Sports

IPL Auction 2026 Live: आज दोपहर 2.30 बजे से IPL मिनी ऑक्शन, 77 खिलाड़ियों के लिए 10 टीम के पास 237.55 करोड़

IPL mini Auction 2026 Live Updates: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 19वें सीजन के लिए आज दोपहर ढाई बजे से अबु धाबी में मिनी ऑक्शन होना है. 360 से ज्यादा खिलाड़ियों की किस्मत आज शाम होते-होते तय हो जाएगी. कौन से 77 प्लेयर्स खरीदे जाएंगे ये तय करने के लिए 10 टीम के पास 237.55 करोड़ रुपये का पर्स है. ऑक्शन में आने वाले 40 खिलाड़ी ऐसे हैं, जिसका बेस प्राइस टॉप कैटेगरी यानी 2 करोड़ रुपये है. 227 खिलाड़ी 30 लाख रुपये के बेस प्राइस में मिलेगें, जो सबसे कम बेस प्राइस कैटेगरी है.

December 16, 202514:18 IST

आईपीएल ऑक्शन 2026 लाइव: ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ी होंगे पर रडार पर

आईपीएल 2025 में भारतीय खिलाड़ियों के अलावा कई विदेशी प्लेयर हैं जिन पर सभी टीमों की नजर होगी. खास तौर से ऑस्ट्रेलियाई ऑलरउंडर कैमरुन ग्रीन और तेज गेंदबाज मथिसा पाथिराना जैसे खिलाड़ियों पर टीमों के बीच लड़ाई हो सकती है.

December 16, 202514:12 IST

आईपीएल ऑक्शन 2026: अनकैप्ड प्लेयर पर रहेगी टीमों की नजर

आईपीएल 2026 के लिए होने वाले मिनी ऑक्शन में सभी टीमों की अनकैप्ड प्लेयर पर नजर रहेगी. खास तौर से पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस की रडार पर ऐसे प्लेयर होंगे. क्योंकि मुंबई इंडियंस की टीम सबसे कम पर्स के साथ ऑक्शन में बिडिंग करेगी. यही कारण है कि वह महंगे प्लेयर की तरफ नहीं जाएगी.

December 16, 202513:21 IST

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026: किस टीम के पर्स में कितने पैसे

1. कोलकाता नाइट राइडर्स: 64.30 करोड़ रुपये

2. चेन्नई सुपर किंग्स: 43.40 करोड़ रुपये

3. सनराइजर्स हैदराबाद: 25.50 करोड़ रुपये

4. लखनऊ सुपर जायंट्स: 22.95 करोड़ रुपये

5. दिल्ली कैपिटल्स: 21.80 करोड़ रुपये

6. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: 16.40 करोड़ रुपये

7. राजस्थान रॉयल्स: 16.05 करोड़ रुपये

8. गुजरात टाइटंस: 12.90 करोड़ रुपये

9. पंजाब किंग्स: 11.50 करोड़ रुपये

10. मुंबई इंडियंस: 2.75 करोड़ रुपये

December 16, 202513:09 IST

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026: सेट 1 में कौन-कौन से खिलाड़ी

न्यूजीलैंड के डेवोन कॉनवे, ऑस्ट्रेलिया के जेक फ्रेजर-मैकगर्क, दक्षिण अफ्रीका के डेविड मिलर और भारत के सरफराज खान और पृथ्वी शॉ भी पहले सेट के बल्लेबाजों में शामिल हैं. इस सेट के सभी विदेशी खिलाड़ियों का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये है, जबकि दोनों भारतीय खिलाड़ियों ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रुपये रखा है.

December 16, 202513:06 IST

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026: तेज गेंदबाजों की भारी मांग

विदेशी और भारतीय तेज गेंदबाजों की आज कई टीमों को जरूरत है. खासकर सीएसके और केकेआर के पास बड़ा बजट है. श्रीलंका के मथीशा पथिराना इस नीलामी के सबसे चर्चित नाम हैं और उनके लिए बड़ी बोली लग सकती है. न्यूजीलैंड के जैकब डफी और मैट हेनरी, दक्षिण अफ्रीका के जेराल्ड कोएत्जी, एनरिच नॉर्टजे और लुंगी एनगिडी, और भारत के आकाश दीप और औकिब नबी को भी फ्रेंचाइजी अपने टीम में शामिल करना चाहेंगी.

