Entertainment

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, बॉलीवुड डेब्यू करते ही बनी स्टार, सुपरस्टार बनने के बाद करने लगी साइड रोल

Last Updated:December 10, 2025, 04:01 IST

रति अग्निहोत्री ने 16 साल की उम्र में साउथ फिल्म ‘पुदिया वरपुकल’ से करियर शुरू किया था. वे पहली बॉलीवुड फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से स्टार बनीं. एक्ट्रेस ने करियर के पीक पर अनिल विरवानी से शादी कर ली थी. आइए, एक्ट्रेस एक जन्मदिन पर उनकी जिंदगी को करीब से जानें.अमिताभ बच्चन की हीरोइन, बॉलीवुड डेब्यू करते ही बनी स्टाररति अग्निहोत्री ने साउथ सिनेमा से एक्टिंग डेब्यू किया था. (फोटो साभार: IANS)

नई दिल्ली: बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री में कई कलाकार आते हैं, लेकिन कुछ अपनी मेहनत और लगन से ऐसा मुकाम हासिल कर लेते हैं कि लोग उन्हें लंबे समय तक याद रखते हैं. रति अग्निहोत्री भी उन्हीं में से एक हैं. एक समय में अपनी खूबसूरती और अभिनय से मशहूर रति को लोग ‘स्वर्ग से उतरी अप्सरा’ कहकर तारीफ करते थे.

समय के साथ रति की जिंदगी में कई बदलाव आए. उन्होंने बड़े पर्दे पर सुपरस्टार बनने के बाद साइड रोल करना शुरू किया. उनकी खासियत थी कि चाहे स्क्रीन पर रोल बड़ा हो या छोटा, उन्होंने हमेशा अपना 100 प्रतिशत दिया. रति अग्निहोत्री का जन्म 10 दिसंबर 1960 को उत्तर प्रदेश के बरेली में एक पंजाबी परिवार में हुआ. बचपन से ही उन्हें अभिनय और मॉडलिंग का बहुत शौक था. महज 10 साल की उम्र में उन्होंने काम करना शुरू कर दिया था. उनकी मेहनत और टैलेंट को देखते हुए, उन्हें 16 साल की उम्र में तमिल फिल्म ‘पुदिया वरपुकल’ में काम करने का मौका मिला. इसके साथ ही उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा और जल्द ही पहचान बना ली.

फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से बॉलीवुड में एंट्रीरति अग्निहोत्री की पहली तमिल फिल्म ही ब्लॉकबस्टर साबित हुई और इसके बाद उन्हें कई तमिल, तेलुगु और कन्नड़ फिल्मों के ऑफर मिलने लगे. उन्होंने कई बड़े सितारों जैसे कमल हासन, रजनीकांत और चिरंजीवी के साथ काम किया. हिंदी फिल्मों में उनकी एंट्री 1981 में फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ से हुई. इस फिल्म में उन्होंने कमल हासन के साथ स्क्रीन साझा की और यह फिल्म हिट रही. इस फिल्म ने रति को रातों-रात स्टार बना दिया. उनके अभिनय को खूब सराहा गया और उन्हें पहली बार फिल्मफेयर बेस्ट एक्ट्रेस के लिए नॉमिनेशन भी मिला.

आर्किटेक्ट अनिल विरवानी से कर ली शादी1980 के दशक में रति ने ‘कुली’, ‘तवायफ’, ‘मैं आवारा हूं’, ‘अय्याश’, ‘शौकीन’, ‘मुझे इंसाफ चाहिए’, ‘मेरा फैसला’, ‘पसंद अपनी अपनी’ और ‘फर्ज और कानून’ समेत कई शानदार हिंदी फिल्मों में काम किया. उनका करियर तेजी से ऊंचाइयों पर पहुंचा. लेकिन 1985 में उन्होंने आर्किटेक्ट अनिल विरवानी से शादी कर ली और फिल्मों से दूरी बना ली. इस फैसले के पीछे उनकी शादी और परिवार को प्राथमिकता देना था.

शादी के बाद बदली प्राथमिकताएंशादी के बाद भी उन्हें कई फिल्मों के ऑफर आए, लेकिन उन्होंने सिर्फ चुनिंदा साइड रोल ही किए. 2001 में रति ने फिल्म ‘कुछ खट्टी कुछ मीठी’ से फिल्मों में वापसी की. इसके बाद उन्हें बड़े रोल की बजाय साइड रोल ही मिले, लेकिन उन्होंने हर रोल को पूरी मेहनत और लगन से निभाया. उन्होंने ‘ये है जलवा’, ‘क्रांति’, ‘देव’, ‘क्यों हो गया ना…’, ‘दिल ने जिसे अपना कहा’, ‘हम तुम’ और ‘पहचान’ जैसी फिल्मों में साइड रोल कर अपनी अलग पहचान बनाई. रति को उनके करियर के दौरान कई पुरस्कारों के लिए नॉमिनेशन मिला. उनके बेटे तनुज विरवानी भी अब अभिनय में करियर बना रहे हैं.

About the AuthorAbhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

Location :

Delhi,Delhi,Delhi

First Published :

December 10, 2025, 04:01 IST

homeentertainment

अमिताभ बच्चन की हीरोइन, बॉलीवुड डेब्यू करते ही बनी स्टार

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj