पपीते की पत्तियों से चेहरे की चमक बढ़ाएं: घरेलू फेस पैक विधि

Last Updated:November 25, 2025, 17:53 IST
पपीते का पत्ता सिर्फ एक आम पत्ता नहीं, बल्कि आपकी त्वचा के लिए नेचुरल मेडिसिन है. दाग-धब्बे, पिंपल्स और झुर्रियों को कम करने से लेकर चेहरे में नेचुरल ग्लो लाने तक, यह घरेलू उपाय बेहद असरदार और सुरक्षित है. जानिए कैसे इसे फेस पैक में बदलकर सिर्फ कुछ हफ्तों में पाएं दमकती और स्वस्थ त्वचा.
नागौर. दुनिया में हजारों जड़ी-बूटियां मौजूद हैं, लेकिन कुछ प्राकृतिक चीजें ऐसी होती हैं जिन्हें प्रकृति मुफ्त में देकर भी अनमोल बना देती है. पपीते का पत्ता उन्हीं में से एक है। लाखों लोगों के लिए यह किसी औषधि से कम नहीं है. त्वचा की समस्याओं से लेकर शरीर की कई अंदरूनी परेशानियों तक, पपीते का पत्ता अपनी जबरदस्त औषधीय क्षमता के लिए जाना जाता है. अगर चेहरे पर दाग-धब्बे, झुर्रियां, पिंपल्स या चमक की कमी है, तो पपीते का पत्ता आपका सबसे भरोसेमंद घरेलू साथी बन सकता है.
पपीते के पत्ते में विटामिन A, C, E, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंजाइम्स और नेचुरल क्लींजिंग प्रॉपर्टीज होती हैं. ये तत्व त्वचा को गहराई से साफ करते हैं, टैनिंग हटाते हैं, दाग-धब्बे कम करते हैं और चेहरे पर नेचुरल ग्लो लाते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि यह त्वचा को नुकसान पहुंचाए बिना धीरे-धीरे प्राकृतिक रूप से सुधार करता है. पपीते के पत्ते को बहुत मूल्यवान माना जाता है, अगर इसकी कीमत की बात करें तो यह 10,000 रुपए तक का बिक सकता है.
पपीते के पत्ते से फेस पैक बनाने की विधिब्यूटी टिप्स एक्सपर्ट संगीता ने इस पपीते के पत्ते से फेस पैक को घर पर तैयार करने की बहुत ही आसान विधि है. सबसे पहले पपीते के हर पत्ते को अच्छी तरह धो ले. इन्हें छाया में सुखा ले ताकि उनके पोषक तत्व सुरक्षित रहे. सूखने के बाद मिक्सी में पाउडर बना ले, इसके बाद एक छोटा चम्मच पपीते के पाउडर, दो चम्मच बेसन या मुल्तानी मिट्टी भी ले सकते, एक चम्मच शहद और गुलाब जल लेकर मिक्स करना है. यह सारी सामग्री को एक कटोरी मिलाकर एक स्मूथ और गाढ़ा पेस्ट तैयार कर लेना है. चेहरे को साफ कर इस पेस्ट को हल्के हाथों से लगाना है, 15 से 20 मिनट तक सूखने देना है फिर ठंडे पानी से स्मूथली धो लेना है.
अगर इसे हफ्ते में तीन बार नियमित लगाया जाए तो कुछ ही दिनों में चेहरे में जब चमक और बदलाव आने लगते हैं. दाग धब्बे हल्के पड़ते हैं, पिंपल्स कम होते हैं झुर्रियां या फाइन लाइंस धीरे-धीरे कम दिखने लगती है. त्वचा में नई चमक और टाइटनेस आती है. स्क्रीन नेचरली ग्लो करने लगती है, प्रकृति ने हमें पपीते के पत्ते के रूप में एक अनमोल गिफ्ट दिया है जो बाजार में मिलने वाली महंगी करने से कहीं ज्यादा सुरक्षित और असरदार है. बस इसे नियमित इस्तेमाल करना है और खुद देखे की त्वचा कैसे खिलने लगती हैं.
Monali Paul
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW…और पढ़ें
Hello I am Monali, born and brought up in Jaipur. Working in media industry from last 9 years as an News presenter cum news editor. Came so far worked with media houses like First India News, Etv Bharat and NEW… और पढ़ें
Location :
Nagaur,Rajasthan
First Published :
November 25, 2025, 17:53 IST
homerajasthan
पपीते की पत्तियों से चेहरे की चमक बढ़ाएं, जानिए घरेलू फेस पैक की विधि