December 16, 202513:03 IST

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026: किन अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नजर

आईपीएल की मिनी नीलामी में अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर लगने वाली बड़ी बोली अक्सर चर्चा का विषय बनती है. आइए नजर डालते हैं उन 10 अनकैप्ड खिलाड़ियों पर, जो आज बड़ी रकम में बिक सकते हैं:

1. औकिब नबी: तेज गेंदबाज

2. तुषार रहेजा: विकेटकीपर बल्लेबाज

3. कार्तिक शर्मा: विकेटकीपर बल्लेबाज

4. सलील अरोड़ा: विकेटकीपर बल्लेबाज

5. अशोक शर्मा: तेज गेंदबाज

6. आकाश मधवाल: तेज गेंदबाज

7. विग्नेश पुथुर: स्पिनर

8. प्रशांत वीर: ऑलराउंडर

9. कनिष्क चौहान: ऑलराउंडर

10. अभिनव मनोहर: बल्लेबाज

December 16, 202512:39 IST

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026: नया सैलरी कैप नियम लागू

कैमरून ग्रीन को सबसे ज्यादा ध्यान मिलने की उम्मीद है और वे 25 करोड़ रुपये की सीमा भी पार कर सकते हैं. हालांकि, एक बात याद रखना जरूरी है कि नए नियम के मुताबिक कोई भी विदेशी खिलाड़ी 18 करोड़ रुपये से ज्यादा नहीं कमा सकते. चाहे बोली इससे ज्यादा भी क्यों न लगे. यह आईपीएल के ‘अधिकतम-शुल्क’ नियम के कारण है, जिसमें किसी भी विदेशी खिलाड़ी की मिनी-ऑक्शन सैलरी इन दो में से कम राशि तक सीमित रहती है. सीजन के लिए सबसे ऊंचा रिटेंशन स्लैब (18 करोड़ रुपये) या पिछली मेगा नीलामी में सबसे ऊंची कीमत (27 करोड़ रुपये, जो ऋषभ पंत के लिए दी गई थी). अगर कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) ग्रीन को 25 करोड़ रुपये में भी खरीदते हैं, तो बाकी के 7 करोड़ रुपये बीसीसीआई के पास वापस चले जाएंगे.

December 16, 202512:28 IST

आईपीएल मिनी ऑक्शन 2026: वेंकटेश अय्यर पर भी लग सकती है बड़ी बोली

पिछले साल कोलकाता नाइटराइडर्स ने वेंकटेश अय्यर को मेगा नीलामी में 23 करोड़ 75 लाख लाख रुपये की भारी भरकम राशि दी थी. केकेआर ने उन्हें मिनी ऑक्शन से पहले रिलीज कर दिया था. अब फ्रेंचाइजी उन्हें दोबारा कम कीमत में पाना चाहेगा. चेन्नई सुपरकिंग्स भी इस भारतीय ऑलराउंडर की तलाश में होगी.

December 16, 202512:26 IST

IPL Mini Auction 2026: कैमरन ग्रीन पर लग सकती है सबसे बड़ी बोली

ऐसी चर्चा है कि ग्रीन आईपीएल नीलामी में सबसे अधिक कीमत वाले विदेशी खिलाड़ियों की सूची में अपने हमवतन मिचेल स्टार्क (24 करोड़ 75 लाख रुपये) को पीछे छोड़ सकते हैं. इसका सबसे बड़ा कारण मिनी ऑक्शन में किसी वर्ल्ड क्लास विदेशी ऑलराउंडर का न होना है.

December 16, 202512:24 IST

IPL 2026 Auction LIVE: क्या इस बार पृथ्वी शॉ को मिलेगा खरीदार?

अक्सर गलत वजहों से सुर्खियां बटोरने वाले पृथ्वी शॉ पिछले साल हुए मेगा ऑक्शन में अनसोल्ड रह गए थे, जिसके बाद उन्होंने खुद पर काफी मेहनत की. घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाकर आ रहा मुंबई का यह विस्फोटक ओपनर 75 लाख के बेस प्राइस कैटेगरी में आएगा. इसी बेस प्राइस कैटेगरी में उनके पूर्व टीममेंट सरफराज खान ने भी खुद को रजिस्टर करवाया है.

December 16, 202512:19 IST

आखिरी समय में जोड़े गए 19 और नाम, कुल 369 प्लेयर्स की बोली

आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्शन के लिए पहले 1390 खिलाड़ियों ने अपना नाम रजिस्टर करवाया था, जिसके बाद पहले तो 350 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट किए गए थे, लेकिन इसमें अब 19 और नाम जोड़ दिए गए हैं. टेस्ट स्पेशलिस्ट अभिमन्यु ईश्वरन इसमें बड़ा चेहरा है. शॉर्टलिस्ट किए गए नए नाम: अभिमन्यु ईश्वरन (बंगाल), तन्मय अग्रवाल (हैदराबाद), मणि शंकर मुरा सिंह (त्रिपुरा), एथन बॉश (दक्षिण अफ्रीका), क्रिस ग्रीन (ऑस्ट्रेलिया), स्वास्तिक चिकारा (यूपी), सारांश जैन (मध्य प्रदेश), सूरज संगाराजू (आंध्रा)राहुल राज नामला (उत्तराखंड), वीरनदीप सिंह (मलेशिया), चामा मिलिंद (हैदराबाद), केएल श्रीजीत (कर्नाटक), विराट सिंह (झारखंड), त्रिपुरेश सिंह (मध्य प्रदेश), काइल वेरेन (दक्षिण अफ्रीका), बेन सियर्स (न्यूजीलैंड), राजेश मोहंती (ओडिशा), स्वास्तिक सामल (ओडिशा) और ब्लेसिंग मुजाराबानी (जिम्बाब्वे)

