Rajasthan

नशा छोड़ने में मददगार है ये घरेलू उपाय, जिंदगी को दोबारा सही रास्ते पर लाने के लिए ऐसे करें सेवन

Last Updated:November 26, 2025, 11:03 IST

नशा छुड़ाने के घरेलू नुस्खे: नशा सिर्फ बुरी लत नहीं, बल्कि इंसान और परिवार की ज़िंदगी पर कब्ज़ा कर लेने वाली आदत है. यह शरीर, दिमाग और रिश्तों को नुकसान पहुंचाती है. घरेलू उपायों, जैसे काला नमक और शहद वाला गर्म पानी, योग और परिवार के सपोर्ट से इस आदत को कम किया जा सकता है. सही समय पर जागरूकता नशे को रोकने में सबसे महत्वपूर्ण है.नशा से मुक्ति

आज के समय में नशा सिर्फ एक बुरी लत नहीं, बल्कि धीरे-धीरे इंसान की ज़िंदगी पर कब्ज़ा करने वाली एक खतरनाक आदत बन चुका है. शुरुआत में लोग इसे मज़ाक या शौक समझकर करते हैं, लेकिन देखते ही देखते यह आदत शरीर, दिमाग, रिश्तों और पूरे परिवार को अंदर से तोड़ने लगती है.

नशा से मुक्ति

नशा न केवल इंसान की सेहत खराब करता है, बल्कि उसकी सोच, व्यवहार और ज़िम्मेदारियों पर भी बुरा असर डाल देता है. सबसे ज्यादा दुखद बात यह है कि इस आदत की कीमत सिर्फ नशा करने वाला नहीं चुका रहा होता, बल्कि उसका परिवार भी हर दिन दर्द और परेशानी झेलता है.

नशा से मुक्ति

घर का माहौल तनाव और चिंता से भर जाता है. आर्थिक नुकसान होता है, क्योंकि कमाई नशे में खर्च होने लगती है. परिवार के सदस्य मानसिक रूप से परेशान रहने लगते हैं. रिश्तों में प्यार की जगह अविश्वास आ जाता है. बच्चों के मानसिक विकास पर बहुत नकारात्मक असर पड़ता है. इसलिए नशे से बाहर निकलना सिर्फ एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे परिवार की जीत होती है. बाजार में कई दवाइयां और इलाज मौजूद हैं, लेकिन घर में भी कुछ उपाय ऐसे हैं जो शरीर को साफ रखते हैं, लत को कम करता हैं और मन को शांत बनाने में मदद करते हैं.

Add as Preferred Source on Google

नशा से मुक्ति

काला नमक और शहद वाला गर्म पानी ऐसा ही एक सरल और प्राकृतिक उपाय माना जाता है, जो नशे की आदत से दूर करने में सहायक हो सकता है. सबसे पहले एक गिलास गर्म पानी लें. उसमें एक चुटकी काला नमक डालें. फिर उसमें एक चम्मच शहद मिलाकर अच्छे से घोल लें. यह मिश्रण सुबह खाली पेट पिलाएं. यह उपाय शरीर में जमा गंदगी को बाहर निकालने, पाचन सुधाने, मन को शांत करने और लत को कम करने में सहायता करता है. कई लोगों को इससे नशा छोड़ने में फायदा मिला है, लेकिन यह कोई जादुई इलाज नहीं, बल्कि एक सहायक घरेलू उपाय हैं.

नशा से मुक्ति

इसी के साथ नशा छोड़ने में सबसे ज्यादा जो मदद करता है वह है परिवार का प्यार और सपोर्ट और‌ अच्छी संगत. इसी के साथ तनाव कम करने के लिए योग, कसरत, मेडिटेशन,समय पर भोजन और नींद अपना सकते हैं. अगर घर का कोई सदस्य नशे में फंस गया है, तो उसे डांटने की जगह समझाना और साथ देना सबसे बड़ा इलाज होता है.

नशा से मुक्ति

नशा इंसान को धीरे-धीरे खत्म कर देता है, लेकिन सही समय पर जागरूकता, परिवार का सपोर्ट और कुछ प्राकृतिक उपचार इसे रोक सकते हैं. काला नमक और शहद वाला गर्म पानी शरीर को अंदर से संतुलित करता है और नशा छोड़ने की पहली सीढ़ी बन सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 26, 2025, 11:03 IST

homelifestyle

नशा छोड़ने में मददगार है ये घरेलू उपाय, जानें लें सेवन का सही तरीका

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj