5 हजार से 10 लाख तक… कश्मीर की पहचान पश्मीना शॉल, इस टैग को देखे बिना ना खरीदें!

5 हजार से 10 लाख तक… कश्मीर की पहचान पश्मीना शॉल, इस टैग को देखे बिना ना खरी
Jaipur Pashmina Shawl Demand: जयपुर में सर्दियों के साथ पश्मीना शॉल की डिमांड बढ़ गई है. कश्मीर से आए कारीगर लाखों रुपए कीमत वाली शॉल लेकर पहुंचे हैं. इन शॉल की कीमत ₹5000 से शुरू होकर 10 लाख तक जाती है. महीनों की जटिल प्रक्रिया (कटाई, छंटाई, बुनाई और महीन कढ़ाई) के बाद तैयार होने के कारण इनकी कीमत और मांग दोनों ऊँची रहती हैं. जयपुर पश्मीना का सबसे बड़ा खरीददार बन गया है. पश्मीना शॉल खरीदते समय सावधान रहें और उसकी प्रामाणिकता सुनिश्चित करने के लिए जीआई (GI) टैग ज़रूर देखें और जीएसटी वाला पक्का बिल लें. यह पक्का बिल किसी भी धोखाधड़ी के मामले में कानूनी कार्रवाई करने में मदद करेगा. दुकानदार भी यही सलाह देते हैं कि असली पश्मीना शॉल की पहचान के लिए उस पर लगा जीआई टैग ज़रूर स्कैन करें. इससे आपको उत्पाद की प्रामाणिकता और उसका पूरा विवरण मिल जाएगा, जिससे आप नकली उत्पाद खरीदने से बच सकते हैं.
homevideos
5 हजार से 10 लाख तक… कश्मीर की पहचान पश्मीना शॉल, इस टैग को देखे बिना ना खरी