December 16, 202512:16 IST

आईपीएल 2026 ऑक्शन लाइव: इन अनकैप्ड प्लेयर्स पर लग सकती है बड़ी बोली

अनकैप्ड भारतीयों में अशोक शर्मा पर भी अच्छी बोली लगने की उम्मीद है. वह पहले आईपीएल टीम का हिस्सा रह चुके हैं और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. अनकैप्ड भारतीय प्रशांत वीर और मुकुल चौधरी बोली लगाने वालों को आकर्षित करेंगे जबकि पृथ्वी शॉ और सरफराज खान भी उम्मीद करेंगे कि उन्हे 75 लाख रुपये के कम आधार मूल्य पर कोई खरीदार मिले.

December 16, 202512:14 IST

IPL 2026 Auction LIVE: किस टीम को कितने खिलाड़ी की जरूरतCSK9 खिलाड़ी चाहिए4 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटDC8 खिलाड़ी चाहिए5 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटGT5 खिलाड़ी चाहिए4 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटKKR13 खिलाड़ी चाहिए6 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटLSG6 खिलाड़ी चाहिए4 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटMI5 खिलाड़ी चाहिए1 विदेशी प्लेयर का स्लॉटPBKS4 खिलाड़ी चाहिए2 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटRR9 खिलाड़ी1 विदेशी प्लेयर का स्लॉटRCB8 खिलाड़ी चाहिए2 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉटSRH10 खिलाड़ी चाहिए2 विदेशी प्लेयर्स का स्लॉट

 

 

December 16, 202512:09 IST

IPL Mini Auction update: केकेआर के पास सबसे ज्यादा पैसे

आईपीएल 2026 के लिए मिनी ऑक्शन में अबुधाबी में होगी, जिसमें तीन बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स की टीम सबसे अधिक धनराशि के साथ उतरेगी. केकेआर के पास सबसे ज्यादा 64.3 करोड़ रुपये, चेन्नई सुपर किंग्स के पास 43.4 करोड़ रुपये, सनराइजर्स हैदराबाद के पास 25.5 43.4 करोड़ रुपये, लखनऊ सुपर जायंट्स के पास 22.95 43.4 करोड़ रुपये, दिल्ली कैपिटल्स के पास 21.8 43.4 करोड़ रुपये, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के पास 16.4 43.4 करोड़ रुपये, राजस्थान रॉयल्स के पास 16.05 43.4 करोड़ रुपये, गुजरात टाइटंस के पास 12.9 43.4 करोड़ रुपये,  पंजाब किंग्स के पास 11.5 43.4 करोड़ रुपये तो सबसे कम पैसे मुंबई इंडियंस के पास 2.75 43.4 करोड़ रुपये के रूप में मौजूद हैं.

December 16, 202512:05 IST

26 मार्च से शुरू होगा IPL 2026: रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग का अगला सत्र 26 मार्च से 31 मई की विंडो (टूर्नामेंट के लिए निर्धारित समय) के बीच होगा, लेकिन यह देखना होगा है कि क्या रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अपने घरेलू मैदान बेंगलुरु में टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी कर पाएगा या नहीं. नियमों के अनुसार एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को टूर्नामेंट के पहले मैच की मेजबानी का मौका मिलना चाहिए क्योंकि घरेलू टीम आरसीबी ने आईपीएल 2025 का खिताब जीता था. हालांकि इस आयोजन स्थल को कर्नाटक राज्य सरकार ने शर्तिया स्वीकृति दी है लेकिन इस साल जून में आरसीबी की जीत के जश्न के दौरान भगदड़ में 11 प्रशंसकों की मौत के बाद इसे जरूरी सुरक्षा मानकों को भी पूरा करना होगा.

December 16, 202512:04 IST

नमस्ते, न्यूज 18 हिंदी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है

आईपीएल मिनी ऑक्शन में किस खिलाड़ी पर कितने पैसों की बोली लगी? किस फ्रेंचाइजी ने सबसे अच्छी टीम बनाई, कौन सी फ्रेंचाइजी अपने प्लान्स पर काम नहीं कर पाई, कौन सा प्लेयर बोरा भरकर पैसे ले गया तो किस प्लेयर को निराशा हाथ लगी? आपको सबकुछ पता चलेगा हमारे इस लाइव ब्लॉग में यानी आईपीएल मिनी ऑक्शन की पल-पल की अपडेट.

Source link

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

Uh oh. Looks like you're using an ad blocker.

We charge advertisers instead of our audience. Please whitelist our site to show your support for Nirala Samaj