Entertainment

सलीम खान की लिखी 5 बेस्ट फिल्में, 1 ने अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टार, दूसरी मूवी का आज तक नहीं है कोई तोड़

Last Updated:November 24, 2025, 08:56 IST

सलमान खान के पिता सलीम खान आज यानी 24 नंवबर को 90 साल के हो चुके हैं. वह अपने दौर के मशहूर स्क्रीनराइटर थे और उन्होंने अपने करियर में सलीम जावेद के साथ मिलकर कई सुपरहिट फिल्में लिखी हैं. एक मूवी ने अमिताभ बच्चन को फ्लॉप एक्टर से सुपरस्टार बना दिया था, जबकि दूसरी फिल्म 50 साल पहले रिलीज हुई थी, जिसने समय के साथ कल्ट क्लासिक का दर्जा अपने नाम कर लिया.सलीम खान की लिखी 5 बेस्ट फिल्में, 1 ने अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टारसलीम खान ने अपने करियर में कई शानदार फिल्में लिखी हैं.

नई दिल्ली. सलीम खान बॉलीवुड के मशहूर स्क्रीनराइटर हैं. उन्होंने अपने करियर में कई कल्ट फिल्में दी हैं. आज 24 नवंबर को सलीम खान अपना 90वां जन्मदिन मना रहे हैं. 1970 के दशक में उन्हें अपनी शानदार स्क्रीनराइटिंग और फिल्म इंडस्ट्री में बदलाव लाने वाले व्यक्ति के रूप में जाना जाता है. उनकी लिखी कई फिल्में सिनेमा के इतिहास के पन्नों में दर्ज हैं.

सलीम खान के 90वें जन्मदिन के अवसर पर हम आपको उनकी 5 कल्ट क्लासिक फिल्मों के बारे में बताते हैं, जिन्हें उन्होंने अपने साथी राइटर जावेद अख्तर के साथ मिलकर लिखी हैं. फिल्मी गलियारों में दोनों की जोड़ी को सलीम-जावेद कहा जाता है. दोनों ने मिलकर ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्हें क्रिटिक्स ने खूब सराहा.

जंजीर (1973)

जंजीर फिल्म ने अमिताभ बच्चन को बॉलीवुड के एंग्री यंग मैन के रूप में स्थापित किया था. इसका क्रेडिट निश्चित रूप से सलीम खान को जाता है. बिग बी ने ईमानदार और साहसी इंस्पेक्टर विजय खन्ना का किरदार निभाया, जो अपने अतीत के दर्द से परेशान है, लेकिन न्याय करना जानता है. 1973 में रिलीज हुई ‘जंजीर’ एक ऐसी फिल्म है, जिसने फिल्म इंडस्ट्री में हीरो की परिभाषा ही बदल दी थी.

शोले (1975)

जावेद अख्तर के साथ मिलकर सलीम खान ने शोले फिल्म लिखी थी. रमेश सिप्पी के डायरेक्शन में बनी इस मूवी ने इतिहास रच दिया था. उन्होंने इस मूवी के जरिए जय (अमिताभ बच्चन) और वीरू (धर्मेंद्र) जैसे यादगार किरदार दिए, जिनकी दोस्ती हर मुश्किल पर भारी पड़ती है. डाकू गब्बर सिंह (अमजद खान) का किरदार खूब पॉपुलर हुआ.

डॉन (1978)

एक और क्लासिक फिल्म डॉन ने सलीम खान की दमदार कहानी कहने की शैली की बदौलत अमिताभ बच्चन को स्टारडम की नई ऊंचाइयों पर पहुंचा दिया. इस एक्शन थ्रिलर फिल्म में अमिताभ बच्चन डबल रोल में नजर आए थे. डॉन का एटीट्यूड और विजय की मासूमियत ने दर्शकों के दिलों को जीत लिया था. इसके यादगार डायलॉग्स आज भी लोगों को याद हैं.

दीवार (1975)

यश चोपड़ा के डायरेक्शन में बनी ‘दीवार’ दो भाइयों की कहानी है, जो कानून के दो बिल्कुल अलग रास्तों पर बड़े होते हैं. एक तरफ विजय (अमिताभ बच्चन) है, जिसे गुस्से और संघर्ष ने गढ़ा है और दूसरी तरफ, पुलिस अफसर रवि (शशि कपूर) है, जो नैतिकता और कर्तव्य के प्रति समर्पित है. हीरो और एंटी-हीरो के कॉन्सेप्ट की सलीम की गहरी समझ ने फिल्म में एक परफेक्ट कंट्रास्ट पेश किया.

मिस्टर इंडिया (1987)

अनिल कपूर और श्रीदेवी की इस फिल्म में सलीम खान ने अपनी पटकथा लेखन की एक अलग ही झलक दिखाई. इसमें अनिल कपूर ने सुपरहीरो का किरदार निभाया था, जिसके पास एक डिवाइस के जरिए गायब होने की शक्ति है. वह इस शक्ति का इस्तेमाल अपराध से लड़ने और बच्चों की रक्षा करने में करता है. अमरीश पुरी ने मोगैंबो का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी.

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से … और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 24, 2025, 08:56 IST

homeentertainment

सलीम खान की लिखी 5 बेस्ट फिल्में, 1 ने अमिताभ बच्चन को बनाया सुपरस्टार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj