50 तक रहना चाहते हैं जवान, बहुत आसान है यह, सिर्फ 5 काम रोजाना कीजिए

Last Updated:November 05, 2026, 19:11 IST
How to Young at 50: कुछ लोग 50-55 साल की उम्र तक भी जवान ही दिखते हैं. वहीं कुछ लोग 25 की उम्र में 50 के दिखते हैं. आखिर दोनों में कौन सी आदत है जो एक को 50 में जवान रखती है तो दूसरे को 25 में 50 का बना देती है. दरअसल, इनकी रोजना की आदतों में फर्क होता है. तो क्या आप 50 में 25 का दिखना चाहते हैं? आइए एम्स के डॉक्टर की सलाह के आधार पर हम आपको बताते हैं कि कैसे रहें फिट और जवान.कैस रहें सेहतमंद. Photo: AI
5 Habit for forever Young : जवान बनने की चाहत किसे नहीं होती. लेकिन ऐसा कितने लोग बन पाते हैं. कुछ लोग ऐसे होते हैं कि 50 साल की उम्र में भी 25 साल के दिखते रहते हैं. ऋतिक रौशन, सलमान खान, शाहरुख खान जैसे सेलीब्रिटीज को ही देख लीजिए. अगर ये लोग बड़े आदमी होते हैं तो आस-पास ही देख लीजिए. कुछ लोग अपने आस-पास ही ऐसे दिखेंगे जो आपको ज्यादा उम्र का होते हुए भी जवान दिखेंगे. आप सोच रहे होंगे कि जवान होने का नुस्खा है. ऐसा बिल्कुल नहीं है. ज्यादा उम्र में भी कम उम्र का दिखना कोई जादू नहीं है. दरअसल, उनकी आदतों में फर्क होता है. जो लोग जवान दिखते हैं वे कुदरती तरीके से जीते हैं. उनकी अच्छी आदते होती हैं. एम्स में नेशनल सेंटर फॉर एजिंग के सुप्रीडेंटेंट रह चुके और देश के मशहूर जेरिट्रिशियन और एजिंग साइंस के प्रोफेसर डॉ. प्रसून चटर्जी कहते हैं कि यदि अपनी आदतों को सही कर लें तो ऐसा आप भी हो सकते हैं.
ये 5 आदतें अपना लें
कम खाएं-डॉ. प्रसून चटर्जी कहते हैं कि सबसे पहले तो अपनी खुराक कम कीजिए. जितना आप खाते हैं उससे कम खाइए. इसका सिंपल फॉर्मूला यह है कि आपको जितनी कैलोरी की जरूरत होती है, उससे 20 प्रतिशत कम खाइए. कम खाने का मतलब यह भी है कि आप बकवास चीजें न खाएं. पैकेटबंद चीजें, फास्ट फूड और जंक फूड आपकी जवानी की उम्र को तेजी से कम कर देगा. घर का बना ताजा खाना खाएं लेकिन कम खाएं.
हाइब्रिड हो भोजन-जरूरी यह है कि जो भी भोजन करें, संतुलित करें. डॉ. प्रसून चटर्जी कहते हैं कि अपने पेट को हाइब्रिड बनाइए. जंक फूड, फास्ट फूड, ज्यादा तेल वाली चीजें, ज्यादा फैट वाली चीजें छोड़कर अच्छी-अच्छी कई चीजें खाइए. इसमें प्रोटीन का सेवन सबसे ज्यादा जरूरी है. प्रति किलोग्राम वजन पर 1 ग्राम प्रोटीन लें. आमतौर पर एक व्यक्ति को एक दिन में 60 से 70 ग्राम प्रोटीन की जरूरत होती है. इसका सिंपल हिसाब है. जितना आपका वजन है, उसके प्रत्येक किलोग्राम पर 1 ग्राम प्रोटीन की आपको जरूरत है. जैसे 50 किलो वजन है तो आपको 50 ग्राम प्रोटीन की जरूरत है. प्रोटीन के लिए आप दाल, दूध, सीड्स, ड्राई फ्रूट्स, फल आदि खाएं. यदि आप नॉन-वेजिटेरियन हैं तो अंडा और चिकन ब्रेस्ट बेहतर विकल्प हो सकता है लेकिन रेड मीट न के बराबर सेवन करें.शाम होते ही डिनर –डॉ. प्रसून चटर्जी कहते हैं कि हमारे ऋषि-मुनि भोजन करते थे उसी तरह कीजिए. सूर्यास्त के बाद भोजन ग्रहण नहीं करते थे. वे प्रकृति और साइंस के नियमों का पालन करते थे. दरअसल, विराम और नींद की अवस्था में हमारे पेट में भोजन पचता है. भोजन अच्छा से पचेगा तो पूरी सेहत दुरुस्त रहेगी.जल्दी खाना खाने से पाचन तंत्र को भोजन पचाने का पर्याप्त समय मिलता है, जिससे वजन नियंत्रित रहता है, एसिड रिफ्लक्स नहीं होता और नींद में सुधार होता है.
रोज एक्सरसाइज-इस बात को कभी नहीं भूलिए कि बिना एक्सरसाइज भोजन नहीं पचेगा, चाहे आप कुछ भी कर लीजिए और आप हमेशा बीमार रहेंगे. शरीर को जितना थकाएंगे उतना फायदा मिलेगा. अगर आप कुछ भी एक्सरसाइज नहीं करते तो भी आप दिन भर में कभी भी आधा घंटे का वॉक कर लीजिए. वॉक करने से एक साथ आपको कई फायदे होंगे.इससे हार्ट की मांसपेशियां मजबूत होगी. इसके कारण ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित रहेगा. मांसपेशियों में इंसुलिन संवेदनशीलता को बढ़ाकर ब्लड शुगर लेवल को कम करेगा. साथ ही एंडोर्फिन जैसे फील-गुड हार्मोन्स रिलीज होंगे जिससे तनाव घटेगा और मेटाबॉलिज्म बूस्ट रहेगा.
सुकून भरी नींद और तनाव रहित जीवन-आप अपने जीवन में जितना अधिक खुश रहेंगे आपके चेहरे पर उतना नूर टपकेगा. तनाव हर व्यक्ति के जीवन में होता है लेकिन जो तनाव को मैंटेन कर लेता है, वही सेहतमंद रह सकता है. तनाव शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाता है. इसलिए तनाव न लें. तनाव कम करने के लिए रोज योग और मेडिटेशन करें. तनाव कम करने के साथ-साथ रोज सुकून भरी नींद लें. रोजाना 8 घंटे की सुकून भरी नींद लीजिए. साइंस में यह प्रमाणित हो चुका है कि नींद में हमारा शरीर खुद की मरम्मत करता है और कल-पुर्जे को तरोताजा रखता है. इसलिए आज से रोजाना 8 घंटे की नींद ले. जब आप नींद लें तो सुकून भरी नींद लें. यानी बीच में एक या दो बार से ज्यादा जगे नहीं. बिना जगे अगर 7 घंटे की भी नींद लेते हैं यह संजीवनी से कम नहीं है.
About the AuthorLakshmi Narayan
With 20 years of extensive experience in Hindi journalism, Lakshmi Narayan is a distinguished media professional and digital team leader at Network18, managing edit…
और पढ़ेंFirst Published :
November 05, 2026, 19:11 IST



