कौन है ‘धुरंधर’ का हमजा अली, जिसका ‘उरी’ से भी खास कनेक्शन! क्या दोनों हैं एक ही यूनिवर्स थ्योरी का हिस्सा?

Last Updated:December 09, 2025, 20:25 IST
अगर आपने ‘धुरंधर’ देखी है, तो मुमकिन है कि आप ‘धुरंधर 2’ को देखने के लिए बेताब हों? फिल्म की कहानी सच्ची घटनाओं से प्रेरित बताई जाती है, जिसमें रणवीर सिंह ने भारतीय जासूस हमजा अली मजारी का रोल निभाया है. जब फिल्म के अंत में उसके असली नाम का खुलासा होता है, तो इसका जुड़ाव ‘उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’ से नजर आता है. अब सवाल यह है कि फ्रेंचाइजी के दौर में क्या दोनों फिल्में एक ही यूनिवर्स का हिस्सा हैं?
सोशल मीडिया पर लोग ‘उरी’ का क्लिप शेयर करके ‘धुरंधर’ से कनेक्शन बता रहे हैं.
नई दिल्ली: फिल्म ‘धुरंधर’ बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा संजय दत्त, अक्षय खन्ना, आर माधवन, अर्जुन रामपाल ने भी अहम रोल निभाया है. फिल्म पर लोग खूब बातें कर रहे हैं. भारतीय जासूस बने रणवीर सिंह पाकिस्तान में भौकाल मचाते नजर आ रहे हैं, लेकिन फिल्म के आखिर में जब उनकी असली पहचान रिवील होती है, तो उसका कनेक्शन ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ से नजर आता है.
अगर आपने विक्की कौशल की ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ देखी है, तो शायद आपको याद हो कि विक्की कौशल का किरदार फिल्म में एक जगह उस नाम का जिक्र करता है, जिसका जिक्र फिल्म ‘धुरंधर’ के आखिर में होता है. अब जानने वाली बात यह है कि क्या ‘धुरंधर’ और ‘उरी’ एक ही यूनिवर्स से जुड़ी हैं. इस तथ्य पर भरोसा करने का मन इसलिए भी करता है, क्योंकि दोनों ही फिल्में आदित्य धर ने डायरेक्ट की हैं.
हमजा अली मजारी का असली नाम क्या है?फिल्म ‘धुरंधर’ में रणवीर सिंह ने हमजा अली मजारी नाम के जासूस का किरदार निभाया है, जो कराची के गैंग में घुसकर आतंकियों को मदद करने वाले नेटवर्क को खत्म करने का काम करता है. क्लाइमैक्स तक रणवीर के किरदार की असली पहचान रिवील नहीं होती, मगर अंत में उनके नाम का खुलासा है, जो है- जसकीरत सिंह रांगी.
‘उरी’ की कहानी से निकला कनेक्शनअब बात विक्की कौशल की फिल्म ‘उरी’ की, जिसमें कीर्ति कुल्हारी ने हेलीकॉप्टर पायलेट ‘फ्लाइट लेफ्टिनेंट सीरत कौर’ का किरदार निभाया है जो सर्जिकल स्ट्राइक से लौट रहे भारतीय जांबाजों को मुसीबत में बचाती है. फिल्म के एक सीन में विक्की कौशल, सीरत से जब बात करते हैं, तो उन्हें पता चलता है कि वे एक शहीद की पत्नी हैं, जिनका नाम जसकीरत सिंह रांगी है. वे पंजाब के नौशेरा सेक्टर में आतंकी हमले में शहीद हुए थे. फिल्म के आखिर में रणवीर सिंह के किरदार का नाम भी जसकीरत सिंह रांगी है. सोशल मीडिया पर फिल्म ‘उरी’ के उस सीन का जिक्र करके लोग ‘धुरंधर’ से तुलना कर रहे हैं.
About the AuthorAbhishek Nagar
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
Location :
Delhi,Delhi,Delhi
First Published :
December 09, 2025, 20:25 IST
homeentertainment
कौन है ‘धुरंधर’ का हमजा अली, जिसका ‘उरी’ से भी खास कनेक्शन!



