National

Market Magic : शेयर बाजार का ऐसा चला जादू कि 5 मिनट में 1 लाख के बन गए 44 लाख रुपये

Last Updated:August 28, 2026, 22:50 IST

Multibagger Magic : शेयर बाजार में कभी-कभी ऐसे स्टॉक या ऐसी घटनाएं सामने आ जाती हैं कि पलक झपकते लाखों का वारा न्यारा हो जाता है. ऐसा ही वाक्या गुरुवार को भी पेश आया, जब बाजार बंद होने से ठीक 5 मिनट पहले कुछ ऐसा हुआ कि 1 लाख के 44 लाख रुपये बन गए.शेयर बाजार का ऐसा चला जादू कि 5 मिनट में 1 लाख के बन गए 44 लाख रुपयेZoomशेयर बाजार में मल्टीबैगर शेयरों की हमेशा डिमांड रहती है.

नई दिल्ली. शेयर बाजार ऐसा समंदर, जिसमें सही दांव हाथ लग जाए निवेशक एक ही दिन में करोड़पति बन सकता है और गलत दांव खेलने वाला सालों की मेहनत पल भर में डुबो सकता है. बाजार का ऐसा ही जादू गुरुवार को ट्रेडिंग के दौरान भी देखने को मिला. 27 अगस्त को सेंसेक्स ने कारोबार के दौरान ऐसी छलांग मारी की कि महज 5 मिनट में ही 1 लाख रुपये के 44 लाख बन गए. यह दावा एक ट्रेडर ने किया है. उनका कहना है कि पुट ऑप्शन में लगाए उनके 1 लाख रुपये महज 5 मिनट में ही 44 लाख रुपये में बदल सकते थे.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किया गया यह दावा एक काल्पनिक ट्रेड पर आधारित था. ट्रेडर ने बताया कि अगर किसी इन्वेस्टर ने दोपहर 3:15 बजे 1 लाख रुपये के सेंसेक्स 76,500 पुट ऑप्शन पर खरीदे होते और उन्हें 3:20 बजे बेच दिया होता, तो इस ट्रेड से लगभग 44 लाख रुपये का मुनाफा हो सकता था. हालांकि, ओरिजिनल पोस्ट में एक टाइपिंग की गलती लगती है, जिसमें दोपहर 3:15 बजे के बजाय सुबह 3:15 बजे का जिक्र है. यह दावा तब सामने आया जब मंथली डेरिवेटिव्स एक्सपायरी के दिन क्लोजिंग ऑक्शन सेशन (CAS) के दौरान सेंसेक्स में जबरदस्त उतार-चढ़ाव देखा गया.

if you have invested 1L in Sensex option76500 PE at 3:15 AM and exited at 3:20 PM you would have made 44 lakhs

44 times in just 5 min

Power of CAS 💪🏻

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj