताल अवसंरचना, कार्यक्षमता और हेल्थकेयर सेक्टर में आधुनिक प्रबंधन के तरीकों पर गहन चर्चा की.
अस्पताल नियोजन और डिज़ाइन पर केंद्रित रहा प्रशिक्षणकार्यक्रम के दौरान IIHMR यूनिवर्सिटी के छात्रों और प्रशिक्षकों ने मिलकर विभिन्न मॉडल और योजनाएं प्रस्तुत कीं. अस्पतालों में कार्यक्षमता बढ़ाने, रोगी सुरक्षा सुनिश्चित करने, तकनीकी समावेशन और स्थिरता पर आधारित डिज़ाइन को विशेष महत्व दिया गया.
विश्वविद्यालय के प्रेसिडेंट डॉ. पी.आर. सोडानी ने कहा कि भारत के स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में तेजी से विकास हो रहा है, ऐसे में अस्पतालों की डिजाइन और कार्य संरचना को आधुनिक बनाना अत्यंत आवश्यक है. उन्होंने यह भी कहा कि MDP के माध्यम से स्वास्थ्य सेवा पेशेवरों को प्रबंधकीय और तकनीकी विशेषज्ञता प्रदान कर देश भर में बेहतर स्वास्थ्य अवसंरचना के निर्माण में योगदान दिया जा रहा है.
कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पूर्व निदेशक व अस्पताल योजना विशेषज्ञ डॉ. जी.एस. राणावत, यूनिवर्सिटी संकाय सदस्य और मणिपुर के कई वरिष्ठ हेल्थ प्रोफेशनल्स शामिल हुए. यह प्रशिक्षण कार्यक्रम निरंतर 7 दिनों तक चलेगा.
स्टूडेंट्स के लिए रोजगार और वैश्विक अवसरों के दरवाज़े खोलेIIHMR यूनिवर्सिटी मेडिकल और हेल्थ मैनेजमेंट के क्षेत्र में राजस्थान की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटियों में से एक है. हाल ही में विश्वविद्यालय के 423 छात्रों में से 176 पुरुष और 247 महिला विद्यार्थियों को विभिन्न स्तरों पर उपाधियाँ प्रदान की गईं.
इस वर्ष का प्लेसमेंट सीज़न विश्वविद्यालय के लिए ऐतिहासिक रहा. छात्रों को:
उच्चतम पैकेज: ₹28.56 लाख प्रति वर्ष
औसत पैकेज: ₹9 लाख प्रति वर्ष
इसके अलावा 11 छात्रों ने UAE, केन्या, इंडोनेशिया और कांगो जैसे देशों में अंतरराष्ट्रीय प्लेसमेंट हासिल किए. 40 वर्षों में लाखों विद्यार्थी यहां से मेडिकल और हेल्थ मैनेजमेंट शिक्षा प्राप्त कर चुके हैं. IIHMR यूनिवर्सिटी ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में एग्जीक्यूटिव प्रोग्राम उपलब्ध करवाती है, जहाँ प्रतिष्ठित फैकल्टी और उद्योग विशेषज्ञों द्वारा छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है.



