used tea leaves for roses | tea leaves fertilizer | rose plant growth tips | organic fertilizer for roses | increase rose flowers | home gardening hacks | how to use tea leaves for plants

Last Updated:December 14, 2025, 16:59 IST
Tips And Tricks: घर की बेकार चायपत्ती गुलाब के पौधों के लिए अद्भुत ऑर्गेनिक खाद बन सकती है. सही तरीके से मिट्टी में मिलाने पर यह पौधों को आवश्यक पोषक तत्व देती है और मिट्टी की नमी बनाए रखती है. इससे गुलाब के पौधे मजबूत होते हैं और फूल ज्यादा, बड़े और लंबे समय तक खिलते हैं. यह घरेलू उपाय सस्ता, आसान और प्रभावी तरीका है.
घर की बगिया में गुलाब के पौधे हों और उन पर खिले रंग-बिरंगे फूल हर किसी को अच्छा लगते हैं.लेकिन कई बार सही देखभाल न मिलने के कारण पौधों में फूल कम आते हैं या उनका आकार छोटा रह जाता है. ऐसे में हम आपको एक आसान और घरेलू उपाय बता रहे हैं, जिससे गुलाब के पौधों में ज्यादा और खूबसूरत फूल खिल सकते हैं. खास बात यह है कि इस उपाय के लिए किसी महंगे खाद या केमिकल की जरूरत नहीं, बल्कि रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाली बची हुई चायपत्ती ही काफी है.

चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को अक्सर हम बेकार समझकर फेंक देते हैं, जबकि इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं जो पौधों के लिए फायदेमंद होते हैं. चायपत्ती में नाइट्रोजन, पोटैशियम और कार्बनिक तत्व पाए जाते हैं, जो मिट्टी की गुणवत्ता सुधारने में मदद करते हैं. यही कारण है कि सही तरीके से इस्तेमाल की गई चायपत्ती गुलाब के पौधों के लिए प्राकृतिक खाद का काम कर सकती है.

इस उपाय को अपनाने से पहले चायपत्ती को सही तरह से तैयार करना जरूरी है.सबसे पहले चाय बनाने के बाद बची हुई चायपत्ती को अच्छे से पानी से धो लें, ताकि उसमें मौजूद चीनी या दूध के अंश पूरी तरह निकल जाएं. इसके बाद चायपत्ती को धूप में अच्छी तरह सुखा लें. सूखने के बाद इसे किसी डिब्बे में रखकर इस्तेमाल किया जा सकता है.
Add as Preferred Source on Google

अब बात करते हैं इसके उपयोग की विधि की. हर 15 से 20 दिन में गुलाब के पौधे की मिट्टी को हल्का सा खोद लें और उसमें लगभग 2 चम्मच सूखी चायपत्ती मिला दें.इसके बाद हल्का पानी दें.ध्यान रखें कि मात्रा ज्यादा न हो, क्योंकि जरूरत से अधिक चायपत्ती डालने से मिट्टी ज्यादा अम्लीय हो सकती है, जो पौधे को नुकसान भी पहुंचा सकती है.

बागवानी विशेषज्ञों के अनुसार, चायपत्ती मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में मदद करती है. इससे मिट्टी की जल धारण क्षमता बेहतर होती है और जड़ों को जरूरी पोषण आसानी से मिल पाता है. इसका सीधा असर पौधे की बढ़वार और फूलों की गुणवत्ता पर पड़ता है. नियमित इस्तेमाल से पौधे ज्यादा स्वस्थ रहते हैं और उन पर फूलों की संख्या भी बढ़ने लगती है.

गुलाब के पौधों को पर्याप्त धूप, सही मात्रा में पानी और समय-समय पर छंटाई भी मिलती रहे. केवल खाद डालने से ही नहीं, बल्कि समग्र देखभाल से ही पौधा अच्छे फूल देता है.अगर आप भी अपने गुलाब के पौधों को बिना केमिकल के स्वस्थ और खूबसूरत बनाना चाहते हैं, तो यह घरेलू उपाय जरूर आजमाएं
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
December 14, 2025, 16:59 IST
homelifestyle
महंगी खाद भूल जाइए! चायपत्ती से गुलाब के पौधे खिलेंगे हर बार नए फूलों के साथ



