before Anthony Albanese these 5 head of state got married while in power | Boris Johnson wedding | Grover Cleveland wedding | John Tyler wedding | Pierre Trudeau wedding | एंथनी अल्बनीस से पहले 4 राष्ट्राध्यक्षों ने सत्ता पर रहते हुए की शादी | जॉन टायलर | बोरिस जॉनसन

Last Updated:November 30, 2025, 03:39 IST
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीस ने 62 की उम्र में और अपनी पार्टनर जोडी हेडन के साथ शादी कर ली है. जोडी 46 साल की हैं और दोनों ने प्रधानमंत्री निवास ‘द लॉज’ में एक-दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाई हैं. ऑस्ट्रेलियन पीएम एंथनी अल्बानीज की तरह ही, सत्ता में रहते हुए कई और राष्ट्राध्यक्ष भी शादी के बंधन में बंधे हैं. आगे जानें ऐसी ही एतिहासिक वेडिंग सेरेमनी कब-कब हुईं.
एंथनी अल्बनीस ने 2022 में प्रधानमंत्री पद संभाला था. उन्होंने 2025 में सत्ता पर रहते हुए 46 वर्षीय जोडी हेडन के साथ शादी कर ली है. ये पहली बार है जब किसी ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने पद पर रहते हुए विवाह किया है.

ग्रोवर क्लीवलैंड व्हाइट हाउस में शादी करने वाले एकमात्र अमेरिकी राष्ट्रपति थे. अपने पहले कार्यकाल के दौरान, 2 जून 1886 को, क्लीवलैंड ने 21 वर्षीय फ्रांसिस फोल्सम से व्हाइट हाउस के ब्लू रूम में विवाह किया था. 49 वर्षीय क्लीवलैंड, फोल्सम को उनके बचपन से जानते थे.

फर्स्ट लेडी लेटिटिया क्रिश्चियन टायलर की 1842 में मृत्यु के बाद 54 वर्षीय टायलर विधुर हो गए थे. उन्होंने 26 जून 1844 को न्यूयॉर्क शहर में 24 वर्षीय जूलिया गार्डिनर से चुपचाप दोबारा शादी कर ली. वो 1841 से 1845 तक अमेरिका के राष्ट्रपति रहे थे.
Add as Preferred Source on Google

1914 में फर्स्ट लेडी एलेन एक्ससन विल्सन की ब्राइट रोग से मृत्यु के बाद, विल्सन ने 18 दिसंबर 1915 को एडिथ बोलिंग गाल्ट से दोबारा शादी की. यह शादी उनके वाशिंगटन, डीसी स्थित घर पर लगभग 40 मेहमानों की मौजूदगी में एक छोटे समारोह में हुई थी. उस वक्त राष्ट्रपति की उम्र 58 थी और एडिथ 43 साल की थीं. विल्सन 1913 से 1921 के बीच सत्ता में रहे थे. (फोटो क्रेडिट- @https://woodrowwilsonhouse.org)

1968–1979 और 1980–1984 में कनाडा के प्रधानमंत्री रहे पियरे ट्रूडो ने 4 मार्च 1971 को ओटावा में सेंट स्टीफन एंग्लिकन चर्च में 31 वर्षीय मार्गरेट सिंक्लेयर से शादी की थी. (फोटो क्रेडिट- @https://canadathroughmyeye.com)

2019 से 2022 के बीच यूनाइटेड किंगडम के प्रधानमंत्री रहे बोरिस जॉनसन ने 2021 में अपनी मंगेतर कैरी साइमंड्स के साथ शादी थी. दोनों की शादी बेहद इंटीमेट सेरेमनी में हुई थी.
First Published :
November 30, 2025, 03:33 IST
homeworld
एंथनी अल्बनीज से पहले ये 5 भी कुर्सी पर रहते हुए रचा चुके शादी



