Rajasthan

गोल्ड-सिल्वर प्राइस राजस्थान: राजस्थान में चांदी ने तोड़े रिकॉर्ड! ₹1.75 लाख के पार पहुंची कीमत, सोना भी चढ़ा

राजस्थान गोल्ड-सिल्वर प्राइस: राजस्थान में सोने और चांदी के दाम एक बार फिर तेजी पकड़ते नजर आ रहे हैं. पिछले कुछ दिनों से कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ था, लेकिन शनिवार को चांदी के भावों में फिर से बड़ा उछाल देखने को मिला है. बाजार विशेषज्ञों का कहना है कि आगामी एक हफ्ते तक चांदी के दामों में और बढ़ोतरी संभव है, क्योंकि अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी रेट्स ऊपर की ओर जा रहे हैं.

राजस्थान सर्राफा बाजार की शनिवार की रेट की बात करें तो शुद्ध चांदी की कीमत ₹1,75,600 प्रति किलो दर्ज की गई, जो शुक्रवार की तुलना में करीब ₹1000 ज्यादा है. वहीं 18 कैरेट चांदी के भाव ₹1,74,500 प्रति किलो रहे. सोने में भी हल्की तेजी बनी रही. 24 कैरेट सोने का भाव आज ₹1,29,300 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ, जबकि 23 कैरेट सोने की कीमत ₹1,24,130 रही.हालांकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,18,985 रुपए पहुंची

राजस्थान के प्रमुख शहरों में सोना-चांदी के भाव

राज्य के अलग-अलग शहरों में कीमतों में मामूली अंतर देखने को मिला. जयपुर में आज शुद्ध चांदी ₹1,75,800 प्रति किलो रही, जबकि 24 कैरेट सोना ₹1,29,600 प्रति 10 ग्राम रहा. जोधपुर में चांदी के भाव सबसे ज्यादा रहे, जहां कीमत ₹1,75,900 प्रति किलो दर्ज की गई. यहां सोने की कीमत भी जयपुर के समान ₹1,29,600 रही. कोटा में शनिवार को शुद्ध चांदी की कीमत ₹1,75,300 रही, जबकि 24 कैरेट सोने का भाव ₹1,29,200 प्रति 10 ग्राम रहा. अजमेर में चांदी ₹1,75,200 प्रति किलो और सोना ₹1,29,200 रहा. उदयपुर में चांदी के रेट अन्य शहरों की तुलना में थोड़ा ज्यादा रहे, जहां शुद्ध चांदी ₹1,76,500 प्रति किलो और 24 कैरेट सोना ₹1,29,400 दर्ज किया गया.

आने वाले दिनों में बढ़ सकती है चांदी की कीमत

सर्राफा व्यापारियों के अनुसार, आने वाले दिनों में चांदी की कीमतें और बढ़ सकती हैं, क्योंकि खरीदारी का सीजन चल रहा है और अंतरराष्ट्रीय मार्केट में भी मेटल्स में तेजी बनी हुई है. सोने में फिलहाल स्थिरता बनी हुई है, लेकिन शादी-त्योहारी सीजन का असर आने वाले दिनों में सोने के दामों को भी प्रभावित कर सकता है.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj