Entertainment

रिलीज से पहले रणवीर सिंह की फिल्म निकली ‘धुरंधर’, 2008 की मूवी का तोड़ा रिकॉर्ड, होगी बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्म

Last Updated:December 04, 2025, 08:40 IST

Dhurandhar Becomes Bollywoods Longest Film in 17 Years: रिलीज से पहले ही रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ ने ऐसा रिकॉर्ड बना दिया है, जिसे पिछले 17 सालों से कोई नहीं तोड़ पाया था. आदित्य धर के निर्देशन में बनी यह रिलीज से पहले ही रिकॉर्ड बना रही है. रणवीर की दो साल बाद थिएटर में वापसी से दर्शकों में उत्साह पहले से ही बढ़ा हुआ है और अब इस ऐतिहासिक रनटाइम के चलते फिल्म को लेकर उम्मीदें और भी ज्यादा बढ़ गई हैं. CBFC से ‘A’ सर्टिफिकेट मिलने के बाद फिल्म 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है.रिलीज से पहले रणवीर सिंह की फिल्म निकली 'धुरंधर', तोड़ा 17 साल का ये रिकॉर्डइस फिल्म में रणवीर सिंह, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन और अर्जुन रामपाल जैसे कलाकारों के साथ सारा अर्जुन और राकेश बेदी सहायक भूमिकाओं में हैं. हाल ही में, रिलीज हुए इस फिल्म के ट्रेलर का जलवा इंटरनेट पर देखते ही बन रहा है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड के पावरहाउस रणवीर सिंह दो साल बाद बड़े पर्दे पर धमाकेदार वापसी कर रहे हैं. उनकी मोस्टअवेटेड फिल्म ‘धुरंधर’ कल यानी 5 दिसंबर को रिलीज होने जा रही है. इसके साथ ही फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. यह फिल्म पिछले 17 सालों में बॉलीवुड की सबसे लंबी रिलीज बन गई है.

17 साल पहले ऋतिक रोशन और ऐश्वर्या राय बच्चन की ‘जोधा-अकबर’ के बाद ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे लंबी फिल्मों की लिस्ट में शामिल हुई थी. अब रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ का नाम भी इस लिस्ट में जुड़ गई है. इसके साथ ही आदित्य धर के निर्देशन में बनी इस एक्शन ड्रामा को सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने ‘A’ (एडल्ट्स ओनली) सर्टिफिकेट दिया है. रणवीर सिंह के करियर की यह पहली ‘A’ सर्टिफिकेट फिल्म है.

‘जोधा-अकबर’ को ‘धुरंधर’ ने 1 मिनट से पछाड़ा

‘धुरंधर’ एक्शन ड्रामा फिल्म है. ये रन टाइम 214 मिनट यानी 3 घंटे 34 मिनट है, जिसने 2008 में आई आशुतोष गोवारिकर की ‘जोधा-अकबर’ को भी पीछे छोड़ दिया, इस फिल्म का रन टाइम 3 घंटे 33 मिनट यानी 213 मिनट था.

यह फिल्म रणवीर की दो साल बाद सिनेमाघरों में वापसी भी है.

सेंसर बोर्ड से ‘ए’ सर्टिफिकेट, किए गए ये बदलाव

सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (सीबीएफसी) ने फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है, जो रणवीर सिंह के करियर का पहला ‘ए’ सर्टिफिकेट है. बोर्ड के अनुसार, सर्टिफिकेट से पहले फिल्म में कई बदलाव किए गए हैं. इसमें

शुरुआती कुछ बहुत ज्यादा हिंसक विजुअल्स बदले
दूसरे हाफ में कुछ इंटेंस शॉट्स हटाए
एक किरदार का नाम बदलने का निर्देश
एक गाली को म्यूट की गई
ड्रग्स से जुड़े सीन्स में एंटी-ड्रग डिस्क्लेमर जोड़ा गया.
मजेदार बात ये हैं कि इन बदलाव के बावजूद फिल्म की लंबाई में कोई बदलाव नहीं किया गया.

कोर्ट केस और सीबीएफसी की सफाई

फिल्म के रिलीज होने से पहले एक कानूनी अड़चन भी आई, जब स्वर्गीय मेजर मोहित शर्मा के माता-पिता ने दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया. उन्होंने चिंता जताई कि फिल्म की कहानी उनके बेटे के जीवन से मिलती-जुलती है. हालांकि, निर्देशक आदित्य धर ने स्पष्ट किया कि फिल्म एक काल्पनिक कहानी है. सीबीएफसी ने भी अपनी समीक्षा के बाद स्पष्ट किया कि फिल्म ‘एक काल्पनिक कृति’ है और मेजर शर्मा के जीवन से इसकी कोई समानता नहीं है. बोर्ड ने यह भी कहा कि फिल्म को सेना की अतिरिक्त समीक्षा की आवश्यकता नहीं है.

फिल्म की स्टारकास्ट

रणवीर सिंह के अलावा, इस एक्शन ड्रामा में संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर. माधवन, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म रणवीर की दो साल बाद सिनेमाघरों में वापसी भी है.

About the AuthorShikha Pandey

शिखा पाण्डेय Digital के साथ दिसंबर 2019 से जुड़ी हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्हें 12 साल से ज्यादा का अनुभव है. Digital से पहले वह Zee News Digital, Samachar Plus, Virat Vaibhav जैसे प्रतिष्ठ…और पढ़ें

Location :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

December 04, 2025, 08:40 IST

homeentertainment

रिलीज से पहले रणवीर सिंह की फिल्म निकली ‘धुरंधर’, तोड़ा 17 साल का ये रिकॉर्ड

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj