Sports

रणजी ट्रॉफी का राउंडअप: दूसरे दिन किसका पलड़ा भारी, किस पर हार का खतरा?

बेंगलुरु: भारतीय डोमेस्टिक क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट रणजी ट्रॉफी में हर टीम के दूसरे मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म हो चुका है. मनवंत कुमार के पहले प्रथम श्रेणी शतक के बाद कर्नाटक के गेंदबाजों ने सौराष्ट्र के शीर्ष क्रम को झकझोर दिया. गुवाहाटी में असम ने त्रिपुरा पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है. जुयाल के अर्धशतक से गोवा पर उत्तर प्रदेश की स्थिति मजबूत है. स्पिनरों के दबदबे के बीच बंगाल-सेना मुकाबला रोमांचक मोड़ पर है.

मनवंत की 214 गेंद में 135 रन की पारी की बदौलत कर्नाटक ने 342 रन का स्कोर खड़ा किया। इसके बाद गेंदबाजों ने दिन का खेल खत्म होने तक सौराष्ट्र का स्कोर चार विकेट पर 164 रन कर दिया. सौराष्ट्र की टीम अब भी 178 रन से पीछे है.

दूसरे दिन 86 रन से आगे खेलने उतरे मनवंत ने कर्नाटक की पारी को संभाला। टीम ने दिन की शुरुआत आठ विकेट पर 281 रन से की.

बाइस वर्षीय मनवंत ने अनुभवी जयदेव उनादकट की गेंद पर कवर के ऊपर से छक्का जड़ने के बाद इसी गेंदबाज की गेंद पर एक और छक्का लगाया, उनकी पारी में 11 चौके और छह छक्के शामिल रहे.

मनवंत ने तेज गेंदबाज चेतन सकारिया की गेंद पर चौके के साथ 147 गेंद में अपना शतक पूरा किया. अभिलाष शेट्टी ने भी उनका अच्छा साथ दिया. वह 137 गेंद में 14 रन बनाकर नाबाद रहे। दोनों ने नौवें विकेट के लिए 146 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की.

मनवंत को स्पिनर पार्थ भुट ने आउट किया. भुट सौराष्ट्र के सबसे सफल गेंदबाज रहे और उन्होंने पांच विकेट लिए.

इसके बाद सौराष्ट्र ने सलामी बल्लेबाज हेत्विक कोटक (46) और हार्विक देसाई (77) की बदौलत अच्छी शुरुआत की. दोनों ने पहले विकेट के लिए 110 रन जोड़े.

तेज गेंदबाज विद्वत कावेरप्पा ने देसाई को आउट करके इस साझेदारी को तोड़ा.

बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अभिलाष ने 33वें और 35वें ओवर में क्रमश: चिराग जानी और जय गोहिल को आउट किया.

तेज गेंदबाज विशाख विजयकुमार ने कोटक को पवेलियन भेजकर सौराष्ट्र का स्कोर चार विकेट पर 128 रन हो गया. इसके बाद अनुभवी बल्लेबाज अर्पित वासवदा (25) और प्रेरक मांकड़ (13) ने दिन का खेल खत्म होने तक टीम को और झटके नहीं लगने दिए.

विजयवाड़ा में हैदराबाद ने आंध्र को 184 रन पर समेटकर पहली पारी के आधार पर 91 रन की बढ़त हासिल की और फिर दूसरी पारी में दो विकेट पर 78 रन बनाकर अपनी कुल बढ़त को 169 रन तक पहुंचाया.

गुवाहाटी में असम ने त्रिपुरा पर पूरी तरह से शिकंजा कस दिया है. पहली पारी में 334 रन बनाने के बाद असम ने त्रिपुरा को 62 रन पर समेटकर फॉलोआन के लिए मजबूर किया और फिर दूसरी पारी में भी उसका स्कोर पांच विकेट पर 143 रन कर दिया.

त्रिपुरा की टीम अब भी 129 रन से पीछे है जबकि उसके पांच विकेट शेष हैं. मुल्लांपुर में पंजाब ने उदय सहारन (161) और सलिल आरोड़ा (107) के शतक से पहली पारी में 456 रन बनाने के बाद छत्तीसगढ़ का स्कोर पांच विकेट पर 72 रन करने मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर दी.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj