Entertainment

बिग बॉस 19: ‘आपको उम्र कैद हो जाएगी’, सलमान खान ने दी तान्या-अशनूर को चेतावनी! टॉप 5 में कौन बनाएगा जगह?

नई दिल्ली: सलमान खान ने ‘वीकेंड का वार’ की शुरुआत में तान्या मित्तल की टांग खींची. फैमिली वीक के दौरान तान्या मित्तल ने अशनूर कौर के पिता के लिए हलवा बनाया था, जिसे अशनूर कौर ने फर्जी बताया था. इस पर सलमान खान ने अशनूर से सवाल किया, तो वे अपनी सफाई देने लगीं. यहां फिर तान्या ने कहा कि मेरा पिता के साथ रिश्ता अलग रहा है. सलमान खान तान्या-अशनूर से बोले, ‘आपको उम्र कैद लग जाएगी. आपने बिना बात के अच्छे मोमेंट को खराब कर दिया.’

सलमान खान ने फिर फैमिली वीक में फरहाना की कुनिका के बेटे से मुलाकात का जिक्र किया. उन्होंने प्रणित से पूछा, ‘अगर फरहाना तुम्हारी ओर इतने प्यार से बढ़तीं, तो तुम्हारा क्या हाल होता?’ वे बोले, ‘मैं फिर से मेडिकल रूम में पहुंच जाता.’ सलमान ने फिर फरहाना और कुनिका के बेटे के गले लगने की तस्वीर दिखाई और कुनिका से कहा, ‘आपने ऐसा क्यों होने दिया?’ शहबाज ने कहा, ‘लग रहा है कि नागिन, बच्चे के साथ है.’

सलमान खान ने किया खेलासलमान खान फिर फरहाना को रोते हुए दिखाते हैं, जो मां के जाने के बाद रोई थीं. यहां तान्या मित्तल के हावभाव पर खूब हंसी-मजाक हुआ. सलमान ने फिर कुनिका, गौरव और शहबाज के साथ टास्क खेला. सलमान खान, शहबाज से कई सवाल करते हैं कि कौन पीछे से गेम खेलता है, कौन तुम्हारा टॉम्पिटिटर है? कौन खाना अच्छा बनाता है? शहबाज ने जिसका नाम लिया, उन्हें अपना मुंह पाउडर से सफेद करना पड़ा. सलमान ने यही टास्क फिर प्रणित-मालती-अशनूर और अमाल-फरहाना-तान्या के साथ खेला.

कौन बनाएगा टॉप 5 में जगहसलमान खान ने फिर टास्क के जरिये जानने की कोशिश की कि कौन टॉप 5 में आएगा और कौन नहीं? फरहाना यहां प्रणित-शहबाज का नाम लेते हैं. गौरव यहां मालती, शहबाज और प्रणित का नाम लेते हैं. कुनिका ने यहां तान्या, फरहाना और शहबाज का नाम लिया. अशनूर यहां मालती, फरहाना, तान्या और शहबाज का नाम लेती हैं. तान्या ने यहां मालती, अशनूर और शहबाज का नाम लिया. कुनिका यहां गौरव, प्रणित, मालती और अशनूर का नाम लेती हैं. मालती ने यहां अशनूर, कुनिका, शहबाज और फरहाना का नाम लिया. प्रणित ने यहां अशनूर, फरहाना, मालती, तान्या का नाम लिया. अमाल ने यहां अशनूर, तान्या, मालती, फरहाना का नाम लिया. सलमान खान कहते हैं कि अशनूर, मालती, फरहाना और शहबाज घर की वोटिंग के हिसाब से अपनी जगह टॉप 5 में नहीं बना पाएंगे. बिग बॉस 19 में फिर एकता कपूर की एंट्री हुई, जो अपने साथ एक ज्योतिष लेकर आईं और घरवालों के भविष्य पर चर्चा की, जिन्होंने प्रणित मोरे, फरहाना भट्ट, गौरव खन्ना और तान्या मित्तल का फ्यूचर ब्राइट बताया. दर्शकों के वोटिंग के आधार पर कुनिका सदानंद घर से बेघर हो गई हैं.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj