Rajasthan

“शिक्षक नहीं तो पढ़ाई कैसे होगी…?” जालोर की छात्रा मनीषा का VIDEO हुआ वायरल

Last Updated:August 14, 2026, 15:28 IST

Jalore Mengalwa School Teacher Shortage Protest Viral: जालोर के मेंगलवा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर छात्रा मनीषा राजपुरोहित के बेबाक भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ. ‘जनरेशन अल्फा’ के 4 घंटे चले आंदोलन के बाद बैकफुट पर आए प्रशासन ने तुरंत 4 और 10 दिन में 3 अन्य शिक्षक तैनात करने का फैसला सुनाया, जिसके बाद स्कूल का ताला खुला.

ख़बरें फटाफट

 "शिक्षक नहीं तो पढ़ाई कैसे होगी...?" जालोर की छात्रा मनीषा का VIDEO हुआ वायरलZoom15 दिन बाद वायरल हुआ जालोर की मनीषा का VIDEO, “शिक्षक चाहिए” वाली बेबाक आवाज ने सोशल मीडिया पर मचाई हलचल

जालोर. “अगर शिक्षक नहीं दे सकते, तो ताला भी हम ही खोलेंगे और बंद भी हम ही करेंगे!”— जालोर जिले के मेंगलवा स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की छात्रा मनीषा राजपुरोहित की इस बेबाक और निडर आवाज ने पूरे सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. इंटरनेट पर ‘जनरेशन अल्फा’ (Gen Alpha) के नाम से वायरल हो रहे इस विरोध प्रदर्शन के बाद सोता हुआ शिक्षा विभाग पूरी तरह हरकत में आ गया है.

घटना सायला उपखंड के मेंगलवा गांव की है, जहां लंबे समय से शिक्षकों की भारी कमी से पढ़ाई ठप पड़ी थी. तंग आकर स्कूली छात्र-छात्राओं ने परिजनों और ग्रामीणों के साथ मिलकर स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया और मुख्य बाजार मार्ग पर धरना देकर बैठ गए. करीब 4 घंटे तक चले इस जोरदार आंदोलन ने प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मचा दिया.

जालोर के मेंगलवा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर छात्रा मनीषा राजपुरोहित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. ‘जनरेशन अल्फा’ के 4 घंटे चले आंदोलन के बाद बैकफुट पर आए प्रशासन ने तुरंत 4 और 10 दिन में 3 अन्य शिक्षक तैनात करने का फैसला सुनाया, जिसके बाद स्कूल का ताला खुला. pic.twitter.com/8krSuWboRY

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj