Rajasthan

Gardening tips small space | Balcony mini garden ideas | Smart planting techniques | Space-saving gardening | Home gardening tips | Balcony plants guide

Last Updated:December 13, 2025, 16:14 IST

Gardening Tips Small Space: छोटे घर या अपार्टमेंट में भी हरियाली लाना अब आसान हो गया है. स्मार्ट प्लान्टिंग तकनीक अपनाकर कम जगह में ज्यादा पौधे लगाकर बालकनी को मिनी गार्डन में बदला जा सकता है. सही पौधे चुनना, ऊर्ध्वाधर पॉटिंग और छोटे कंटेनर का इस्तेमाल करने से जगह की बचत होती है और सुंदर हरियाली बनती है. यह तरीका समय और मेहनत दोनों बचाता है और घर में प्राकृतिक ठंडक और सुंदरता भी लाता है.Gardening Tips

Gardening Tips: गार्डनिंग के लिए सबसे जरूरी जगह है. अगर आप गार्डनिंग के शौकीन हैं लेकिन जगह कम हैं तो चिंता की कोई बात नहीं है. आप वर्टिकल गार्डनिंग तकनीक से स्मार्ट तरीके से गार्डनिंग कर सकते हैं. इसके लिए दीवार पर लकड़ी या प्लास्टिक के रैक लगाएं, हैंगिंग पॉट्स का इस्तेमाल करें या जाली लगाकर उस पर चढ़ने वाले पौधे लगाएं. इसमें मनी प्लांट और तुलसी जैसे हर्ब्स इसके लिए बिल्कुल परफेक्ट हैं. इस तरह आप एक छोटी सी दीवार पर भी दस से पंद्रह अलग-अलग पॉट्स लगा सकते हैं. यह न सिर्फ जगह बचाता है, बल्कि घर की सुंदरता भी बढ़ाता है और आपको ताज़ा हवा देता है.

Gardening Tips

सही पौधों का चुनाव है जरूरी: गार्डनिंग एक्सपर्ट विवेक कुमार ने बताया कि छोटी जगह के लिए पौधों का चुनाव समझदारी से करना बहुत जरूरी है. भारी और बड़े पौधों के बजाय छोटे गमलों में उगने वाली सब्जियां जैसे मिर्च, टमाटर की बौनी किस्में, पालक और धनिया अच्छे विकल्प हैं. इसके अलावा किचन हर्ब्स आप छोटे कप में भी लगा सकते हैं. फूलों में गुलाब, गेंदा और पेटुनीया अच्छे रहते हैं. ध्यान रखें कि जिस पौधे को ज्यादा धूप चाहिए, उसे ऊपरी तल पर और कम धूप वाले को नीचे उगाए.

Gardening Tips

मल्टी-लेयर प्लांटर्स हैं बेहतरीन विकल्प: एक्सपर्ट विवेक कुमार के अनुसार एक के ऊपर एक रखे जाने वाले प्लांटर्स छोटी जगह के लिए सही हैं. बाजार में पिरामिड शेप के या सीढ़ीनुमा प्लांटर आसानी से मिल जाते हैं. चाहें तो पुराने टायरों को पेंट करके या प्लास्टिक के बक्सों को जोड़कर खुद भी बना सकते हैं. इनमें अलग-अलग तल पर अलग-अलग पौधे लगा सकते हैं. इससे सभी पौधों को पर्याप्त धूप और हवा मिलती रहती है और देखरेख भी आसान हो जाती है.

Add as Preferred Source on Google

Gardening Tips

हैंगिंग बास्केट से बनाएं हरा-भरा कोना: बालकनी की रेलिंग या छत से लटकने वाले बास्केट्स जगह बचाने का खूबसूरत तरीका है. इनमें आप स्ट्रॉबेरी, आइवी, पोथोस या छोटे फूलों के पौधे लगा सकते हैं. ये पौधे नीचे की तरफ लटकते हैं और बहुत खूबसूरत लगते हैं. हैंगिंग बास्केट्स को अलग-अलग ऊंचाई पर लटकाए ताकि सभी पौधों को अच्छी रोशनी मिल सके. बस ध्यान रखें कि इनकी मिट्टी जल्दी सूखती है, इसलिए नियमित पानी देते रहें.

Gardening Tips

स्मार्ट तरीके से करें देखभाल: छोटी जगह में कई पौधों की देखभाल के लिए कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है. मिट्टी हमेशा अच्छी क्वालिटी की और हल्की रखें ताकि जड़ों को हवा मिलती रहे. लिक्विड ऑर्गेनिक खाद डालते रहें क्योंकि गमलों में पोषण जल्दी खत्म हो जाता है. पौधों की समय-समय पर कटाई-छटाई करते रहें ताकि वे बहुत ज्यादा न फैलें. इसके अलावा कीटों से बचाव के लिए नीम का तेल स्प्रे करें.

Gardening Tips

गार्डनिंग एक्सपर्ट विवेक कुमार ने बताया कि छोटी जगह में गार्डन के पौधों की देखभाल कम हो पाती है, ऐसे में ऐसे पौधे लगाना फायदेमंद रहता है, जो आसनी से उग सके. आप पुराने डिब्बे, बोतलें और प्लास्टिक के कप इन सबको आप गमले के रूप में इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं, बांस की सहायता से ट्रेलिस बनाएं जिस पर पौधे चढ़ सकें. दीवार पर पुराने जूते या टीन के डिब्बे लगाकर उनमें पौधे लगाएं.

First Published :

December 13, 2025, 16:14 IST

homeagriculture

कम जगह में ज्यादा हरियाली! बालकनी को मिनी गार्डन में बदलने का आसान तरीका

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj