Sports

Dewald Brevis Catch IND vs SA 1st ODI: चीते जैसी छलांग और हवा में उड़कर लपका अद्भभुत कैच, ब्रेविस ने लूटी महफिल, कोहली भी चौंक गए

Last Updated:November 30, 2025, 20:49 IST

Dewald Brevis Catch Kohli Reaction: रांची वनडे में विराट कोहली के धमाकेदार शतक की सबसे ज्यादा चर्चा रही. उन्होंने 135 रन की पारी खेलकर कई रिकॉर्ड बनाए. इससे पहले साउथ अफ्रीकी यंगस्टर डेवाल्ड ब्रेविस ने ऋतुराज गायकवाड़ का एक हाथ से अद्भुत कैच लेकर महफिल लूटी. खुद विराट कोहली भी यह कैच देखकर चौंक गए.चीते जैसी छलांग और हवा में उड़कर लपका अद्भभुत कैच, ब्रेविस ने लूटी महफिलडेवाल्ड ब्रेविस के कैच पर विराट कोहली का रिएक्शन.

नई दिल्ली. भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सीरीज का रोमांचक पहला वनडे मैच रांची में खेला गया. इस मुकाबले में विराट कोहली ने शतक ठोककर धूम मचा दी. हालांकि, उनके शतक जड़ने से पहले साउथ अफ्रीका के युवा क्रिकेटर डेवाल्ड ब्रेविस तब फैंस और दिग्गजों की तारीफ लूटने में कामयाब हो गए, जब उन्होंने रुतुराज गायकवाड़ को आउट करने के लिए एक हाथ से अद्भुत कैच को अंजाम दिया. ब्रेविस के कैच लेते ही इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी छा गया. कैच इतना जबरदस्त था कि खुद विराट कोहली भी खुद को रिएक्शन देने से नहीं रोक पाए.

ब्रेविस का ये कैच देखा क्या?दरअसल, ब्रेविस ने यह कैच पारी के 27वें ओवर में लपका, जब तीसरी बॉल पर रुतुराज को ड्रेसिंग रूम का रास्ता नापना पड़ा. ओटनील बार्टमैन ने ऑफ-स्टंप के बाहर एक सीधी गुड-लेंथ बॉल फेंकी, जिस पर गायकवाड़ ने तगड़ा शॉट खेला. रुतुराज का यह शॉट बैकवर्ड पॉइंट पर खड़े ब्रेविस के दाईं ओर था. चुस्त-मुस्तैद खड़े ब्रेविस ने फुर्ती दिखाते हुए हवा में छलांग लगाईं और एक हाथ से गेंद पर झपट पड़े और एक हाथ से बेहतरीन कैच ले लिया. ये साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी जश्न मनाने लगे, लेकिन ऋतुराज यकीन नहीं कर पा रहे थे कि उन्हें पवेलियन लौटना होगा. नॉन स्ट्राइकर एंड पर खड़े कोहली का रिएक्शन भी बयां का रहा था कि ब्रेविस ने एक अद्भुत कैच पकड़ा है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj