Tech

good news bsnl 1 freedom plan is back get 30 days validity 2gb data daily till 31 december- BSNL का बड़ा तोहफ़ा, सिर्फ ₹1 में हर दिन मिलेगा 2GB फ्री डेटा, 30 दिन की वैलिडिटी, रोमिंग भी फ्री

Last Updated:December 03, 2025, 14:49 IST

BSNL ने अपना ₹1 Freedom Plan फिर से लॉन्च कर दिया है. नए यूजर्स को 30 दिन की वैलिडिटी, 2GB दैनिक डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और 100 SMS प्रतिदिन मिलेंगे. यह ऑफर 1 से 31 दिसंबर तक सभी सर्कल में उपलब्ध है.BSNL का बड़ा तोहफा, सिर्फ ₹1 में हर दिन मिलेगा 2GB फ्री डेटा, 30 दिन की वैधताBSNL का 1 रुपये वाला प्लान.

अगर आप कम कीमत में लंबी वैलिडिटी वाला मोबाइल प्लान ढूंढ रहे हैं, तो BSNL का Freedom Plan आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है. यह प्लान खास तौर पर उन यूज़र्स के लिए बनाया गया है जो बार–बार रिचार्ज नहीं करना चाहते और एक ही रिचार्ज में कॉल, डेटा और SMS जैसी सभी सुविधाओं का फायदा उठाना चाहते हैं.

इसकी कीमत भी किफायती है और वैलिडिटी भी दूसरी टेलीकॉम कंपनियों की तुलना में ज्यादा मिलती है. लेकिन अक्सर लोगों के मन में सवाल रहता है. इस प्लान में क्या-क्या मिलता है, इसकी वैलिडिटी कितनी है, डेटा कितना मिलता है, और क्या यह सभी सर्कल्स में उपलब्ध है?

इन्हीं सभी सवालों के आसान जवाब हम आपको बता रहे हैं, ताकि आप बिना किसी उलझन के ये तय कर सकें कि यह प्लान आपके लिए सही है या नहीं.

BSNL ने Rs 1 Freedom Plan दोबारा क्यों लॉन्च किया?

BSNL ने अपना Rs 1 Freedom Plan ग्राहकों की भारी मांग और जबरदस्त रिस्पॉन्स के बाद दोबारा लॉन्च किया है. कंपनी ने अपने ऑफिशियल X हैंडल पर इसकी घोषणा करते हुए कहा कि इस ऑफर के साथ यूज़र्स को मात्र ₹1 में ‘True Digital Freedom’ मिलेगा.

BSNL के Rs 1 Freedom Plan में क्या-क्या फायदे मिलते हैं?

इस ऑफर में यूज़र्स को 30 दिनों के लिए कई बेनिफिट्स मिलते हैं: 2GB हाई-स्पीड 4G डेटा प्रतिदिन, अनलिमिटेड लोकल + STD कॉलिंग पूरे भारत में, रोमिंग फ्री, 100 SMS प्रति दिन बिल्कुल फ्री.

क्या यह Rs 1 Freedom Plan सभी के लिए उपलब्ध है?

नहीं. यह ऑफर सिर्फ नए BSNL यूज़र्स के लिए है. मौजूदा BSNL ग्राहक इस Rs 1 ऑफर का लाभ नहीं उठा सकते.

BSNL Freedom Plan की वैलिडिटी क्या है?

इस Rs 1 Freedom Offer की वैलिडिटी 1 दिसंबर से 31 दिसंबर 2025 तक है. 30 दिनों की वैलिडिटी वाला यह प्लान सभी टेलिकॉम सर्किल्स में उपलब्ध है.

BSNL का Freedom Plan पहले कब लॉन्च हुआ था?

BSNL ने Freedom Plan पहले बार 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच लॉन्च किया था. इसमें: Rs 1 में SIM, 30 दिन की वैधता,प्रतिदिन 2GB डेटा,अनलिमिटेड कॉलिंग,100 SMS प्रतिदिन दिए गए थे.

क्या Freedom Plan की वैलिडिटी बढ़ाई गई थी?

हां. BSNL ने पहले इसके ऑफर की वैधता 15 दिन बढ़ाकर 15 सितंबर 2025 तक कर दी थी.

BSNL का 100GB Student स्पेशल Plan (Learner’s Plan) क्या है?

बीएसएनएल का Learner’s Plan छात्रों के लिए एक खास ऑफर है, जिसमें 100GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS प्रतिदिन, 28 दिनों की वैलिडिटी सिर्फ ₹251 में मिलती है. यह ऑफर 13 दिसंबर 2025 तक वैलिड है.

BSNL 4G नेटवर्क को लेकर क्या बड़ी तैयारी कर रहा है?

BSNL ने हाल ही में दिल्ली टेलिकॉम सर्किल में 10,000 नए 4G टावर लगाने के लिए टेंडर आमंत्रित किए हैं. यह अपग्रेड BSNL और MTNL दोनों के लिए NCR में नेटवर्क को बेहतर बनाएगा.

About the AuthorAfreen Afaq

Afreen Afaq has started her career with Network 18 as a Tech Journalist, and has more than six years experience in ‘Mobile-Technology’ beat. She is a high-performing professional with an established and proven …और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 03, 2025, 14:36 IST

hometech

BSNL का बड़ा तोहफा, सिर्फ ₹1 में हर दिन मिलेगा 2GB फ्री डेटा, 30 दिन की वैधता

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close
Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj