धर्मेंद्र के निधन पर कर्नाटक के नेताओं ने जताया दुख, मुख्यमंत्री सिद्धारमैया बोले, ‘निधन से काफी दुखी हूं’

Last Updated:November 24, 2025, 23:27 IST
धर्मेंद्र के निधन पर सिद्धारमैया, डीके शिवकुमार, बीवाई विजयेंद्र और बसवराज बोम्मई जैसे दिग्गज नेताओं ने शोक जताया. उन्होंने सुपरस्टार के अभिनय और योगदान को भारतीय सिनेमा में अमर बताया.
ख़बरें फटाफट
धर्मेंद्र ने 65 साल तक सिनेमा में काम किया था.
नई दिल्ली: कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और राज्य के अन्य प्रमुख नेताओं ने भारतीय सिनेमा के महान अभिनेता धर्मेंद्र के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने एक्स पर लिखा, ‘अभिनेता धर्मेंद्र के निधन से काफई दुखी हूं. भारतीय सिनेमा के सबसे प्रिय आइकनों में से एक के रूप में, उनके यादगार अभिनय, मानवीय शख्सियत और फिल्म दुनिया में दशकों के योगदान ने पीढ़ियों पर अमिट छाप छोड़ी है.’
मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने आगे कहा, ‘मेरी संवेदनाएं उनके परिवार, सहयोगियों और अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं. उनकी आत्मा को शांति मिले और उनकी विरासत यूं ही प्रेरणा देती रहे.’ उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डी.के. शिवकुमार ने कहा, ‘दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार बेहद दुखद है. उनकी व्यक्तित्व की गरिमा, गर्मजोशी और अविस्मरणीय अभिनय ने भारतीय सिनेमा का एक युग परिभाषित किया. ‘शोले’ की जादुई प्रस्तुति से लेकर अनेक कालजयी भूमिकाओं तक, उनका योगदान सदैव अमर रहेगा.’
भाजपा सांसद ने भी दुख जतायाभाजपा प्रदेश अध्यक्ष और विधायक बीवाई विजयेंद्र ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा, ‘धर्मेंद्र जी का सिनेमा में योगदान बेमिसाल था. उनका विनम्र व्यक्तित्व और प्रभावशाली उपस्थिति ने पीढ़ियों के दिलों को छुआ. इस कठिन समय में उनकी परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदनाएं. ओम् शांति.’ पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा सांसद बसवराज बोम्मई ने कहा, ‘धर्मेंद्र जी के निधन का समाचार काफी दुखद है. उनकी गरिमा, शक्ति और शानदार कला ने भारतीय सिनेमा की कहानी को आकार दिया. उनका योगदान हर आने वाली पीढ़ी में याद किया जाएगा.’
65 साल सिनेमा को दिएधर्मेंद्र ने अपना करियर 1960 के दशक में शुरू किया था. उनकी पहली फिल्म ‘दिल भी तेरा हम भी तेरे’ 1960 में रिलीज हुई थी. भारतीय सिनेमा के सबसे सफल एक्टर थे. वे अपनी निजी जिंदगी के चलते भी सुर्खियों में रहे. उन्होंने शादीशुदा रहते हुए हेमा मालिनी से 1980 में शादी की थी. वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं.
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल… और पढ़ें
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
November 24, 2025, 23:27 IST
homeentertainment
धर्मेंद्र के निधन पर कर्नाटक के नेताओं ने जताया दुख



