Sirohi News: आबूरोड में प्रॉपर्टी खरीदने का प्लान? इन इलाकों में तेजी से बन रहीं नई कॉलोनियां

Last Updated:October 21, 2026, 12:17 IST
Sirohi News: आबूरोड से रेवदर रोड तक तेजी से नई कॉलोनियां और हाउसिंग प्रोजेक्ट्स विकसित हो रहे हैं. माउंट आबू की नजदीकी, रेलवे कनेक्टिविटी, हाईवे और मानपुर हवाई पट्टी के विकास की संभावनाओं के चलते तलहटी, भुजेला, पांडरी और मूंगथला जैसे इलाकों में प्रॉपर्टी की मांग बढ़ने की उम्मीद है. जानिए आबूरोड में घर, प्लॉट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने के लिए कौन से इलाके बन रहे हैं नए विकल्प.
आबूरोड से रेवदर जाने वाले स्टेट हाइवे पर मानपुर से तलवार नाका, गणका और मूंगथला तक कई नई कोलो क्या डेवलप हो रही है. आने वाले कुछ सालों में मानपुर हवाई पट्टी के विकास के बाद इस लोकेशन की डिमांड और बढ़ जाएगी. ऐसे में आबूरोड शहर का विस्तार इस तरफ होते हुए लगातार लोग यहां विकसित हो रही कॉलोनियों में मकान खरीद रहे है.
प्रॉपर्टी डीलर रणजीत सिंह ने बताया कि जिले के सबसे बड़े शहर आबूरोड और हिल स्टेशन माउंट आबू नजदीक होने से अधिकांश रहवासी इलाके यहां विकसित हो रहे है. रेजिडेंशियल जरूरतों, बेहतर सड़क संपर्क और नए हाउसिंग प्रोजेक्ट्स के चलते रियल एस्टेट बाजार में बदलाव देखने को मिल रहा है. आबूरोड शहर के आसपास रेवदर, तलहटी, भुजेला, पांडरी इलाकों में कई कोली इयान और रेजिडेंशियल बिल्डर अपार्टमेंट बन रहे है. बड़े शहरों के लोग भी निवेश और सुकून के लिए यहां इन्वेस्ट कर रहे है.
माउंट आबू की नजदीकी, रेलवे कनेक्टिविटी और व्यापारिक गतिविधियों के कारण कुछ इलाकों में आवासीय विकास की संभावनाएं बढ़ी हैं. ऐसे में इन्वेस्टमेंट करने या खुद का घर बनाने की योजना बना रहे लोगों के लिए ये इलाके खास है. हिल स्टेशन माउंट आबू का प्रवेश द्वार माने जाने वाले तलहटी इलाके में आमथला, मुदरला और पाण्डुरी में कई कॉलोनियां और बिल्डर फ्लैट बन रहे है. इनमें स्थानीय लोगों के साथ ही बाहर के लोग भी काफी इन्वेस्ट कर रहे हैं.
Add as Preferred Source on Google
अगर आप हिल स्टेशन माउंट आबू और पालनपुर आबू रोड उदयपुर नेशनल हाईवे के आसपास मकान प्लॉट या कमर्शियल प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे हैं तो भुजेला और आसपास का इलाका काफी डेवलपिंग एरिया है. यहां पिछले कुछ वर्षों में कई रहवासी कालोनियां विकसित हुई है. पास में ही माधव यूनिवर्सिटी, दिल्ली पब्लिक स्कूल।के अलावा कई बड़े ब्रांड के स्टोर खुलने से आने वाले कुछ सालों में ये इलाका काफी विकसित होने वाला है.
अरावली की वादियों के पास प्राकृतिक वातावरण के करीब रहने, शांत जगह पर घर बनाने या दूसरे आवास के रूप में संपत्ति खरीदने की इच्छा रखने वालों के लिए यह क्षेत्र आकर्षक हो सकता है. डिवाइन ग्रैस और इन्फिनिट स्पिरिचुअल लाइफस्टाइल जैसे बड़े प्रोजेक्ट्स भी यहां विकसित होने वाले हैं. अगर आप भी सिरोही में प्रॉपर्टी खरीदने की सोच रहे है, तो कॉलोनी की डेवलप सुविधाओं, बाजार और प्लॉट के दामों को देखकर ही इन्वेस्टमेंट करना चाहिए.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें। राजस्थान की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें|First Published :
October 21, 2026, 12:17 IST



