Rajasthan

ग्राउंड रिपोर्ट : दो सप्ताह में 5 पर्यटकों के गुम होने की घटना, ये जंगल है खतरनाक 

Last Updated:December 09, 2025, 20:11 IST

Sirohi News Hindi : माउंट आबू में हाल ही में विकास पाठक सहित कई पर्यटक जंगल में ट्रैकिंग के दौरान रास्ता भटक गए, वन विभाग ने ट्रेकिंग पर निगरानी बढ़ाई और गाइड व अनुमति को अनिवार्य किया है.

ख़बरें फटाफट

सिरोही : राजस्थान के एक मात्र हिल स्टेशन माउंट आबू में देश विदेश के पर्यटक घूमने के अलावा यहां की वादियों में जंगल के नजारों का आनंद लेने के लिए ट्रैकिंग करने भी आते है, लेकिन पिछले एक सप्ताह में यहां पर्यटकों के जंगल में गुम होने की दो घटनाएं हो चुकी है. गत रविवार को कोटा निवासी 28 वर्षीय विकास पाठक ट्रेवर्स टैंक घूमने पहुंचे थे, वन विभाग से निर्धारित टिकट लेकर प्रवेश करने के बाद घने जंगल की ओर जाकर रास्ता भटक गए.

इससे दो दिन पहले भी जयपुर के तीन पर्यटक बिना अनुमति जंगल में प्रवेश कर रास्ता भटक गए थे. इससे पहले मानसून में भी उदयपुर के एक डॉक्टर माउंट आबू एक जंगल में भटक गये थे. लगातार हो रही इन घटनाओं के बाद वन विभाग ने और ट्रेकिंग करने वालों पर निगरानी बढ़ा दी है.

ये जंगल है खतरनाकस्थानीय ट्रेकिंग गाइड चिंटू यादव ने बताया कि माउंट आबू के जंगल में ट्रेकिंग के लिए आने वाले पर्यटकों को वन विभाग से निर्धारित 150 रुपए की टिकट लेनी होती है. ये टिकट लेकर और स्थानीय गाइड को साथ लेकर जंगल में ही प्रवेश करना चाहिए. क्योंकि ये क्षेत्र वन्यजीव क्षेत्र है. इस समय जंगल में मादा भालुओं का विचरण ज्यादा होता है. ये बच्चे वाली मादा भालू खतरा महसूस होने पर ज्यादा हिंसक होती है. ऐसे में बिना अनुमति प्रवेश करना खतरे से खाली नहीं है. जंगल में कई जगहों पर स्थानीय लोग लकड़ी काटने आने से पगडंडियां बन जाती है. जिसे कोई रास्ता मानकर अनजान पर्यटक वहां चले जाते हैं और रास्ता भटक जाते है.

इन बातों का ध्यान रखना है जरूरीट्रेकिंग गाइड चिंटू यादव ने बताया कि वन विभाग इसको लेकर लगातार काम कर रहा है. इसके बावजूद कई लोग बिना अनुमति वन क्षेत्र में प्रवेश कर लेते है. जो वन अधिनियम का भी उल्लंघन है. अगर आप भी माउंट आबू में जंगल ट्रैकिंग कर रहे है, तो अपने साथ जा रहे गाइड के निर्देशों की पालना करें. वहीं गुम हो जाने की स्थिति में वन विभाग या 100 नंबर डायल कर अपने फोन की लोकेशन ऑन कर लें. जिससे आप तक रेस्क्यू टीम पहुंच सके.

About the AuthorRupesh Kumar Jaiswal

रुपेश कुमार जायसवाल ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के ज़ाकिर हुसैन कॉलेज से पॉलिटिकल साइंस और इंग्लिश में बीए किया है. टीवी और रेडियो जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएट भी हैं. फिलहाल नेटवर्क18 से जुड़े हैं. खाली समय में उन…और पढ़ें

Location :

Sirohi,Rajasthan

First Published :

December 09, 2025, 20:11 IST

homerajasthan

दो सप्ताह में 5 पर्यटकों के गुम होने की घटना, ये जंगल है खतरनाक

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj