Entertainment

CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनौत, प्रदर्शनकारियों को बताया देशविरोधी ताकतें

Last Updated:October 11, 2026, 12:34 IST

चीफ इलेक्शन कमिश्नर के इस्तीफे की मांग और विरोध प्रदर्शनों पर सांसद कंगना रनौत ने CJP के नेतृत्व को देश विरोधी ताकतें बताया है. उन्होंने कहा कि प्रोटेस्ट के बहाने साजिश रची जा रही है और जनता इन्हें बेनकाब कर रही है.Amazon Prime DayTop Deals InsideCEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रोटेस्ट पर भड़कीं कंगना रनौत, बताया देशविरोधीZoom

चीफ इलेक्शन कमिश्नर ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर देश भर में आंदोलन हो रहे हैं. एक बार फिर कॉकेरेज पार्टी से लेकर कांग्रेस जंतर मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. इस पूरे मामले पर बॉलीवुड एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने भी रिएक्ट किया है. उन्होंने कॉकरोच जनता पार्टी के लीडरशिप को ‘एंटी-नेशनल ताकतें’ कहा और जमकर निशाना साधा.

कंगना रनौत ने कहा कि प्रोटेस्ट के बहाने देश में साजिश रची जा रही है. CJP प्रोटेस्ट पर उन्होंने कहा, ‘अब इनका चेहरा सबके सामने आ रहा है. देखिए कैसे इन देश विरोधी ताकतों को एक्सपोज किया जा रहा है. पुलिस ही नहीं आम लोग भी इन्हें पकडे़ंगे और इन्हें छोड़ेंगे नहीं. लोग भी अब इन्हें पहचान रहे हैं.’

लोग कर रहे इन्हें बेनकाबमंडी से सासंद कंगना रनौत ने एसआईआर के खिलाफ चल रहे विरोध प्रदर्शन के मामले में 10 अक्टूबर को कहा कि लोग राष्ट्र विरोधी ताकतों को तेजी से बेनकाब कर रहे हैं और नागरिकों ने उन पर सवाल करने शुरू कर दिए हैं. रनौत ने अयोध्या जाते समय लखनऊ पहुंचने पर यह टिप्पणी की. उन्होंने कहा कि वह भगवान राम की पूजा अर्चना करने के लिए अयोध्या जा रही हैं.

कंगना ने ये भी कहारनौत ने भगवान राम और हनुमान का आशीर्वाद भी मांगा और कहा कि देश की सुरक्षा के लिए भी कई ताकतें काम कर रही हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह ध्यान रखा जाए कि नागरिकों को कोई परेशानी ना हो.

कंगना रनौत ने दिल्ली उच्च न्यायालय का रुख कियाबता दें हाल में ही कंगना रनौत ने दिल्ली हाईकोर्ट का रुख करते हुए ऑनलाइन मीडिया पर उनके बारे में एआई से तैयार और अश्लील सामग्री को हटाने का अनुरोध किया. न्यायमूर्ति विकास महाजन ने रनौत की व्यक्तित्व अधिकारों की सुरक्षा के अनुरोध वाली याचिका पर प्रतिवादी पक्षों को समन जारी किए और कहा कि मामले में अंतरिम आदेश पारित किया जाएगा.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

October 11, 2026, 12:34 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj