Entertainment

‘आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?’ नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ता ने उठाए सवाल- बॉडी क्यों नहीं दिखाई?

Last Updated:October 13, 2026, 19:59 IST

तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन और आधी रात को हुए अंतिम संस्कार पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने पूछा कि बॉलीवुड और मीडिया ने उनका शव क्यों नहीं देखा और प्रेयर मीट क्यों नहीं हुई.Amazon Prime DayTop Deals Inside'आधी रात को क्यों हुआ अंतिम संस्कार?' नाना पाटेकर की मौत पर तनुश्री दत्ताZoomफोटो साभार: इंस्टाग्राम

बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर नाना पाटेकर के निधन के बाद से चर्चा में हैं. उन्होंने एक्टर के निधन के बाद उन्हें ईविल डेड कहा था. अब एक नया बयान दिया है. जहां उन्होंने कहा कि आखिर बॉलीवुड ने उनका शव क्यों नहीं देखा. क्यों कोई अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हुआ.

सोमवार को तनुश्री दत्ता ने इंस्टाग्राम लाइव किया. जहां एक्ट्रेस ने सवाल किया कि क्या नाना के परिवार ने उनकी बॉडी को ठीक से देखा था और उनका अंतिम संस्कार आधी रात में क्यों किया गया. बता दें 8 अक्टूबर को नाना पाटेकर का गोवा के घर में कार्डियक अरेस्ट के चलते निधन हो गया था. उसी दिन उनका अंतिम संस्कार उनके पुणे स्थित फार्महाउस में हुआ.

क्यों नहीं देखा किसी ने शव?तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर के निधन के बाद अब नया मोड़ दे दिया है. उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, ‘आखिर बॉलीवुड और मीडिया से किसी ने भी नाना पाटेकर का शव नहीं देखा. आखिर इतनी जल्दबाजी क्यों थी. आधी रात को ही जल्दी से अंतिम संस्कार भी किया?’ इस दौरान उन्होंने ये भी सवाल किया कि नाना पाटेकर महान इंसान थे तो प्रेयर मीट क्यों नहीं हुई.

तनुश्री दत्ता ने कहा कि हिंदू परंपरा में शव के अंतिम दर्शन किए जाते हैं. शव को छुआ जाता है. उनके आगे झुकते हैं और सब कुछ अपनी आंखों से देखते हैं. वह इतने महान और लीजेंड थे. प्रेयर मीट क्यों नहीं हुई. होनी चाहिए थी ताकि बॉलीवुड सितारे और मीडिया वाले आते. सब शव देखते और श्रद्धांजलि देते. एक्ट्रेस ने आगे कहा:

हिंदुओं में आमतौर पर सूर्यास्त के बाद अंतिम संस्कार नहीं किया जाता है. तो आधी रात को दाह संस्कार क्यों किया गया? इतनी जल्दी क्या थी? रात के अंधेरे में अंतिम संस्कार क्यों किया गया?

चेहरा क्यों ढका थातनुश्री दत्ता ने कहा कि क्या परिवार ने सब ठीक से देखा था? आखिर किसका अंतिम संस्कार किया? चेहरा भी ढका हुआ था. एक्ट्रेस ने ये भी हाइलाइट किया कि अस्पताल ले जाते समय की कोई फोटो या वीडियो भी रिकॉर्ड नहीं की गई थी. उनका कहना है कि जब उनका एक्सीडेंट हुआ था तो खूब वीडियो और फोटो सामने आए थे. लेकिन नाना पाटेकर के मामले में ऐसा क्यों नहीं हुआ.

About the AuthorVarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ेंFirst Published :

October 13, 2026, 19:59 IST

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj