Health

Chhuhara khane ke fayde: सर्दियों में छुहारा खाने के फायदे, 1 दिन में कितना खाएं?

Last Updated:November 28, 2025, 20:38 IST

Chhuhara khane ke fayde: आयुर्वेद में छुहारा को शक्तिवर्धक माना जाता है. सर्दियों में शरीर को गर्म रखना है तो आप हर दिन दो-तीन छुहारा खाइए. इससे शरीर को भरपूर ऊर्जा मिलेगी. छुहारा कमजोरी दूर करता है. ठंड में संक्रमण, सर्दी-खांसी से बचाए रखने में भी कारगर है. जानिए, छुहारा खाने के अन्य फायदे और सेवन का तरीका.सर्दियों में छुहारा खाने के फायदे, 1 दिन में कितना खाएं?छुहारे की तासीर गर्म होने के कारण इसे ठंड के मौसम में खाना चाहिए.

Chhuhara health Benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है. खासकर, सर्दियों के मौमस में कुछ ऐसे सूखे मेवों का सेवन करना चाहिए जो ठंड में शरीर को अंदर से गर्म रखते हों. छुआरा (Dry date) एक ऐसा ही ड्राई फ्रूट है, जिसकी तासीर गर्म होती है, इसलिए इसे ठंड में अधिक खाना चाहिए और गर्मी के दिनों में सीमित मात्रा में. छुआरे में नेचुरली शुगर, आयरन, कैल्शियम, फाइबर, फॉस्फोरस आदि मौजूद होते हैं. आयुर्वेद के अनुसार, सर्दियों में पाचन अग्नि (जठराग्नि) प्रबल होती है. इससे भारी से भारी भोजन भी आसानी से पच जाता है. इसी वजह से सर्दियों में छुआरा खाने की सलाह एक्सपर्ट देते हैं. यह शरीर को गर्म रखने के साथ ही शक्ति देने में सहायक है. छुहारा का सूखा खजूर भी कहते हैं.

छुहारा खाने के स्वास्थ्य लाभ (Chhuhara ke fayde)

-छुहारा स्वाद में मीठा होता है. ये शरीर को भरपूर ऊर्जा देता है. पौष्टिक और औषधीय गुणों का भंडार है. आयुर्वेद में छुहारा को शक्तिवर्धक माना जाता है. सर्दियों में शरीर को गर्म रखता. ऊर्जा प्रदान करता है. कमजोरी दूर करता है. रात में सोने से पहले दूध में उबालकर 3-4 छुआरा का सेवन करने और दूध को पीने से शरीर गर्म रहता है. ठंड में संक्रमण, सर्दी-खांसी से बचाव होता है.

-छुहारे में पोटैशियम और आयरन होने के कारण हार्ट के लिए हेल्दी होता है. ब्लड सर्कुलेशन को सुधारता है. ब्लड प्रेशर सही बना रहता है. हीमोग्लोबिन का लेवल बढ़ता है. छुहारा मस्तिष्क के लिए भी लाभकारी है. इससे ब्रेन की नसों को मजबूती मिलती है. मैग्नीशियम और फॉस्फोरस मस्तिष्क के तनाव को कम करते हैं.

-यदि आपको थकान या फिर कमजोरी महसूस होती है तो आप छुहारे का सेवन दूध के साथ पका कर करें. इससे शरीर को ताकत मिलेगी. इसमें मौजूद कैल्शियम हड्डियों और दातों को मजबूत बनाता है. बुजुर्गों के लिए छुहारा अमृत समान है. छुहारे को पीस लें और दूध में उबालकर दें.

– सर्दियों में अर्थराइटिस का दर्द उठे तो आप छुहारा खाएं. शिशु को स्तनपान कराने वाली मांओं के लिए भी बेहद फायदेमंद है.स्किन और बालों को हेल्दी रखता है. ब्लड को भी साफ करने में कारगर हो सकता है.

About the AuthorAnshumala

अंशुमाला हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा होल्डर हैं. इन्होंने YMCA दिल्ली से हिंदी जर्नलिज्म की पढ़ाई की है. पत्रकारिता के क्षेत्र में पिछले 15 वर्षों से काम कर रही हैं. न्यूज 18 हिंदी में फरवरी 2022 से लाइफस्टाइ…और पढ़ें

First Published :

November 28, 2025, 20:38 IST

homelifestyle

सर्दियों में छुहारा खाने के फायदे, 1 दिन में कितना खाएं?

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj