झोटवाड़ा में सनसनी! खरीददारी के बहाने आए लुटेरों ने लूटा रतन यश ज्वैलर्स, CCTV फुटेज वायरल

झोटवाड़ा में सनसनी! खरीददारी के बहाने आए लुटेरों ने लूटा रतन यश ज्वैलर्स, CCTV फुटेज वायरल
जयपुर: जयपुर के झोटवाड़ा इलाके में निवारू रोड स्थित रतन यश ज्वैलर्स की दुकान में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है. शाम के समय खरीददारी के बहाने आए दो बदमाश अचानक सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट लेकर फरार हो गए. बदमाशों ने 105 ग्राम की सोने की चेन और चांदी का ब्रेसलेट लूटा और कार में बैठकर मौके से निकल गए. दुकान मालिक ने उन्हें रोकने का प्रयास भी किया, लेकिन आरोपी गाड़ी भगाकर भाग निकले. पूरी घटना दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है. वारदात के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस ने आसपास के इलाकों में नाकाबंदी कर जांच शुरू कर दी है. यह मामला जयपुर में तेजी से बढ़ती अपराधिक घटनाओं की ओर इशारा करता है.
homevideos
झोटवाड़ा में सनसनी! खरीददारी के बहाने आए लुटेरों ने लूटा रतन यश ज्वैलर्स, CCTV फुटेज वायरल




