Entertainment

‘एकदम उत्तम’, शाहरुख खान के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, ‘केबीसी 18’ के मच पर तारीफ में पढ़े कसीदे

Last Updated:August 12, 2026, 12:24 IST

‘कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के मंच पर महानायक अमिताभ बच्चन ने सुपरस्टार शाहरुख खान की साल 2004 में आई फिल्म ‘स्वदेस’ की जमकर तारीफ की. बिग बी ने फिल्म में शाहरुख के अभिनय को एकदम उत्तम बताते हुए कहा कि वह जब भी उनसे मिलते हैं, तो उनके अभिनय की सराहना जरूर करते हैं. आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में शाहरुख के साथ गायत्री जोशी नजर आई थीं.

ख़बरें फटाफट

Amazon Prime DayTop Deals Insideशाहरुख खान के मुरीद हुए अमिताभ बच्चन, तारीफ में पढ़े जमकर कसीदेZoomशाहरुख खान की एक्टिंग के फैन हैं अमिताभ बच्चन.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन इन दिनों क्विज रियलिटी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ के 18वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं. शो के दौरान बिग बी ने सुपरस्टार शाहरुख खान और उनकी साल 2004 में आई फिल्म ‘स्वदेस’ में उनकी दमदार परफॉर्मेंस की जमकर तारीफ की. अमिताभ बच्चन ने कहा कि फिल्म में शाहरुख खान ने उम्दा एक्टिंग की थी.

केबीसी के मंच पर प्रतियोगी बबलू कुमार पंडित के साथ गेम खेलते वक्त शाहरुख खान से जुड़ा एक सवाल सामने आया. इसी दौरान अमिताभ बच्चन ने कुछ पल रुककर ‘स्वदेस’ में शाहरुख के आइकॉनिक किरदार और उनकी एक्टिंग की खुले दिल से सराहना की.अमिताभ बच्चन ने कहा, ‘मेरा ऐसा मानना है कि शाहरुख ने फिल्म ‘स्वदेस’ में जो अभिनय किया था, वह एकदम उत्तम था. जब भी मैं उनसे मिलता हूं, तो कई बार उनसे यही बात कहता हूं.’

‘स्वदेस’ में क्या था शाहरुख खान का रोल?

सवाल से जुड़े शाहरुख खान के तीनों किरदारों को समझाते हुए बिग बी ने आगे कहा, ‘स्वदेस’ में शाहरुख ने एक नासा वैज्ञानिक की भूमिका निभाई थी, ‘चक दे इंडिया’ में वह हॉकी कोच बने थे और ‘वीर-जारा’ में उन्होंने भारतीय वायुसेना के पायलट का रोल निभाया था.’

क्या है ‘स्वदेस’ फिल्म की कहानी?
साल 2004 में रिलीज हुई आशुतोष गोवारिकर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘स्वदेस’ में शाहरुख खान के साथ एक्ट्रेस गायत्री जोशी ने बॉलीवुड डेब्यू किया था. नासा के वैज्ञानिक मोहन भार्गव की अपने देश और जड़ों की ओर लौटने की इस कहानी को दर्शकों और समीक्षकों ने बेहद सराहा था. भले ही यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई थी लेकिन उन्हें बेस्ट एक्टर के फिल्मफेयर अवॉर्ड से नवाजा गया था.

24 घंटे लगातार काम कर रहे अमिताभ बच्चन

बताते चलें कि अमिताभ बच्चन 83 साल की उम्र में भी लगातार काम कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने खुद बताया था कि कैसे वह लगातार 24 घंटे अपने कामों में व्यस्त रहे, जिसमें ‘केबीसी 18’ की शूटिंग भी शामिल थी. पिछली बार बिग बी ‘कल्कि 2898 एडी’ में नजर आए थे जिसमें उन्होंने अश्वत्थाम का रोल निभाकर महफिल लूट ली थी. कमल हासन और प्रभास भी इस मूवी का हिस्सा थे.

About the AuthorKamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

August 12, 2026, 12:24 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj