Sports

धोनी का नया बंगला… देख सब पाएंगे पर पहुंच नहीं पाएंगे, माही के ‘हिलटॉप हाउस’ का दूर से ही कर पाएंगे दीदार!

रांची. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह हमेशा अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं, लेकिन घरों के मामले में थोड़ा अधिक शौकीन हैं. रांची के हरमू और सिमरिया में पहले से मौजूद शानदार बंगले के बाद अब रांची की ही पहाड़ियों पर माही अपना तीसरा आलीशान घर बनाने जा रहे हैं. यह सिर्फ एक घर नहीं, बल्कि एक ऐसा प्रोजेक्ट है जो फैंस के लिए आकर्षण का केंद्र बनने वाला है. पहाड़ी की ऊंचाई और शानदार लोकेशन के कारण फैंस इसे दूर से देख सकेंगे और आने वाले समय में यह जगह शहर का नया फोटो प्वाइंट और चर्चा का विषय बनने में देर नहीं लगेगी. माही के शांत और निजी जीवन की तरह यह घर भी आधुनिकता और सादगी का संतुलित उदाहरण दिखाई देगा. रांची के राजकुमार एमएस धोनी का बंगला रांची के शैंपू स्थित फार्महाउस में पहाड़ी की चोटी (हिलटॉप) पर बनेगा. अब बस फैंस का इंतजार इस बात का है कि निर्माण पूरा होने के बाद यह हिलटॉप ड्रीम हाउस आखिर कैसा नजर आएगा.

मौजूदा घरों की झलक
महेंद्र सिंह धोनी के पास पहले से दो बंगले हैं. पहला हरमू में है जो उनका पुराना ठिकाना रहा है. दूसरा सिमरिया में स्थित है जहां वे फिलहाल परिवार के साथ रहते हैं. अब तीसरा बंगला शैंपू फार्म हाउस में बनेगा. यह जगह पहाड़ी इलाके में है जहां बगल में ही CRPF का कैंप स्थित है जो दूर से नजर आता है. यह बंगला 1 एकड़ 92 डिसमिल के प्लॉट पर बनेगा जो पूरी तरह कृषि योग्य भूमि है. जानकारी के अनुसार, साक्षी सिंह धोनी के नाम से रांची रीजनल डेवलपमेंट अथॉरिटी (RRDA) से मंजूरी मिल चुकी है. बताया जा रहा है कि मूल रूप से चार मंजिलों (चार घरों) का नक्शा मांगा गया था, लेकिन कृषि भूमि के नियमों के चलते केवल 7 मीटर ऊंचाई तक की मंजूरी मिली. यानी G+1 संरचना में ग्राउंड फ्लोर और फर्स्ट फ्लोर होगा.

महेंद्र सिंह धोनी के रांची स्थित बंगले के गेट की तस्वीर.

डिजाइन की खासियतें
कुल 2210 वर्गफुट बिल्ट-अप एरिया के साथ यह बंगला आधुनिक डिजाइन और सुविधाओं से लैस होगा. ग्राउंड फ्लोर में बड़ा सा हॉल होगा और साथ ही मल्टी-कार गैरेज जहां कई कारें समा सकेंगी. हर यूनिट में चार-चार बड़े कमरे होंगे जो इसे बेहद आलीशान बनाएंगे. पहाड़ी पर होने से महेंद्र सिंह धोनी का यह बंगला प्रकृति के करीब होगा, लेकिन ऊंचाई सीमा के कारण कॉम्पैक्ट डिजाइन में बनेगा. प्लॉट हिलटॉप पर फैला है और निर्माण जल्द शुरू होने वाला है. नक्शे के मुताबिक, कुछ ही दिनों में यहां काम शुरू हो जाएगा.

फैंस का रोमांचक इंतजार
बंगले के करीब ही CRPF कैंप भी मौजूद है, जिससे सुरक्षा भी मजबूत रहेगी. निर्माण के बाद यह बंगला आसमान छूता दिखेगा, क्योंकि मुख्य सड़क नीचे है. महेंद्र सिंह धोनी के फैंस, खासकर क्रिकेट प्रेमी बेहद उत्सुक हैं कि माही का यह नया घर कैसा लगेगा. कुल मिलाकर यह बंगला एमएसडी की सादगी और शान का प्रतीक बनेगा जहां वे परिवार के साथ शांति से समय बिताएंगे. धोनी के इस नए बंगले को लेकर फैंस बेहद एक्साइटेड हैं. धोनी के फैंस को अब इंतजार है कि यह आलीशान बंगला कैसा दिखेगा.

समर्थकों का सपना

धोनी का तीसरा बंगला न सिर्फ उनकी विरासत को मजबूत करेगा, बल्कि रांची को एक नया पर्यटन स्पॉट भी देगा. माना जा रहा है कि निर्माण शुरू होते ही यह जगह रांची का अगला टूरिस्ट अट्रैक्शन बनने में देर नहीं लगेगी. फैंस को अब बेताबी से इंतजार है कि पहाड़ी पर उभरता यह महल कैसा चमकेगा. बंगला इतनी ऊंचाई पर होगा कि दूर से गुजरने वाले भी इसे देख सकेंगे, खासकर जब मुख्य सड़क नीचे होने से यह दूर से चमकता नजर आएगा.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj