Rajasthan

Kirori Lal Meena Khatu Shyam Darshan | Khatu Shyam Ji Darshan | Kirori Lal Meena News | Rajasthan Cabinet Reshuffle | Khatushyam Ji Update | Political Visit Rajasthan | Kirori Lal Meena Statement

Last Updated:December 07, 2025, 17:17 IST

Kirori Lal Meena Khatu Shyam Darshan: मंत्री किरोड़ी लाल मीणा खाटूश्याम जी के दर्शन करने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने मंत्रिमंडल फेरबदल पर बड़ा संकेत दिया. उन्होंने कहा कि कैबिनेट में बदलाव कब होगा, यह बाबा श्याम ही जानते हैं. उनके इस बयान ने राज्य की राजनीति में हलचल बढ़ा दी है और इसे आने वाले राजनीतिक बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है.

सीकर. विश्व प्रसिद्ध बाबा श्याम को हारे का सहारा कहा जाता है, मान्यता है जो भी भक्त खाटूश्याम जी मंदिर में आता है इसके कष्ट दूर हो जाते हैं. यही, कारण है कि नेता, अभिनेता और खिलाड़ी इस दरबार में आते रहते हैं. इस कड़ी में कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा भी अपने समर्थकों के साथ खाटूश्यामजी मंदिर में बाबा श्याम के दर्शन करने पहुंचे थे. यहां उन्होंने संपूर्ण विधि विधान के साथ बाबा श्याम के दर्शन किए और प्रदेश में खुशहाली की कामना की. इस दौरान श्री श्याम मंदिर कमेटी के पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा ने कहा कि जिसकी जहां आस्था होती है, वह मन्नत मांगता है और प्रार्थना करता है. इस दौरान किरोड़ी लाल मीणा ने खाटूश्याम मंदिर कमेटी की व्यवस्थाओं की भी सराहना की. उन्होंने कहा कि, बाबा श्याम की महिमा निराली है. दिनों दिन बाबा की ख्याति बढ़ती जा रही है, भक्तों की संख्या भी यह लाखों तक पहुंच गई है. भक्तों की सहूलियत के लिए केंद्र और राज्य सरकार द्वारा भी विकास कार्य किया जा रहे हैं. चारों तरफ सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है और मंदिर के आसपास के एरिया को भी डेवलप जाएगा.

खाटूश्याम बाबा जानते है कब होगा मंत्रिमंडल में फेरबदलकृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने नरेश मीणा को उनका उत्तराधिकारी बताने पर कहा- यह तो जनता ही तय करती है कि किसका उत्तराधिकारी कौन होगा. हमारी पार्टी में ऐसा कोई तंत्र नहीं है. वह तो किसी दूसरे दल में है. किरोड़ी ने कहा- भारतीय जनता पार्टी में सामान्य कार्यकर्ता ही तय करता है कि कौन नेता बनेगा और कौन अध्यक्ष बनेगा. हमारे यहां ऐसी कोई परंपरा नहीं, जो मठों में होती है. मंत्रिमंडल फेरबदल की चर्चाओं पर किरोड़ी लाल मीणा ने कहा- इस बारे में मुझे कोई जानकारी नहीं है. यह तो हाईकमान जानता है या फिर खाटूश्याम बाबा जानते हैं.

कौन हैं बाबा श्याम?हारे के सहारे बाबा श्याम को भगवान कृष्ण का अवतार माना जाता है. महाभारत युद्ध के दौरान भीम के पौत्र बर्बरीक कौरवों की तरफ से युद्ध में शामिल होने जा रहे थे. बर्बरीक के पास तीन ऐसी तीर थे, जो पूरे युद्ध को पलट सकते थे. ऐसी मान्यता है इसी को लेकर भगवान कृष्ण ब्राह्मण के रूप में आए और उनसे शीश दान में मांग लिया. बर्बरीक ने भी बिना संकोच किए भगवान कृष्ण को अपना शीश दान में दे दिया. बताया जाता है कि तब भगवान कृष्ण ने प्रसन्न होकर बर्बरीक को कहा- ”बर्बरीक तुम्हें कलियुग में श्याम के नाम से पूजा जाएगा. तुम्हें लोग मेरे नाम से पुकारेंगे और तुम अपने भक्तों के हारे का सहारा बनोगे”.

About the AuthorJagriti Dubey

With more than 6 years above of experience in Digital Media Journalism. Currently I am working as a Content Editor at News 18. Here, I am covering lifestyle, health, beauty, fashion, religion, career, politica…और पढ़ें

Location :

Sikar,Rajasthan

First Published :

December 07, 2025, 17:17 IST

homerajasthan

फेरबदल पर मंत्री का चौंकाने वाला दावा, ‘बाबा श्याम जानते हैं कब होगा बदलाव’

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj