स्कूल छोड़ने के बहाने कार में बैठाया, फिर 14 साल की नाबालिग से की हैवानियत, आरोपी गिरफ्तार

Last Updated:September 13, 2026, 16:53 IST
राजस्थान के चूरू जिले में शनिवार को 14 साल की छात्रा के अपहरण और रेप के सनसनीखेज मामले सामने आया है. पुलिस ने वारदात के महज 12 घंटे के भीतर दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने मामले की पूरी कार्रवाई की जानकारी साझा की. उन्होंने बताया कि आरोपी की पहचान चूरू के के रहने वाले व्यक्ति रूप में हुई है, जो पेशे से टैक्सी ड्राइवर है. आरोपी ने नशे की गोलियां खाकर इस घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था. वारदात तब हुई जब नाबालिग स्कूल जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी.
चूरू जिले के भालेरी थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग छात्रा के साथ रेप का मामला सामने आया है. आरोप है कि एक टैक्सी ड्राइवर ने छात्रा को लिफ्ट देने के बहाने अपनी कार में बैठाया और उसे जबरन अपने साथ ले गया. पुलिस का कहना है कि आरोपी ने नशे की गोलियों का इस्तेमाल किया और वारदात को अंजाम दिया. रेप के बाद वह छात्रा को ठिकाने लगाने की तैयारी में था, लेकिन पुलिस ने समय रहते उसे पकड़ लिया.
पुलिस ने कार से नाबालिग छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान चूरू के वार्ड 17 निवासी 42 साल के मंजूर अली के रूप में हुई है. वह टैक्सी चलाता है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.
मामले में बीएनएस, एससी/एसटी एक्ट, पॉक्सो एक्ट और जेजे एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है. मामले की जांच एएसपी डॉ. कृष्णा सामरिया के नेतृत्व में की जा रही है. पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य तथ्यों की जांच कर रही है.
ये है पूरा मामला
शनिवार की सुबह 13 साल की मासूम छात्रा रोज की तरह अपने गांव से चूरू स्कूल जाने के लिए निकली थी. बच्ची रोज की तरह अपनी बस का इंतजार कर रही थी. इसी दौरान रास्ते में एक कार चालक उसे बच्ची को देखा. वो उसके पास आकर रुका. उसने मासूम को स्कूल छोड़ने के बहाने अपनी कार में लिफ्ट दी. लेकिन गाड़ी वो उसे स्कूल छोड़ने के बजाए चूरू से पहले सुनसान जगह ले गया.
चलती कार में हैवानियत और पुलिस की नाकाबंदी
आरोप है कि आरोपी ने कार में ही उसके साथ रेप किया. आरोप ये भी हैं कि भीतर ही मासूम छात्रा के साथ मारपीट भी की. आरोप ने नाबालिग को नशे की गोलियां भी दी है.जैसे ही छात्रा के अपहरण की खबर पुलिस तक पहुंची अधिकारियों के कार्रवाई शुरू कर दी. पुलिस महकमे ने बिना एक पल गंवाए पूरे इलाके में इमरजेंसी नाकाबंदी के आदेश जारी कर दिए.
खौफनाक मोड़ और रेस्क्यू
चूरू शहर के कोतवाली पुलिस की सतर्कता रंग लाई. इसके बाद चूरू में प्रवेश करने से पहले कोतवाली थाना पुलिस ने कार को रोक लिया. पुलिस ने कार से नाबालिग छात्रा को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान चूरू के वार्ड 17 निवासी 42 वर्षीय मंजूर अली के रूप में हुई है. वह टैक्सी चलाता है. कार के भीतर से 13 साल मासूम छात्रा को सुरक्षित रेस्क्यू किया. मासूम गाड़ी के अंदर घायल अवस्था में मिली, जिससे मामले की गंभीरता और बढ़ गई.
आरोपी की पहचान और पुलिसिया तफ्तीश
पुलिस ने छात्रा को सुरक्षित बरामद करने के बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया और जरूरी चिकित्सकीय उपचार उपलब्ध कराया. उसके बयान भी दर्ज किए गए हैं. पुलिस की मोबाइल फोरेंसिक यूनिट ने घटनास्थल और अन्य जगहों से जरूरी सबूत जुटाए हैं.
About the Authorसज्जन कुमार दड़बीSenior Sub Editor
Sajan Kumar is a journalist with professional experience in digital news, web journalism, SEO content, copy editing and social media storytelling. He has been working in journalism since 2020 and has worked wit…
और पढ़ेंLocation :
Churu,Rajasthan
First Published :
September 13, 2026, 16:53 IST



